टूरिस्टों से चमका गोवा का टूरिज्म, 6 महीने में आए 56 लाख पर्यटक
Goa: भारत के टूरिज्म सेक्टर से गोवा के लिए एक शानदार खबर सामने आयी है। जिसके अनुसार जानकारी मिली है कि इस साल गोवा ने टूरिज्म के मामले में जबरदस्त उछाल हासिल किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
गोवा टूरिज्म (सौ. सोशल मीडिया )
Goa Tourism: भारत के पश्चिमी कोस्टल इलाके में मौजूद गोवा भारत का सबसे फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं। गोवा अपनी नाइटलाइफ, ऐतिहासिक स्पॉट और बिचेस के लिए पूरी दुनिया में काफी मशहूर हैं। वैसे गोवा में घूमने के लिए कई ऑप्शन है, लेकिन अगोड़ा फोर्ट, दूधसागर वॉटरफॉल और डोना पाउला यहां के बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट हैं।
आंकड़ों के अनुसार जानकारी मिली है कि साल 2025 के शुरूआती 6 महीनों में डोमेस्टिक और इंटरनेशनल लेवल पर गोवा में रिकॉर्ड तोड़ टूरिस्टों ने शिरकत की हैं। जिसके चलते वहां के टूरिज्म सेक्टर को जबरदस्त बूस्ट मिला है।
इंडियन और इंटरनेशनल टूरिस्ट
गोवा पर्यटन विभाग के प्रवक्ता ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में जानकारी देते हुए बताया है कि इस साल के शुरुआती 6 महीनों यानी जनवरी से जून के बीच कुल 54.55 लाख टूरिस्टों ने गोवा में शिरकत की थी। जिसमें 51.84 लाख भारतीय और 2.71 लाख इंटरनेशनल टूरिस्ट शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
Kusumgar IPO: ₹419 प्रति शेयर पर खुला पब्लिक इश्यू, GMP ₹168; 10 जुलाई तक निवेश का मौका
गाड़ियों में E25 फ्यूल इस्तेमाल करने की कोई जल्दबाजी नहीं, हरदीप सिंह पुरी ने बताया क्या है सरकार का प्लान?
Gold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
गोवा के स्पोकपर्सन ने कहा है कि टूरिज्म के हिसाब से जनवरी सबसे बेहतरीन महीना साबित हुआ, क्योंकि इस महीने में 10.56 लाख टूरिस्ट गोवा आए थे। जिनमें से 9.86 लाख भारतीय और लगभग 70 हजार इंटरनेशनल टूरिस्ट गोवा आए थे। इसके बाद फरवरी के महीने में 9.05 लाख और मार्च के महीने में 8.89 लाख टूरिस्टों ने गोवा में शिरकत की थी।
भारत का सबसे फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट
टूरिज्म सेक्टर से जुड़ें इस अधिकारी ने बयान दिया है कि साल 2025 के अप्रैल महीने में 8.42 लाख टूरिस्ट, मई के महीने में 9.27 लाख टूरिस्ट और जून के महीने में कुल 8.34 लाख टूरिस्ट गोवा आए। बयान में कहा गया है कि गोवा में टूरिस्टों की संख्या का आंकड़ा 2025 के पहले 6 महीने में उल्लेखनीय ऊंचाइयों को छू गया, जिससे भारत के सबसे पसंदीदा और उभरते टूरिस्ट स्पॉट में से एक के रूप में गोवा की स्थिति और मजबूत हुई है।
ये भी पढ़े :- अगले हफ्ते UK और मालदीव के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी, ट्रेड डील पर रहेगा फोकस
गोवा के पर्यटन निदेशक केदार नाइक ने कहा है कि डोमेस्टिक और इंटरनेशनल लेवल पर प्रचार अभियान तेज हुए हैं। साथ ही बेहतर हवाई अड्डे और परिवहन सुविधाओं का लाभ भी राज्य को मिला है। आपको बता दें कि दिसंबर के महीने में गोवा कार्निवल के दौरान यहां के टूरिज्म में शानदार उछाल देखने के लिए मिलता है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
