17 साल बाद इस कंपनी ने कर दिया कमाल, दिग्गज कंपनियों को दी कड़ी टक्कर
क्विक कॉमर्स की कंपनी इटरनल के शेयर ने बाजार में तूफान मचा दिया है। मंगलवार को Eternal कंपनी के शेयर 311.6 रुपये के रिकॉर्ड लेवल पर थे। इटरनल कंपनी की मार्केट वैल्यू 3 लाख करोड़ रूपये हो गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Zomato और Blinkit (सौ. सोशल मीडिया)
Food Delivery Conpany Zomato: फूड डिलीवरी के मामले में भारत में कई कंपनियों का नाम शामिल है, लेकिन जो वर्चस्व जौमेटो और स्विगी ने बनाया हैं उसे कम करना काफी मुश्किल है।
17 साल पहले जब दीपेंद्र गोयल ने जौमेटो की शुरूआत की होगी, तब उन्होंने ये बिल्कुल नहीं सोचा होगा कि उनकी कंपनी का नाम देश की दिग्गज कंपनियों में शामिल होगा। जौमेटो और ब्लिंकिट दोनों ही कंपनियों का मालिकाना हक इटरनल कंपनी के पास है।
आखिर क्यों सुर्खियों में है इटरनल कंपनी?
जौमेटो की पेरेंट कंपनी इटरनल के शेयर में मंगलवार को जबरदस्त उछाल देखने के लिए मिला है। कंपनी ने सिर्फ रिकॉर्डतोड़ परफॉर्म किया है, बल्कि कंपनी ने देश की दिग्गज कंपनियों को मार्केट वैल्यूशन के मामले में पछाड़ दिया है। इस लिस्ट में टाटा मोटर्स, विप्रो, नेस्ले इंडिया, जेएसडब्ल्यू पेंट्स और एशियन पेंट्स जैसी कंपनियों के नाम शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी के भाव में हलचल, जानिए ताजा रेट
Top 10 Richest People in Bihar 2026: ये हैं बिहार के 10 सबसे अमीर लोग, नेट वर्थ कितनी? तस्वीरों में देखें
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में फिर से आई गिरावट, जानिए आज के लेटेस्ट रेट्स
Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर मार्केट में बंपर तेजी, 700 अंक उछला सेंसेक्स: निफ्टी में रॉकेट की रफ्तार
3 लाख करोड़ हुई मार्केट वैल्यू
मंगलवार को इटरनल लिमिटेड के शेयर 311.6 रुपये के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचे थे, जिसके चलते जौमेटो और ब्लिंकिट की पेरेंट कंपनी की मार्केट वैल्यू बढ़कर 3 लाख करोड़ रूपये के भी पार जा चुकी है। इतना ही नहीं इटरनल ने देश की सबसे बेहतरीन कंपनियों जैसे कि विप्रो, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया और एशियन पेंट्स को भी पीछे छोड़ दिया है। सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर इटरनल कंपनी का शेयर 15 प्रतिशत बढ़त के साथ 311.6 रुपये के लाइफ टाइम हाई पर जा पहुंचा। ये बढ़त तब देखने के लिए मिली है, जब इंवेस्टर्स ने क्विक कॉमर्स ब्लिंकिट,वर्टिकल के जून तिमाही के बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ की।
ये भी पढ़ें:- पिछले 4 सालों में मोबाइल प्रोडक्शन का किंग बना भारत, 146 प्रतिशत का आया उछाल
क्या है इस तेजी के पीछे का कारण?
ब्लिंकिट की तेजी से ग्रोथ के कारण निवेशकों में इटरनल को लेकर उत्साह देखने के लिए मिला था। आंकड़ों की बात की जाए तो ब्लिंकिट का नवंबर महीने का नेट ऑर्डर वैल्यू जौमेटो से भी आगे निकल गया है। इस साल की पहली तिमाही के शानदार प्रदर्शन के चलते टारगेट में भी बदलाव किया गया है। साथ ही दूसरी ओर जेफरीज ने कंपनी की कैटेगरी में भी अपडेट किया है और इसे अपडेट कर बोइंग कैटेगरी में ऐड किया है। इसके अलावा कंपनी का टारगेट वैल्यू बढ़ाकर 400 रुपये तक कर दिया गया है। मार्केट एक्सपर्ट्स ने कहा है कि ब्लिंकिट ने पहली तिमाही में जबरदस्त रिजल्ट हासिल किए है, जिसमें ब्लिंकिट ने हर साल 140 प्रतिशत सरकारी रेवेन्यू और ईबीटा मार्जिन में 0.50 प्रतिशत की प्रति तिमाही सुधार किया है।
