Gold And Silver: सोने की चमक पर महंगाई की चोट! धनतेरस पर बिक्री मात्रा 15% घटी, कीमतों में 56% उछाल

Gold And Silver: धनतेरस के अवसर पर सोने की कीमत 1.31 लाख रुपये और चांदी की कीमत 1.62 लाख रुपये तक पहुंची थी। इन धातुओं की कीमतें भले रिकॉर्ड ऊंचाई पर हों, लेकिन धनतेरस के मौके पर इनकी रौनक बरकरार रही।
Gold And Silver
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on
Updated on

Gold And Silver Record On Dhanteras: सोने-चांदी की कीमतों में आई रिकॉर्डतोड़ तेजी का असर धनतेरस की बिक्री पर साफ दिखाई दे रहा है। सोने और चांदी की खरीदारी शनिवार को शुरू हो गई है, जो रविवार दोपहर दो बजे तक चलेगी।

सराफा कारोबारियों के मुताबिक, ग्राहकों की संख्या तो बढ़ती दिखाई दी, लेकिन ऊंची कीमतों के कारण लोग कम मात्रा में सोना-चांदी खरीदते नजर आए, इस वजह से धनतेरस बिक्री में मात्रा के मामले में मांग पिछले साल की तुलना में 15% तक कम हो सकती है।

हालांकि मूल्य के संदर्भ में सोने की बिक्री में 20-25% बढ़ने की उम्मीद है। यही स्थिति चांदी में है। धनतेरस को हिंदू पंचांग में बर्तन से लेकर कीमती धातुओं तक की खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस बार धनतेरस दो दिनों तक मनाया जा रहा है। यह पर्व शनिवार दोपहर से रविवार दोपहर दो बजे तक चलेगा।

एक साल में 58 प्रतिशत तक बढ़ी कीमतें

इस साल विश्व स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी आई है। पिछले एक साल में जहां सोना 56 प्रतिशत महंगा हुआ है। वहीं चांदी 58 प्रतिशत महंगी हुई है। इतनी बड़ी तेजी कई दशकों बाद आई है। हालांकि वैश्विक बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी की तेजी को झटका लगा और ऊंचे मूल्यों पर संस्थागत निर्देशकी और सट्टेबाजों की बिकवाली से दोनों धातुओं में 4 से 6 प्रतिशत की गिरावट आई।

न्यूयॉर्क मैं सोना 4392 डॉलर की नई ऊंचाई छूने के बाद 42.13 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। चांदी भी 53.76 डॉलर का नया उच्च स्तर छूने के बाद 50.10 डॉलर प्रति औस पर बंद हुई। इसके असर से मुंबई में 24 कैरेट सोना 3 हजार रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 1.31 लाख रुपये प्रति दस ग्राम रह गया।

वहीं चांदी भी 10 हजार रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 1।62 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी, लेकिन चांदी में भारी शॉर्टज के बलते 20 से 25 हजार रुपये का प्रीमियम चल रहा है और भाव 1।80 से 1।85 लाख रुपये बोले जा रहे हैं।

50,000 करोड़ की बिक्री का अनुमान

अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि धनतेरस 2025 में पिछले साल की तुलना में विक्री में 10-15% की गिरावट देखी गई है, लेकिन कुल मूल्य में तेजी से वृद्धि हुई है, हमें उम्मीद है कि त्योहारी बिक्री 50,000 करोड़ रुपये को पार कर जाएगी।

सोने और चांदी की ऊंची कीमतों के बावजूद निवेश खरीदारी और शादियों की शुरुआती खरीदारी के कारण उपभोक्ता भावना मजबूत है, सोने के सिक्के मांग में सबसे आगे हैं, और हॉलमार्क प्रमाणित हल्के आभूषणों की बिक्री अच्छी हो रही है। हम देख रहे है कि 1 ग्राम से लेकर 50 ग्राम तक, विभिन्न मूल्य वर्ग के आभूषणों की खरीदारी भी बढ़ रही है और हॉलमार्क प्रमाणन सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सिल्वरवेयर बिक्री में 20% का उछाल

  • सिल्वरवेयर एम्पोरियम के प्रबंध निदेशक राहुल मेहता ने कहा कि चांदी की वस्तुओं (सिल्वरवेयर), खासकर सिक्कों और पूजा सामग्री की बिक्री में पिछले साल की तुलना में लगभग 15-20% की वृद्धि हुई है।
  • एक स्पष्ट बदलाव आया है सिल्वर अब एक सैकेंडरी ऑप्शन नहीं बल्कि मूल्य-सचेत खरीदारों के लिए एक स्मार्ट त्योहारी निवेश बन गई है। बाजार में समग्र उत्साह उत्सवी और केंद्रित है और दुकानें आधी रात तक खुली रहने और धनतेरस रविवार दोपहर तक जारी रहने के साथ, हमें उम्मीद है कि यह गति आगे भी जारी रहेगी।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com