-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Opening Session Update For 20 June 2025
शेयर बाजार ने आखिरी दिन भरी उड़ान, सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,850 के पार
- Written By: अक्षय साहू
कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में उछाल देखने को मिली है। शुक्रवार को सपाट शुरुआत के बाद दोनों प्रमुख सूचकांकों ने बढ़त बनाई। बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 26 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर हैं।

शेयर बाजार में बढ़त (फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई: कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में उछाल देखने को मिली है। शुक्रवार को सपाट शुरुआत के बाद दोनों प्रमुख सूचकांकों ने बढ़त बनाई और बीएसई सेंसेक्स 276.02 अंक चढ़कर 81,637.89 पर पहुंच गया, वहीं, निफ्टी 83.05 अंकों (0.33%) की बढ़त के साथ 24,876.30 पर कारोबार कर रहा है।
ईरान पर इजराइल के हमले के बाद से ही बाजार में भारी गिरावट आ गई थी। इससे पहले गुरुवार को बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी। गुरुवार को दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए थे, सेंसेक्स 81,361.87 अंकों तक पहुंचा था, जबकि निफ्टी फिसलकर 24,824.75 अंकों पर बंद हुआ था। शुक्रवार को भी बाजार मामुली गिरावट के साथ खुले थे लेकिन बाद में दोनों सूचकांक हरे निशान पर आ गए।
अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में अदाणी ग्रुप के सभी शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 0.93% यानी 22.40 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है, जिससे इसका शेयर भाव बढ़कर 2,443.00 रुपए पर पहुंच गया है। इसके अलावा ग्रुप की अन्य कंपनियों के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर मार्केट में बंपर तेजी, 700 अंक उछला सेंसेक्स: निफ्टी में रॉकेट की रफ्तार
Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, 300 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 23,900 के पार
Share Market Crash: 5 दिनों की रिकॉर्ड तेजी, फिर अचानक क्यों क्रैश हुआ शेयर बाजार? ये हैं गिरावट के बड़े कारण
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर 1.67% यानी 15.60 रुपए की बढ़त के साथ 949.60 रुपए पर पहुंच गए। वहीं, अदाणी टोटल गैस में 1.33% की तेजी दर्ज की गई, जिससे इसका शेयर भाव 8.25 रुपए बढ़कर 630.85 रुपए हो गया। अदाणी पावर के शेयर 1.03% या 5.50 रुपए चढ़कर 542.00 रुपए पर पहुंच गए, जबकि अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 1.25% यानी 10.30 रुपए की बढ़त देखी गई और इसका शेयर 833.90 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।
RBI ने बैंकों और एनबीएफसी के लिए उठाया बड़ा कदम, फाइनेंस प्रोजेक्ट के लिए जारी किए नए स्टैंडर्ड
30 में से 26 हरे निशान पर
बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 26 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल (पूर्व में जोमैटो), हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, टीसीएस, मारुति, आईटीसी लिमिटेड, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, टाइटन, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा और एक्सिस बैंक के शेयर शामिल हैं। दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
Share market opening session update for 20 june 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














