Gold-Silver Rate: आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Gold-Silver Price: हाल ही में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी त्योहारी मौसम, निवेशकों की बढ़ी हुई मांग और वैश्विक बाजार की अस्थिरता की वजह से बनी हुई थी। लेकिन अब स्थिति बदल रही है।
Gold And Silver Rate Today
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on: 
Updated on: 

Gold And Silver Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज बुधवार, 5 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप गोल्ड या सिल्वर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए यह फायदे का सौदा हो सकता है। पिछले कुछ दिनों में सोने और चांदी दोनों के दाम में गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी की कीमत में भी दो दिनों में हजारों रुपये की कमी दर्ज की गई है

आज भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 12,245 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल के मुकाबले 1 रुपये कम है। अगर बड़े वजन की बात करें तो 8 ग्राम के लिए इसकी कीमत 97,960 रुपये, 10 ग्राम के लिए 1,22,450 रुपये और 100 ग्राम के लिए 12,24,500 रुपये है।

22 कैरेट सोने का भाव

22 कैरेट सोना, जिसे आमतौर पर गहने बनाने में इस्तेमाल किया जाता है, आज 11,224 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है। 8 ग्राम के लिए कीमत 89,792 रुपये, जबकि 10 ग्राम के लिए 1,12,240 रुपये है। सोने का तीसरा प्रमुख ग्रेड 18 कैरेट भी आज थोड़ा सस्ता हुआ है। इसका भाव 9,183 रुपये प्रति ग्राम है यानी 10 ग्राम सोने के लिए आपको अब 91,830 रुपये देने होंगे।

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

शहर 24 कैरेट गोल्ड (₹ प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट गोल्ड (₹ प्रति 10 ग्राम)
मुंबई ₹1,22,450 ₹1,12,240
दिल्ली ₹1,22,500 ₹1,12,390
कोलकाता ₹1,22,450 ₹1,12,240
चेन्नई ₹1,22,720 ₹1,12,490
हैदराबाद ₹1,22,450 ₹1,12,240
बेंगलुरु ₹1,22,450 ₹1,12,240
पुणे ₹1,22,450 ₹1,12,240
अहमदाबाद ₹1,22,500 ₹1,12,290
जयपुर ₹1,22,500 ₹1,12,390

चांदी का भी उतरा भाव

सोने के इतर चांदी की कीमतों की बात करें तो आज बुधवार को इसमें भी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में पिछले दो दिनों में चांदी 3,100 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई है। फिलहाल राजधानी में चांदी का भाव 1,50,900 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो कल से 100 रुपये कम है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी लगभग इसी रेंज में बिक रही है, जबकि चेन्नई में यह 1,64,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है यानी चारों महानगरों में चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है।

क्यों घट रहा है सोने-चांदी का भाव?

हाल ही में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी त्योहारी मौसम, निवेशकों की बढ़ी हुई मांग और वैश्विक बाजार की अस्थिरता की वजह से बनी हुई थी। लेकिन अब स्थिति बदल रही है। कुल मिलाकर डॉलर की मजबूती, मंहगाई के असर और निवेशकों की बिकवाली के कारण सोना-चांदी के बाजार में हल्का दबाव महसूस किया गया।

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की मांग रहती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com