डिजिटल पेमेंट से बढ़ रहीं हैं कई तरह की सुविधाएं, अपने ही एरिया में युवा पा रहे रोजगार

डिजिटल पेमेंट कहीं से भी और कभी भी किया जा सकता है, बस इसके लिये मोबाइल पर इंटरनेट की जरूरत होती है। इसमें जैसे ही आप पेमेंट करते हैं, आपके अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हो जाता है।
डिजिटल पेमेंट से कई तरह की सुविधाएं, अपने ही एरिया में युवा पा रहे रोजगार
डिजिटल पेमेंट (कांसेप्ट फोटो, सौ. से सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नवभारत डेस्क : आजकल डिजिटल पेमेंट कैश से बेहतर माना जाता है, क्योंकि डिजिटल पेमेंट लेकर कहीं जाने की जरूरत नहीं होती है। डिजिटल पेमेंट कहीं से भी और कभी भी किया जा सकता है, बस इसके लिये मोबाइल पर इंटरनेट की जरूरत होती है। इसमें जैसे ही आप पेमेंट करते हैं आपके अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हो जाता है। एक रुपए हो या एक लाख डिजिटल पेमेंट में समय वही लगता है, वहीं अगर कैश पेमेंट करना हो तो पैसों को लेकर जाना पड़ता, जिससे समय की बर्बादी होती है। डिजिटल पेमेंट ने फेस्टिवल के दौरान खर्च करने के तरीके को आसान और सुविधाजनक बना दिया है।

कुछ डिजिटल पेमेंट कंपनियों ने तो पूरे भारत में स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं में रोजगार के अनेक अवसर खोले हैं। फोनपे ने देश में 22,000 से अधिक नौकरियां पैदा की हैं और देश के 1,500 से अधिक बेहतरीन इंजीनियरों को रोजगार दिया है, जो भारत की डिजिटल पेमेंट के क्रांति को गति देने के लिए विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी पर समाधान तैयार कर रहे हैं। देश में डिजिटल पेमेंट की क्रांति से न केवल हर राज्य में अवसर पैदा हुए हैं बल्कि युवाओं को अपने ही एरिया में रोजगार मिला है।

लोकल बिजनेस को मिला बढ़ावा

डिजिटल पेमेंट ने लोगों के लिए खरीदारी करना, पैसे भेजना और प्राप्त करना, अपने बिलों का पेमेंट करना और यहां तक ​​कि निवेश करना भी आसान बना दिया है, जिससे उपभोक्ताओं और व्यापारियों के बीच संपर्क का तरीका बदल गया है। इसके अलावा, डिजिटल पेमेंट ने विशेष रूप से त्योहारों के दौरान स्थानीय व्यवसायों को मदद और बढ़ावा देने के लिए नए रास्ते खोले हैं। किराना दुकानें, विक्रेता और छोटे व्यवसाय, जो अक्सर त्यौहारों पर खरीदारी और उपहार देने के केंद्र में होते हैं, इन डिजिटल लेनदेन से काफी लाभ होते हैं, क्योंकि वे उपभोक्ताओं को आसान पेमेंट अनुभव प्रदान कर सकते हैं, साथ ही आर्थिक विकास को भी बढ़ावा दे सकते हैं। फोनपे जैसी फिनटेक कम्पनियां इस डिजिटल परिवर्तन में सबसे आगे हैं। फिनटेक प्लेटफार्म के जरिये आम जनता का जीवन को बेहतर तो बनेगा साथ ही उनकी वास्तविक क्षमता को अनलॉक करने में मदद करता है।

उपभोक्ता बन रहे सशक्त

डिजिटल पेमेंट के जरिये उपभोक्ताओं और व्यापारियों को सशक्त बनाया जा रहा है। त्यौहारों के दौरान उपभोक्ता दुकानों पर या यहां तक ​​कि अपने घर पर भी आराम से खरीदारी कर सकते हैं और अपने स्मार्टफोन पर दो-चार टैप करके आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। फोनपे ने देश के 99% पोस्टल कोड को कवर करते हुए 4 करोड़ से अधिक व्यापारियों को डिजिटली रूप से सक्षम बना दिया है।

अब लोगों के आस-पड़ोस के किराना स्टोरों से लेकर देशभर के बड़े खुदरा विक्रेताओं तक सभी आकार के व्यापारियों के लिए आसानी से डिजिटल पेमेंट स्वीकार करना आसान हो गया है। फेस्टिव सीज़न में उपभोक्ताओं की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। भुगतान में बाधा को कम करके और बेहतर उत्पाद अनुभव प्रदान करके, डिजिटल पेमेंट सुविधा ने लाखों व्यापारियों को बड़ा सोचने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में सक्षम और सशक्त बनाया है। डिजिटल पेमेंट को व्यापार के सभी रूपों में शामिल किया जा रहा है, आने वाले समय में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों व डिजिटलीकरण एक अरब से अधिक लोगों के लिए अवसरों के द्वार खोलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com