Tariff War: 1 अक्टूबर से 100% टैरिफ, ट्रंप ने फिर फोड़ा नया बम; चपेट में आएंगे कई उद्योग
Donald Trump: ट्रंप ने कहा कि यह कदम न सिर्फ घरेलू उद्योग की सुरक्षा से बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अमेरिका में पहले से ही महंगाई बढ़ी हुई है।
- Written By: मनोज आर्या
डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Donald Trump New Tariffs: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जबसे अमेरिकी सत्ता में दूसरी बार वापसी किए हैं, तब से लगातार कई अजीबोगरीब फैसले ले रहे हैं। अपने व्यापारिक साझेदार देशों पर भारी भरकम टैरिफ लगाकर उन्होंने ग्लोबल ट्रेड में हलचल पैदा कर दी। भारत पर भी उन्होंने 50 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है। इसके बाद अब ट्रंप विदेशी फार्मास्यूटिकल दवाओं, किचन कैबिनेट, फर्नीचर और भारी ट्रकों पर 1 अक्टूबर से भारी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा है कि घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम बेहद जरूरी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि फार्मास्युटिकल ड्रग्स पर 100 प्रतिशत, किचन कैबिनेट और बाथरू वैनिटीज पर 50 प्रतिशत टैक्स, अपहोलस्टर्ड पर 30 प्रतिशत टैक्स और भारी ट्रकों पर 25 प्रतिशत टैक्स लगाया जाएगा।
1 अक्टूबर से 100 प्रतिशत टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि 1 अक्टूबर, 2025 से हम किसी भी ब्रांडेड या पेटेंटेड दवा उत्पाद पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे। कंपनियों पर टैक्स तभी माफ होगा अगर वे अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बना रही हों। ब्रेकिंग ग्राउंड या अंडर कंस्ट्रक्शन की स्थिति में वे कंपनियां टैक्स से छूट पाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
Gold-Silver Rate Today: सोने में एक हफ्ते में 6,540 रुपये का बड़ा उछाल, चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई
US Iran Tension: ट्रंप की पोस्ट से युद्ध की आशंका! ‘तूफान से पहले की शांति’ लिखकर शेयर की वॉरशिप की तस्वीरें
ट्रंप के जाते ही पुतिन की एंट्री! 19 मई को बीजिंग में सजेगा ‘दो दोस्तों’ का दरबार; आखिर क्या है मुद्दा?

किचेन कैबिनेट पर 50% टैरिफ
एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम 1 अक्टूबर 2025 से सभी किचन कैबिनेट, बाथरूम वैनिटी और संबंधित उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे। इसके अलावा, हम अपहोल्सटर्ड फर्नीचर पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे। इसका कारण अन्य बाहरी देशों द्वारा अमेरिका में इन उत्पादों की बड़े पैमाने पर बाढ़ है । यह एक बहुत ही अनुचित व्यवहार है, लेकिन हमें राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य कारणों से अपनी मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस की रक्षा करनी है।
अन्य देशों में निर्मित ट्रकों पर 25 प्रतिशत टैरिफ
भारी ट्रकों पर 25 प्रतिशथ इंपोर्ट ड्यूटी लगाने का ऐलान करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमारे बड़े भारी ट्रक निर्माताओं को बेवजह की बाहरी प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए मैं 1 अक्टूबर, 2025 से दुनिया के अन्य हिस्सों में बनने वाली सभी भारी (बड़े) ट्रकों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा रहा हूं। इस प्रकार, हमारे बड़े ट्रक कंपनी निर्माता, जैसे कि पीटरबिल्ट, केनवर्थ, फ्रेटलाइनर, मैक ट्रक्स, और अन्य, बाहरी व्यवधानों के हमले से सुरक्षित रहेंगे। हमें अपने ट्रक चालकों को आर्थिक रूप से स्वस्थ और मजबूत बनाने की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ें: GST में होगी और ज्यादा कटौती! PM मोदी ने दिए बड़े संकेत, बोले- हम यहीं नहीं रुकेंगे
ट्रंप ने क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह कदम न सिर्फ घरेलू उद्योग की सुरक्षा के लिए जरूरी है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अमेरिका में पहले से ही महंगाई बढ़ी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन अतिरिक्त शुल्कों से महंगाई और बढ़ सकती है और आर्थिक विकास की गति धीमी हो सकती है।
