-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Ed Setback In The Saravanaa Gold Stores Case Axis Bank Recovers Assets Worth 70 Crore
ED को कोर्ट से बड़ा झटका, Axis Bank को मिली ₹70 करोड़ की संपत्ति; इस केस से जुड़ा है मामला
- Written By: मनोज आर्या
Axis Bank: कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग प्रिवेंशन एक्ट की धारा 8(8) और 2016 के नियमों के नियम 3A के तहत बैंक को ऐसी संपत्ति पर दावा करने का पूरा हक है।

सरवाणा गोल्ड हाउस केस, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Sarvana Gold House Case: मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित एक मामले में चेन्नई की PMLA कोर्ट ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने सरवणा गोल्ड पैलेस केस में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अटैच की गई करीब 70 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी एक्सिस बैंक को वापस करने का आदेश दिया है। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने माना कि एक्सिस बैंक एक वास्तविक सुरक्षित लेनदार (Bona fide secured creditor) है। यानी बैंक ने सही और कानूनी तरीके से लोन दिया था और गिरवी रखी गई संपत्तियों पर उसका क्लेम बनता है।
कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग प्रिवेंशन एक्ट की धारा 8(8) और 2016 के नियमों के नियम 3A के तहत बैंक को ऐसी संपत्ति पर दावा करने का पूरा हक है। इसी आधार पर कोर्ट ने ED द्वारा की गई अटैचमेंट को हटाते हुए संपत्तियों को एक्सिस बैंक को बहाल करने का आदेश दिया। इस फैसले के बाद अब 70 करोड़ रुपये की अटैच प्रॉपर्टी आधिकारिक तौर पर फिर से एक्सिस बैंक को मिल जाएगी।
एक्सिस बैंक ने 118.88 करोड़ रुपये का लोन दिया था
ईडी की जांच के मुताबिक, एक्सिस बैंक ने सरवणा स्टोर्स (गोल्ड पैलेस) को कुल 118.88 करोड़ रुपये का लोन दिया था। इस लोन के बदले बैंक के पास कुछ अचल संपत्तियां गिरवी रखी गई थीं, जो लोन लेने से पहले खरीदी गई थीं। लेकिन साल 2019 में यह लोन एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट-NPA) घोषित हो गया। इसके बाद कराए गए फॉरेंसिक ऑडिट में सामने आया कि कंपनी की बैलेंस शीट्स फर्जी तरीके से बनाई गई थीं।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
Reliance Succession Plan: मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, बच्चों को मिला रिलायंस का साम्राज्य
SEBI Buyback Rules: सेबी ने बायबैक नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से कंपनियों को मिलेगी मंजूरी
India Russia Deal: रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई के लिए भारत और रूस की कंपनी रोसनेफ्ट में बड़ी डील
ED ने 2022 में अटैच की थी प्रॉपर्टी
जांच में गड़बड़ियां सामने आने के बाद ED ने 16 दिसंबर 2022 को उन संपत्तियों को PMLA की धारा 5(1) के तहत अटैच कर लिया। बाद में 6 जून 2023 को इस अटैचमेंट को कन्फर्म भी कर दिया गया। ईडी सरवणा गोल्ड पैलेस और उससे जुड़ी कंपनियों की जांच अभी भी कर रही है। एजेंसी का कहना है कि लोन लेने के लिए फर्जी दस्तावेज़ और गलत बैलेंस शीट्स का इस्तेमाल किया गया था।
ये भी पढ़ें: रेलवे कर्मचारियों को सरकार ने दिया तोहफा, एक करोड़ रुपये का मिलेगा बीमा लाभ; SBI से किया समझौता
कोर्ट ने क्या कहा?
हालांकि, पीएमएलए कोर्ट ने साफ कर दिया है कि बैंक की ओर से प्रस्तुत किए गए कागजात से साफ है कि लोने देने के सभी वैधानिक नियमों को पालन हुआ है। इसलिए यह प्रॉपर्टी का सही हकदार एक्सिस बैंक है और उसे इस संपत्ति मिलनी चाहिए।
Ed setback in the saravanaa gold stores case axis bank recovers assets worth 70 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बुआई संकट के बीच नागपुर के किसानों को बड़ी राहत! ‘पीएम किसान’ की 23वीं किस्त जारी, खातों में पहुंचे 35 करोड़
Jun 21, 2026 | 01:13 PMसीएम ग्रिड योजना में लापरवाही पर फूटा नगर आयुक्त का गुस्सा, लगया 3 लाख का जुर्माना; वेंडरों पर भी कार्रवाई
Jun 21, 2026 | 01:10 PMRide Malfunction: न्यूयॉर्क अम्यूजमेंट पार्क में 50 फीट ऊपर झूले में फंसे बच्चे और पेरेंट्स, सफल रहा रेस्क्यू
Jun 21, 2026 | 01:09 PMछतरपुर में दलित दूल्हे की घोड़ी चढ़ने पर विवाद, विरोध के बाद पुलिस सुरक्षा में निकली राछ; जानें पूरा मामला
Jun 21, 2026 | 01:04 PMवर्धा में कॉलेजों को नहीं मिल रहे छात्र, प्रवेश प्रक्रिया की सुस्त रफ्तार से बढ़ी चिंता
Jun 21, 2026 | 12:59 PM‘यह जीत मजबूत इरादे और मेहनत का नतीजा’, स्वीडन को 5-1 से रौंदने के बाद बोले नीदरलैंड्स के कप्तान वैन डाइक
Jun 21, 2026 | 12:56 PMUP Board: यूपी बोर्ड के 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, अगले सप्ताह स्कूलों में मिलेंगे अंकपत्र और प्रमाणपत्र
Jun 21, 2026 | 12:56 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














