- Hindi News »
- Business »
- Farmers Producers Organization Target Completed
Farmers Producers Organization : ये हैं किसानों का स्टार्टअप, पूरा हो गया है 10000 एफपीओ का टारगेट
सरकार ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है कि देश में 10,000 एफपीओ बनाने का काम पूरा हो चुका है। सरकार ने इस काम को 20 फरवरी 2020 को शुरू किया था और अब तकरीबन 5 साल में इस लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

भारतीय किसान (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : मोदी सरकार की जब से सत्ता में वापसी हुई है, तब से सरकार का मेन फोकस देश के किसानों पर रहा है। सरकार ने अन्नदाताओं की इनकम को दोगुना करने का भी लक्ष्य रखा है। इसी सिलसिले में सरकार ने कई कदम भी उठाएं हैं। वहीं देश के किसानों को सरकार प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की मदद से इकोनॉमिकल हेल्प भी उपलब्ध करवायी जा रही है। अब सरकार ने 10,000 एफपीओ यानी फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन बनाने का टारगेट भी पूरा कर लिया है। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे सरकार की ये योजना देश के किसानों को अमीर बनाने में मदद कर रही है।
सरकार ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है कि देश में 10,000 एफपीओ बनाने का काम पूरा हो चुका है। सरकार ने इस काम को 20 फरवरी 2020 को शुरू किया था और अब तकरीबन 5 साल में इस लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। एफपीओ के गठन और उन्हें प्रमोट करने के लिए केंद्र सरकार ने एक योजना की शुरूआत की थी। इसका बजट वित्त वर्ष 2027-28 तक के लिए 6,865 करोड़ रुपये तय किया है।
ये काम करता है एफपीओ
सरकार ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है कि देश में 10,000वां एफपीओ बिहार के खगड़िया जिले में रजिस्टर हुआ है। ये केला, धान और मक्का को लेकर काम करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इसका उद्घाटन भी किया है। कृषि मंत्रालय का ये कहना है कि देश के एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए 10,000 एफपीओ का सफलतापूर्वक गठन होना एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। ये देश में एग्रीकल्चर प्रोडक्शन और किसानों की इनकम को बढ़ाने के लिए काम करता है। साथ ही ग्रामीण स्तर पर एंप्लॉयमेंट जनरेशन का भी काम किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Closed: होली पर आज शेयर बाजार बंद, सोमवार की भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने ली राहत की सांस
Jamsetji Tata Birth Anniversary: आधुनिक भारतीय उद्योग के जनक और उनके सपनों के भारत की एक अनूठी कहानी
Gold-Silver Rate Today: युद्ध की आग में चमका सोना, 5811 की भारी बढ़त, चांदी ने लगाई 9492 की लंबी छलांग
Share Market में महाकोहराम: युद्ध के चलते सेंसेक्स 2743 और निफ्टी 519 अंक गिरावट के साथ खुले
एफपीओ के लिए योजना शुरू होने के बाद से ही सरकार ने 4,761 एफपीओ को 254.4 करोड़ रुपये का इक्विटी ग्रांट जारी किया गया है। साथ ही 1,900 एफपीओ को 453 करोड़ रुपये का क्रेडिट गारंटी कवर भी जारी किया गया है। देश के तकरीबन 30 लाख किसान एफपीओ से जुड़े हैं। इसमें से लगभग 40 प्रतिशत महिलाएं हैं। ये एफपीओ अब एग्रीकल्चर सेक्टर में हजारों करोड़ रुपये का कारोबार कर रहे हैं।
किसानों का स्टार्टअप?
अगर इन एफपीओ को आज की भाषा में परिभाषित किया जाए तो ये किसानों का खुद का स्टार्टअप कहना गलत नहीं होगा। ये भारत के सफल को आपरेटिव सिस्टम का एक नया एक्जांपल है। एफपीओ के अंतर्गत किसान आपस में एक समूह बनाकर अपनी उपज या स्थानीय उपज से खुद ही उत्पाद तैयार करते हैं। इसके लिए सरकार उन्हें इक्विटी हेल्प और लोन दोनों उपल्बध करवाती हैं। साथ ही उनके प्रोडक्ट्स के लिए मार्केट एवेलिबिलिटी कराने में भी सरकार मदद करती है।
Farmers producers organization target completed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
4 मार्च को ही है होली, सुबह-सुबह ये शुभ काम ज़रूर कर लें, पूरा साल बना रहेगा धन कमाने का योग!
Mar 04, 2026 | 05:00 AMNational Safety Day: कैंसर या हार्ट अटैक नहीं, भारत में इन 5 हादसों से मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग
Mar 04, 2026 | 04:00 AMक्या फिर लौटेगा iPod? बिना नोटिफिकेशन वाला वही पुराना जादू, अब नए अंदाज़ में
Mar 04, 2026 | 03:38 AMहोली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














