शेयर बाजार पर दिखा EU के साथ फ्री ट्रेड डील असर…सेंसेक्स 650 अंक उछला, निफ्टी ने भी भरी उड़ान
Stock Market Today: बाजार में तेजी के बीच BSE Sensex के टॉप-10 हीरो स्टॉक्स में लार्जकैप में Axis Bank, Reliance, ITC; मिडकैप में Phoenix, Suzlon, Supreme India, HP; और Reliance Power, ZEEL आगे रहे।
- Written By: अक्षय साहू
शेयर बाजार में तेजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Share Market Highlights: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला, और ऑटो सेक्टर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। सुबह 9:17 बजे BSE सेंसेक्स 451.48 अंक या 0.55% बढ़कर 82,308.96 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 50 भी 145.60 अंक या 0.58% बढ़कर 25,321.00 पर ट्रेड कर रहा था। बाजार में आई इस बढ़ोतरी के पीछे भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को माना जा रहा है।
ऑटो सेक्टर में सुबह के ट्रेड में बड़ी कंपनियों के शेयरों का मिला-जुला प्रदर्शन दिखा। मारुति सुजुकी का शेयर 2.19% गिरकर 14,907.80 पर था, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) लगभग फ्लैट था और 0.03% गिरकर 3,393.20 पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी तरफ, हुंडई का शेयर 0.12% बढ़कर 2,176.00 पर था और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) 1.01% बढ़कर 344.00 पर मजबूती दिखा रहा था।
इंडिया-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का असर
भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच डील के बाद, सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत जोरदार रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 81,857 के मुकाबले 81,892 पर खुला। इसके बाद बाजार में तेजी बढ़ी और सेंसेक्स ने तेजी से उछलकर 82,503 के स्तर तक पहुंच गया, यानी इसमें 646 अंक की बढ़त हुई।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Today: बाजार खुलते ही निवेशकों को झटका, भारी गिरावट के साथ सेंसेक्स और निफ्टी की रेड ओपनिंग
Share Market: शेयर मार्केट में शानदार तेजी, सेंसेक्स 77000 और निफ्टी 24000 के पार खुला
Share Market: शेयर बाजार में लौटी बहार, सेंसेक्स और निफ्टी में आया भारी उछाल
ट्रंप के ऐलान से पलटा शेयर बाजार, ईरान-US शांति समझौते के बाद सेंसेक्स में बंपर उछाल, निफ्टी 24,000 के करीब
इसी तरह एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी तेजी से बढ़ता नजर आया। निफ्टी मंगलवार को 25,175 पर बंद हुआ था और बुधवार को इसकी शुरुआत 25,258 के स्तर से हुई। इसके बाद यह भी तेजी पकड़ता गया और 25,372 के स्तर तक पहुंचते-पहुंचते 197 अंक की तेज बढ़त दर्ज की।
यह भी पढ़ें: अकेले रह जाएंगे ट्रंप! भारत बनेगा ग्लोबल बिजनेस का किंग, EU के बाद ब्राजील और कनाडा के साथ होगी ट्रेड डील
बाजार में जब तेजी का दबदबा था, तब BSE Sensex के टॉप-10 हीरो स्टॉक्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा रफ्तार से उछलने वाले शेयरों में लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप सभी कैटेगरी के नाम शामिल रहे।
लार्जकैप में सबसे आगे:
- Axis Bank (3.10%)
- Reliance (1.70%)
- ITC (1.50%)
मिडकैप में तेजी दिखाने वाले:
- Phoenix (3.10%)
- Suzlon (2.80%)
- Supreme India (2.60%)
- HP (2.10%)
स्मॉलकैप में सबसे अधिक बढ़त:
- MCX (5.50%)
- Reliance Power (4.80%)
- ZEEL (4.30%)
ये सभी शेयर तेज रफ्तार से ऊपर की ओर भागते हुए ट्रेड कर रहे थे।
