UP के अयोध्या में टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा! रेलवे स्टेशन-एयरपोर्ट सहित सभी प्रमुख स्थलों पर लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क

Ayodhya Kiosk : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रमुख स्थानों पर सूचना देने वाले ‘कियोस्क' लगाने की एक नई पहल शुरू कर दी है।
UP के अयोध्या में टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा! रेलवे स्टेशन-एयरपोर्ट सहित सभी प्रमुख स्थलों पर लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क
अयोध्या में लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क
Published on
Updated on

अयोध्या : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रमुख स्थानों पर सूचना देने वाले ‘कियोस्क' लगाने की एक नई पहल शुरू कर दी है। जानकारी दें कि, ये खास ‘कियोस्क' राम मंदिर और हनुमानगढ़ी सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के खुलने के समय, दूरी और अन्य आवश्यक विवरणों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

वहीं इस पहल के तहत, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों सहित चार प्रमुख स्थानों पर सूचना देने वाले ‘कियोस्क' लगाए जाएंगे। वहीं नए यात्रीयों की सहायता के लिए डिज़ाइन किए गए ये ‘कियोस्क' न केवल मार्गदर्शन प्रदान करेंगे बल्कि ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन से संबंधित जानकारी भी देंगे। अयोध्या तीर्थ विकास प्राधिकरण इस परियोजना को लागू करने के लिए काम कर रहा है और अगर यह कामयाब होती है तो इस पहल का विस्तार अन्य स्थानों पर किया जाएगा। प्रत्येक ‘कियोस्क' की लागत लगभग 2.5 लाख रुपये होगी।

इस बाबत प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (माद) संतोष शर्मा ने कहा, "हमारा उद्देश्य अयोध्या आने वाले तीर्थयात्रियों को सुविधाजनक और जानकारीपूर्ण अनुभव प्रदान करना है। ये ‘कियोस्क' आगंतुकों को मंदिरों और अन्य अहम स्थानों के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे, जिससे उनकी यात्रा सुगम होगी। यह पहल अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा देने में भी योगदान देगी।"

इतना ही नही इस ‘कियोस्क' में एक ‘टचस्क्रीन इंटरफेस' होगा, जिससे व्यक्ति आसानी से प्रासंगिक जानकारी तक पहुंच हासिल कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, उनमें 'वॉयस कमांड' सुविधा भी शामिल हो सकती है। उन्होंने कहा कि एक क्यूआर कोड स्कैनर भी जोड़ा जाएगा, जिससे आगंतुक सीधे अपने मोबाइल फोन पर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने के लिए, यह ‘कियोस्क' इंटरनेट कनेक्टिविटी व पावर बैकअप सिस्टम जैसी सुविधाओं से लैस होंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com