Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप को उलटा पड़ा फार्मा पर 100% का दांव, भारत से ज्यादा अमेरिका को ही नुकसान; यहां देखें आंकड़े

Donald Trump: अमेरिका भारत के लिए फार्मास्युटिकल का सबसे बड़ा बाजार है। फार्मास्युटिकल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के अनुसार, वित्त वर्ष 24 में भारत के 27.9 बिलियन डॉलर के निर्यात में 31% अमेरिका को गए।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Sep 27, 2025 | 11:40 AM

डोनाल्ड ट्रंप, (अमेरिकी राष्ट्रपति)

Follow Us
Close
Follow Us:

Donald Trump Tariffs On Pharma: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ का बम फोड़ा है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने फार्मास्युटिकल ड्रग्स पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इस बीच विशेषज्ञों ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा फार्मास्यूटिकल्स पर लगाया गया 100 प्रतिशत टैरिफ भारत को नहीं, लेकिन अमेरिका को जरूर नुकसान पहुंचाएगा। 1 अक्टूबर से लागू होने वाला ट्रंप का 100 प्रतिशत टैरिफ ब्रांडेड और पेटेंटेड दवाइयों के आयात पर है। यह टैरिफ जेनेरिक दवाओं पर लागू नहीं होगा।

इकोनॉमिस्ट आकाश जिंदल ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा कि फार्मास्युटिकल्स पर लगाया गया 100 प्रतिशत टैरिफ अमेरिका के लिए बहुत नुकसानदायक होगा, क्योंकि दवाएं किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत जरूरी होती हैं। भारत में हमारी सरकार दवा की कीमतों को कम करने की कोशिश कर रही है।

ट्रंप का विरोध कर सकते हैं अमेरिकी लोग

आकाश जिंदल ने कहा कि इतने कम समय में कोई भी कंपनियां अमेरिका में नई फैक्ट्री नहीं लगा सकती। नई फैक्ट्री लगाने में समय लगता है। अगर वे फैक्ट्री लगाते भी हैं तो लेबर कॉस्ट बहुत महंगी होगी। वहीं, भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनियों के पास स्किल्ड वर्कर्स हैं। उन्होंने टैरिफ को एक गलती बताया और चेतावनी दी कि अमेरिकी सरकार को अपने ही लोगों से विरोध झेलना पड़ेगा।

सम्बंधित ख़बरें

Stock Markets Today: बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 130 अंक गिरा तो निफ्टी 25,500 के नीचे

यूरेनियम संवर्धन प्रक्रिया रोकना काफी नहीं…ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नेतन्याहू सख्त, रखी ये बड़ी शर्त

सोने-चांदी की चाल पड़ी सुस्त, इस हफ्ते कीमतों में हुआ मामूली बदलाव; जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट्स

दलाल स्ट्रीट पर विदेशी निवेशकों की घर वापसी, FPI ने झोंके ₹19,675 करोड़; अब रॉकेट बनेंगे ये शेयर?

भारत नहीं अमेरिकी का नुकसान

इसके अलावा कारोबारी डॉ. निरंजन हिरानंदानी ने कहा कि इससे भारत को नहीं बल्कि अमेरिका को ही नुकसान होगा। अमेरिका द्वारा लगाया गया यह टैरिफ बहुत गलत है। हिरानंदानी ने कहा कि 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने से सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिका को होगा, भारत को नहीं। अमेरिका में दवाएं सबसे महंगी हैं; सबसे सस्ती दवाएं भारत में मिलती हैं। अगर वे महंगाई चाहते हैं, तो उन्हें करने दें।

ट्रंप के फैसले का कोई खास असर नहीं

इकोनॉमिस्ट संतोष मेहरोत्रा का कहना है कि अभी तक फार्मास्यूटिकल ड्रग्स और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर किसी तरह का कोई टैरिफ नहीं था। लेकिन अब फार्मास्युटिकल्स को भी इसमें शामिल कर लिया गया है। हालांकि, 100 प्रतिशत टैरिफ जेनरिक दवाईयों पर नहीं है। भारत अमेरिका को जेनरिक दवाईयां ही भेजता इसलिए इस फैसले का कोई बड़ा असर नजर नहीं आता।

ये भी पढ़ें: Rule Change Update: 1 अक्टूबर से होने वाले हैं ये 5 बड़े बदलाव, आम आदमी की जेब पर दिखेगा असर

अमेरिका भारतीय फार्मा सेक्टर के लिए सबसे बड़ा बाजार

अमेरिका भारत के लिए फार्मास्युटिकल सामान का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है। फार्मास्युटिकल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के अनुसार, वित्त वर्ष 24 में, भारत के 27.9 बिलियन डॉलर के फार्मा निर्यात में से 31 प्रतिशत या 8.7 बिलियन डॉलर (7,72,31 करोड़ रुपए) अमेरिका को गए। 2025 के पहले छह महीनों में ही 3.7 बिलियन डॉलर (32,505 करोड़ रुपए) मूल्य के फार्मा उत्पादों का निर्यात हुआ।

Donald trump 100 percent tariff on pharmaceuticals will hurt america not india experts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 27, 2025 | 11:40 AM

Topics:  

  • Business News
  • Donald Trump
  • Pharma Sector
  • Tariff War

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.