-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Employment And Unemployment Rate For November
नवंबर में घटी बेरोजगारी दर, 5 लाख लोगों को मिला रोजगार
- Written By: अपूर्वा नायक
नवंबर के महीने में बेरोजगारों की संख्या घटकर 34 लाख हो गई है। हालांकि इस महीने सिर्फ 5 लाख लोगों को ही रोजगार का अवसर मिला है।

बेरोजगारी दर (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : देश में बेरोजगारी को सबसे अहम मुद्दा माना जाता है। अक्सर विपक्ष सरकार को इसी मुद्दे पर घेरकर सवाल खड़े करती है। पिछले महीने यानी अक्टूबर महीने के बेरोजगारी आंकड़ों की बात की जाएं तो ये दर जो अक्टूबर में 8.7 फीसदी के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी, वो नवंबर के महीने में घट गई है। नवंबर 2024 में ये बेरोजगारी दर घटकर केवल 8 प्रतिशत पर रह गई है।
बताया जा रहा है कि नवंबर के महीने में बेरोजगारों की संख्या घटकर 34 लाख हो गई है। हालांकि इस महीने सिर्फ 5 लाख लोगों को ही रोजगार का अवसर मिला है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी यानी सीएमआईआई की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने की बेरोजगारी दर घटने के बाद भी बेरोजगारी दर इस समय भी काफी ज्यादा है। आंकड़ों से पता चला है कि नवंबर दूसरा ऐसा महीना है, जब बेरोजगारी दर 8 प्रतिशत से भी ज्यादा रही है। अनुमान है कि दिसंबर में भी ये आंकड़ा ऐसा ही रह सकता है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, ₹72,00,000 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; आम आदमी पर क्या असर?
भंडारा में श्रम बल सर्वेक्षण शुरू, रोजगार नीति निर्माण को मिलेगा आधार, नागरिकों से सहयोग की अपील
तुमसर-मोहाडी में बेरोजगारी बनी बड़ी चुनौती, चाय-पान टपरी तक सीमित हो रहे युवा
मनोज झा का बीजेपी पर तीखा वार, बोले- सुरक्षा पर नहीं होनी चाहिए राजनीति
लेबर मार्केट पड़ा ठंडा
सीएमआईआई की रिपोर्ट में ये कहा जा रहा है कि फेस्टिव सीजन खत्म होने के बाद भी लेबर मार्केट ठंडा पड़ा हुआ है। नवंबर में करीब 29 लाख लोगों ने लेबर मार्केट छोड़ दिया। अक्टूबर के महीने में देश में 3.97 करोड़ बेरोजगार थे, हालांकि नवंबर में ये 34 लाख से घटकर तकरीबन 3.62 करोड़ रह गए है। आपको बता दें कि किसी भी व्यक्ति को बेरोजगार तब माना जाता है, जब उसे रोजगार नहीं मिल पाता है, लेकिन फिर भी वो एक्टिवली नौकरी की तलाश में रहता है।
30 लाख लोगों ने बंद की नौकरी की तलाश
रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि 34 लाख लोगों में से करीब 30 लाख लोगों ने रोजगार की खोज बंद कर दी है। बताया जा रहा है कि ये 30 लाख लोग आसानी से नौकरी करने के लिए लेबर फोर्स में शामिल हो सकते हैं। इन आंकडों के आधार में तकरीबन 10 लाख लोग बेरोजगारों की कैटेगरी में आ गए हैं। जिसका सीधा मतलब है कि ये लोग नौकरी करने के लिए तैयार है, लेकिन ये एक्टिवली नौकरी नहीं ढूढ़ पा रहे हैं। आसार है कि दिसंबर के महीने में लेबर फोर्स में बढ़त होने के कारण लेबर मार्केट पर रोजगार देने का एक्स्ट्रा प्रेशर होगा। रोजगार बढ़ने के बाद भी बेरोजगारी दर 8 प्रतिशत पर स्थिर रह सकती है।
Employment and unemployment rate for november
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














