कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, PF अकाउंट में आया ब्याज का पैसा; ऐसे करें चेक
PF Interest: केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया के मुताबिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन इस हफ्ते के आखिर तक शेष राशि जमा करने का काम पूरा कर लेगा, जिससे देश भर के करोड़ों कर्मचारियों को लाभ होगा।
- Written By: मनोज आर्या
प्रतीकात्मक तस्वीर
PF Interest: अगर आप भी वेतनभोगी कर्मचारी हैं और आपका भी ईम्पलॉयी प्रोविडेंट फंट अकाउंट (EPF Account) है, तो आपके लिए यह खुशी की खबर हो सकती है। दरअसल, आपके पीएफ अकाउंट को मैनेज करने वाली संस्था EPFO ने 2024-25 के लिए निर्धारित 8.25 प्रतिशत ब्याज अब 96.51 प्रतिशत खातों में जमा कर दिया है। इसका मतलब है कि हो सकता है कि आपके अकाउंट में भी ब्याज की रकम आ चुकी हो।
श्रम मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि अब तक 4000 करोड़ रुपये का ब्याज ईम्पलॉयी प्रोविडेंट फंड में ट्रांसफर किया जा चुका है। बचे हुए अकाउंट्स में भी इसी हफ्ते पैसा पहुंच जाएगा। अब सवाल ये हैं कि कैसे पता करें कि आपको ब्याज मिला या नहीं? अगर आपके मन भी कुछ ऐसा ही चल रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इन आसान तरीकों से आप चेक कर सकते हैं।
1. SMS से चेक कर सकते हैं EPF बैलेंस
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से टाइप करें: EPFOHO UAN HIN
- (यहां HIN का मतलब है भाषा- हिंदी के लिए HIN, अंग्रेजी के लिए ENG)
- इस SMS को 7738299899 पर भेजें।
- कुछ ही सेकंड में आपको SMS से बैलेंस डिटेल मिल जाएगा।
2. मिस्ड कॉल से EPF बैलेंस चेक करें
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल दें: 9966044425
- कुछ सेकंड में आपको SMS में बैलेंस जानकारी मिल जाएगी।
3. UMANG App सेEPF बैलेंस चेक करें
- UMANG ऐप लॉग इन करें।
- EPFO सर्विस चुनें।
- View Passbook ऑप्शन पर क्लिक करें।
- UAN और OTP से लॉगइन करके ब्याज और बैलेंस चेक करें।
4. EPFO की वेबसाइट से EPF बैलेंस चेक करें
- वेबसाइट: https://www.epfindia.gov.in पर जाएं।
- Services में जाकर For Employees चुनें।
- फिर Member Passbook पर क्लिक करें।
- UAN, पासवर्ड और कैप्चा से लॉग इन कर ब्याज और बैलेंस देखें।
- पिछले 9 साल में PF पर किस दर से ब्याज मिलता रहा है।
श्रम मंत्री ने दी जानकारी
केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया के मुताबिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) इस हफ्ते के आखिर तक शेष राशि जमा करने का काम पूरा कर लेगा, जिससे देश भर के करोड़ों कर्मचारियों को लाभ होगा। इसका मतलब है कि अगर आप एक कामकाजी पेशेवर हैं और आपका पीएफ अकाउंट है, तो हो सकता है कि आपकी नवीनतम ब्याज की किस्त पहले ही जमा हो चुकी हो या जल्द ही जमा हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: मिडिल ईस्ट संकट अस्थायी, JSW चेयरमैन का भरोसा, भारतीय उद्योगों की ग्रोथ रहेगी जारी
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए अपने शहर में रेट
संभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
यह भी पढें: ट्रंप का बड़ा फैसला: मैक्सिको और EU से आयात पर 30% टैरिफ, 1 अगस्त से होगा लागू
कितने खातों में जमा हुआ ब्याज?
उन्होंने बताया कि इस साल वित्त वर्ष 2025 के लिए 33.56 करोड़ खातों वाले 13.88 लाख कंपनियों के लिए सालाना खाता अपडेट किया जाना था, जिसमें से 8 जुलाई तक 13.86 लाख कंपनियों के 32.39 करोड़ खातों में 8.25 परसेंट की दर से ब्याज का पैसा जमा किया जा चुका है। यानी कि 99.9 परसेंट कंपनियों और 96.51 परसेंट कर्मचारियों के लिए वार्षिक खातों को अपडेट करने का काम पूरा हो चुका है।
