शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
In Trends:
TOP NEWS
Top News
ईरान पर अमेरिका का भीषण हमला, एयरस्ट्राइक में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और पुल तबाह, मची अफरा-तफरी
परिसीमन विधेयक पर मल्लिकार्जुन खरगे का PM मोदी को पत्र, मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक की मांग
तेल-गैस फिर होगा महंगा! ईरान बढ़ाएगा जंग का दायरा, तो भारत में क्यों मचेगा हाहाकार? जानिए अंदर की कहानी
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: करियर, धन और परिवार में किसे मिलेगा लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
मोदी सरकार का 62,500 करोड़ का मेगा प्लान, अब विदेशी नहीं, दुनिया में छाएंगे भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
ईरान पर अमेरिका का भीषण हमला, एयरस्ट्राइक में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और पुल तबाह, मची अफरा-तफरी
परिसीमन विधेयक पर मल्लिकार्जुन खरगे का PM मोदी को पत्र, मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक की मांग
तेल-गैस फिर होगा महंगा! ईरान बढ़ाएगा जंग का दायरा, तो भारत में क्यों मचेगा हाहाकार? जानिए अंदर की कहानी
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: करियर, धन और परिवार में किसे मिलेगा लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
मोदी सरकार का 62,500 करोड़ का मेगा प्लान, अब विदेशी नहीं, दुनिया में छाएंगे भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
विज्ञापन
- Hindi News »
- Business »
- Finance Minister Nirmala Sitharaman Statement On New Income Tax Act
नए इनकम टैक्स एक्ट को लेकर मिले सभी सवालों के जवाब, बोली- ये कोई नया टैक्स नहीं, आम जनता के लिए समझा होगा आसान
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Feb 07, 2025 | 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार
वित्त सचिव तुहिन कांत पांडेय इससे पहले भी ये संकेत दे चुके हैं कि नए बिल में प्रावधान और स्पष्टीकरण या लंबे वाक्य नहीं होंगे। ये टैक्स न्यूट्रल होगा। इस बिल को लाने के पीछे सरकार का इरादा क्या है?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (सोर्स- सोशल मीडिया)
विस्तार
नई दिल्ली : 60 साल पुराने इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की जगह लेने वाला न्यू इनकम टैक्स बिल डायरेक्ट टैक्स एक्ट्स को पढ़ने और समझने में आसान बनाएगा, इससे परेशानी दूर होगी और केस की भी संख्या कम होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि बिल को बजट सेशन में संसद में पेश किया जाने वाला है और इसे आगे की समीधा के लिए फाइनेंस रिलेटेड स्टैंडिंग कमिटी के पास भेजा जाने वाला है।
वित्त सचिव तुहिन कांत पांडेय इससे पहले भी ये संकेत दे चुके हैं कि नए बिल में प्रावधान और स्पष्टीकरण या लंबे वाक्य नहीं होंगे। ये टैक्स न्यूट्रल होगा। इस बिल को लाने के पीछे सरकार का इरादा क्या है और टैक्सपेयर्स के लिए नए एक्ट के मायने क्या हैं, इसका क्लेरिफिकेशन इस तरह हैं।
सवाल : आयकर कानून की समीक्षा क्यों जरूरी है?
जवाब : इनकम टैक्स लॉ लगभग 60 साल पहले 1961 में बनाया गया था और तब से समाज में, लोगों के पैसे कमाने के तरीके और कंपनियों के बिजनेस करने के तरीके में बहुत सारे बदलाव हुए हैं। समय के साथ इनकम टैक्स एक्ट में संशोधन किए गए। देश के सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने में तकनीकी प्रगति और बदलावों को देखते हुए, पुराने इनकम टैक्स एक्ट को पूरी तरह से बदलने की सख्त जरूरत है।
सवाल : वित्त मंत्री ने क्या घोषणा की?
जवाब : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई, 2024 को अपने बजट भाषण में 6 महीने के अंदर इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की व्यापक समीक्षा की घोषणा की थी। उन्होंने 1 फरवरी, 2025 को अपने 2025-26 के बजट भाषण में कहा कि इस बिल को चालू बजट सत्र में संसद में पेश किया जाएगा।
सवाल : नए इनकम टैक्स एक्ट में क्या करने का प्रस्ताव है?
जवाब : नए कानून के ज्यादा शॉर्ट और सरल होने की उम्मीद है, जिसे एक आम आदमी भी समझ सके। सरकार का इरादा इसके आकार को आधा करना और भाषा को सरल बनाना है। इससे मुकदमेबाजी कम करने में भी मदद मिलेगी और इस तरह विवादित कर मांगों में कमी आएगी।
सवाल : नया कानून कैसे सरल होगा?
उत्तर : इनकम टैक्स एक्ट, 1961 प्रत्यक्ष करों – पर्सनल इनकम टैक्स, कॉरपोरेट टैक्स, सिक्योरिटी ट्रांसेक्शन टैक्स, गिफ्ट और प्रॉपर्टी टैक्स के अलावा अन्य टैक्सेस को लागू करने से संबंधित है। इस समय एक्ट में लगभग 298 धाराएं और 23 अध्याय हैं। समय के साथ, सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स, गिफ्ट टैक्स, फ्रिंज बेनिफिट कर और बैंकिंग नकद लेनदेन कर सहित विभिन्न शुल्कों को समाप्त कर दिया है। नया एक्ट उन सभी संशोधनों और धाराओं से मुक्त होगा जो अब प्रासंगिक नहीं हैं। साथ ही भाषा ऐसी होगी कि लोग इसे कर एक्सपर्ट्स की मदद के बिना समझ सकें।
सवाल : क्या इसका मतलब आम आदमी पर अधिक टैक्स का बोझ होगा?
जवाब : पूरी संभावना है कि यह पूरी प्रक्रिया रेवेन्यू न्यूट्रल तरीके से की जाएगी। इसका उद्देश्य भाषा और अनुपालन प्रक्रियाओं को सरल बनाना होगा। नए इनकम टैक्स एक्ट में इनकम टैक्स रेट में बदलाव की संभावना नहीं है, क्योंकि यह आमतौर पर वित्त अधिनियम के माध्यम से किया जाता है।
सवाल : क्या सरकार ने पहले भी नया इनकम टैक्स लाने के लिए कोई प्रयास किया है?
जवाब : वर्ष 2010 में ‘डायरेक्ट टैक्स संहिता विधेयक, 2010’ संसद में पेश किया गया था। इसे जांच के लिए स्थायी समिति के पास भेजा गया था। हालांकि, 2014 में सरकार बदलने के कारण विधेयक निरस्त हो गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
सम्बंधित ख़बरें
Income Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
PM मोदी ने की ‘एक जिला, एक उत्पाद’ की सराहना, बोले- शिल्प परंपरा से बढ़ेगा आर्थिक विकास
ITR Refund Status: बैंक खाते में नहीं आया इनकम टैक्स रिफंड? इन 2 आसान तरीकों से ऑनलाइन चेक करें
ITR e-Verification Rules: इनकम टैक्स रिटर्न भरने के 30 दिनों के भीतर ई-वेरिफिकेशन करना क्यों है बहुत जरूरी
Finance minister nirmala sitharaman statement on new income tax act
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 07, 2025 | 06:33 PM
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान
Jul 24, 2026 | 05:58 PMदिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
Jul 24, 2026 | 05:53 PMविजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
Jul 24, 2026 | 05:48 PMमुरैना: चाची-भतीजे के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Jul 24, 2026 | 05:43 PMऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














