Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दीपावली 2025: जोखिम मुक्त निवेश से कमाएं सुनिश्चित मुनाफा, ये हैं बेस्ट तरीके

Diwali Investment Tips: दिवाली का शुभ अवसर निवेशकों के लिए यह समय खास होता है, जब वे अपने धन को सुरक्षित और लाभकारी योजनाओं में लगाना चाहते हैं।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Oct 19, 2025 | 11:31 AM

जोखिम मुक्त निवेश से कमाएं सुनिश्चित मुनाफा (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Diwali Investment Tips: दीपावली का पर्व सिर्फ रोशनी और खुशियों का नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से भी एक नई शुरुआत का प्रतीक होता है। फिलहाल धनतेरस से ही 6 दिवसीय इस महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। इस बार कार्तिक अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगा। इसलिए अलग अलग जगहों पर अलग अलग दिनों में दिवाली मनायी जा रही है।

हर साल दिवाली का शुभ अवसर निवेशकों के लिए यह समय खास होता है, जब वे अपने धन को सुरक्षित और लाभकारी योजनाओं में लगाना चाहते हैं। सोना-चाँदी जैसे पारंपरिक विकल्पों के अलावा अब ऐसे कई निवेश साधन उपलब्ध हैं, जो गारंटीड रिटर्न के साथ जोखिम से मुक्त हैं। इसलिए हम कुछ ऐसी ही जानकारी दे रहे हैं और सरकारी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं….

1. बैंक एफडी: सरल और सुरक्षित

बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सबसे लोकप्रिय और आसान निवेश विकल्प है। इसमें तय अवधि के लिए राशि जमा कर निश्चित ब्याज प्राप्त किया जाता है। वर्तमान में सामान्य ग्राहकों को 7.5% से 8% तक और वरिष्ठ नागरिकों को 8% से 8.5% तक ब्याज मिल रहा है। बाजार के उतार-चढ़ाव का इस पर कोई असर नहीं होता, जिससे यह निवेशकों के लिए भरोसेमंद विकल्प बनता है।

सम्बंधित ख़बरें

हवाई यात्रियों की जेब पर डाका! IndiGo की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी, एक्शन में आई सरकार; दी कड़ी चेतावनी

कौन है ईरान का सबसे अमीर शख्स Pierre Omidyar? अंबानी-अडानी के मुकाबले कुल कितनी संपत्ती; जानें सबकुछ

मिडिल ईस्ट की जंग और ट्रंप का डर! Share Market में हाहाकार, क्या अब और गिरेगा मार्केट? जानें एक्सपर्ट्स की राय

तेजस की उड़ान में देरी पर HAL का सख्त एक्शन, अमेरिकी कंपनी GE पर ठोका जुर्माना; जानें क्या है पूरा विवाद

2. डाकघर सावधि जमा: सरकारी भरोसे के साथ

डाकघर की सावधि जमा योजना भी बैंक एफडी जैसी ही होती है। इसमें एक साल पर 6.9%, दो साल पर 7%, तीन साल पर 7.1% और पांच साल पर 7.5% सालाना ब्याज मिलता है। न्यूनतम निवेश ₹1,000 से शुरू होता है और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। यह योजना उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो स्थिर ब्याज दर और सरकारी गारंटी चाहते हैं।

3. कॉर्पोरेट एफडी: अधिक रिटर्न की चाह रखने वालों के लिए

निजी कंपनियों द्वारा जारी कॉर्पोरेट एफडी में ब्याज दर बैंक एफडी से अधिक होती है, जो आमतौर पर 8% से 9.5% तक होती है। ₹10,000 से शुरू होने वाला यह निवेश ऑनलाइन या अधिकृत एजेंट के माध्यम से किया जा सकता है। हालांकि इसमें कंपनी की क्रेडिट रेटिंग पर ध्यान देना जरूरी है।

4. पीपीएफ खाता: दीर्घकालिक बचत का भरोसेमंद जरिया

सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) एक दीर्घकालिक बचत योजना है, जिसमें वर्तमान ब्याज दर 7.1% सालाना है। ₹500 से ₹1.5 लाख तक सालाना निवेश किया जा सकता है। इसकी अवधि 15 वर्ष होती है और यह पूरी तरह टैक्स फ्री होती है।

5. राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC): चक्रवृद्धि ब्याज के साथ

NSC एक सरकारी गारंटी योजना है, जिसमें 7.7% सालाना ब्याज मिलता है। यह ब्याज चक्रवृद्धि आधार पर पांच साल में एकमुश्त मिलता है। ₹1,000 से शुरू होकर इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इस पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है।

6. किसान विकास पत्र (KVP): राशि दुगुनी करने का विकल्प

KVP में निवेश की गई राशि लगभग 115 महीनों में दुगुनी हो जाती है। ब्याज दर 7.5% सालाना है। ₹1,000 से शुरू होकर इसमें भी अधिकतम सीमा नहीं है। हालांकि इस पर टैक्स छूट नहीं मिलती।

7. वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योजना

60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में 8.2% ब्याज मिलता है। इसमें ₹30 लाख तक निवेश किया जा सकता है। यह योजना सुरक्षित और नियमित आय का स्रोत है।

ये भी पढ़ें-Gold And Silver: सोने की चमक पर महंगाई की चोट! धनतेरस पर बिक्री मात्रा 15% घटी, कीमतों में 56% उछाल

8. महिलाओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना

बालिकाओं की शिक्षा और विवाह के लिए शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना में 8.2% सालाना ब्याज मिलता है। यह पूरी तरह टैक्स फ्री है और माता-पिता या अभिभावक द्वारा खोली जा सकती है।

इस दीपावली, निवेशकों के पास ऐसे कई विकल्प हैं जो न सिर्फ सुरक्षित हैं, बल्कि सुनिश्चित मुनाफा भी देते हैं। सही योजना का चुनाव कर आप अपने वित्तीय लक्ष्यों को साकार कर सकते हैं।

Earn assured profits with risk free investments on diwali 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 19, 2025 | 11:31 AM

Topics:  

  • Business News
  • Diwali
  • Investment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.