Economic Survey 2026: आज संसद में पेश होगा सरकार का पूरा लेखा-जोखा, जानें क्या होगा खास, कहां देखें लाइव
Budget 2026: आज सुबह संसद में Economic Survey 2026 पेश किया जाएगा। यह देश की आर्थिक स्थिति का रिपोर्ट कार्ड है, बजट से पहले दिशा और रोजगार, महंगाई, विकास की जानकारी देता है।
- Written By: अक्षय साहू
संसद में आज पेश किया जाएगी आर्थिक सर्वेक्षण 2026 (सोर्स- सोशल मीडिया)
Economic Survey 2026: बजट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आज यानी गुरुवार, 29 जनवरी का दिन खास है। सरकार ‘इकोनॉमिक सर्वे 2026’ पेश कर रही है। यह रिपोर्ट देश की आर्थिक हालत का रिपोर्ट कार्ड होती है, जो बताती है कि पिछला साल कैसा रहा और आने वाले साल में अर्थव्यवस्था किस दिशा में जाएगी। इसे आम लोग, निवेशक और बाजार सभी बड़े ध्यान से देखते हैं।
आज पेश होगा आर्थिक सर्वे 2026
आर्थिक सर्वे 2026 आज सुबह 11 बजे संसद में पेश किया जाएगा। इसे मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंथा नागेश्वरन लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पेश करेंगे। यह बजट सत्र के दौरान जारी किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से हुई थी। संसद का सत्र 2 अप्रैल तक चल सकता है।
इकोनॉमिक सर्वे क्या है और क्यों जरूरी है?
यह रिपोर्ट देश की अर्थव्यवस्था की सालाना स्थिति बताती है। इसमें शामिल होती है:
सम्बंधित ख़बरें
डेलीहंट की पेरेंट कंपनी VerSe Innovation के साथ जुड़े PR Ramesh, स्टार्टअप को अब मिलेगी नई उड़ान
अमरावती मनपा का 876.26 करोड़ का बजट मंजूर, आय बढ़ाने और खर्च घटाने पर जोर
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन… 11,200 करोड़ की लागत से बदला दिल्ली-NCR का भविष्य
नासिक: नई प्रशासनिक इमारत में पहली बार पेश हुआ जिला परिषद बजट, ग्रामीण विकास पर जोर
- विकास दर
- महंगाई की स्थिति
- रोजगार और नौकरियां
- व्यापार और सरकार की आय-खर्च
आसान भाषा में कहें तो यह देश की कमाई और खर्च का आईना है। इसमें खेती, उद्योग और नौकरियों की ताजा जानकारी भी दी जाती है।
बजट से पहले ही क्यों जारी होता है?
पहला इकोनॉमिक सर्वे 1950-51 में बजट के साथ पेश हुआ था। 1964 के बाद इसे बजट से अलग पेश किया जाने लगा ताकि सांसद और जनता पहले से जान सकें कि देश की आर्थिक स्थिति कैसी है। आमतौर पर यह दो हिस्सों में होता है:
- पूरी अर्थव्यवस्था की तस्वीर
- सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर फोकस
Economic Survey 2026 का लाइव अपडेट कहां देखें?
- Sansad TV के यूट्यूब चैनल और दूरदर्शन
- वित्त मंत्रालय और PIB के सोशल मीडिया पेज
कैसे डाउनलोड करें Economic Survey का PDF?
जैसे ही संसद में सर्वे पेश होगा, इसकी PDF भारत सरकार की बजट वेबसाइट indiabudget.gov.in पर अपलोड कर दी जाएगी। वेबसाइट के ‘Economic Survey’ सेक्शन से इसे फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। लिंक सर्वे पेश होने के बाद ही एक्टिव होगा।
यह भी पढ़ें: Budget 2026: भारत को ग्लोबल एजुकेशन हब बनाने और उच्च शिक्षा सुधार हेतु विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण राय
1 फरवरी को पेश होगा बजट 2026
अब सबकी नजर 1 फरवरी पर है, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। Economic Survey के आंकड़े आने वाले बजट की दिशा समझने में मदद करते हैं, इसलिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
