- Hindi News »
- Business »
- Deloitte Ceo Romil Shetty Prediction On Indian Economy
इंडियन इकोनॉमी को लेकर डेलॉयट की भविष्यवाणी, 15 साल में आएगा 7-8 परसेंट उछाल
डेलॉयट के सीईओ रोमिल शेट्टी ने Indian Economy को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आने वाले डेढ़ दशक यानी 15 सालों में भारत का GDP Rate 7 से 8 प्रतिशत तक रहने की बात कही है।
- Written By: अपूर्वा नायक

भारतीय अर्थव्यवस्था (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Deloitte Prediction For Indian Economy: ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विस प्रोवाइडर डेलॉयट ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर भविष्यवाणी की है। डेलॉयट की दक्षिण एशिया इकाई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ रोमल शेट्टी ने कहा है कि भारत आने वाले 15 सालों में 7-8 परसेंट तक की इकोनॉमिक ग्रोथ रेट हासिल कर सकता है, क्योंकि हाल ही के सालों में ये ग्लोबल संकटों से सक्सेसफुली उभर चुका है।
आईएमएफ ने ये अनुमान जताया है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। साथ ही, इस साल वह जापान को पछाड़कर लगभग 4.2 लाख करोड़ डॉलर के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
क्या बोले डेलॉयट सीईओ रोमल शेट्टी?
शेट्टी ने पीटीआई-भाषा के साथ खास बातचीत में ये कहा है कि चालू वित्त वर्ष में इंडियन इकोनॉमी 6.7 परसेंट के रेट से बढ़ सकती है। इसका मुख्य कारण सर्विसेज में मजबूत प्रदर्शन, बढ़ता मार्केट इंवेस्टमेंट और कृषि उत्पादकता में सुधार है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी और भू-राजनीतिक उथल-पुथल जैसे बड़े झटकों के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था जुझारू बनी हुई है और मजबूत बढ़त के लिए तैयार है। उन्होंने कहा है कि भारत की मुख्य रूप से सर्विस बेस्ड इकोनॉमी ग्लोबल ट्रेड चैलेंजेस से काफी हद तक अप्रभावित रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
क्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी गिरावट! जानिए अब कितना बचा है भारत का फॉरेक्स रिजर्व
Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, 63 पैसे चढ़कर 95.73 पर पहुंचा; लगातार दूसरे दिन तेजी
शेट्टी ने कहा कि अगले 10-15 सालों में इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ रेट 7-8 परसेंट बढ़ने की उम्मीद जतायी है। उन्होंने बताया है कि भारत में दुनिया के 50 परसेंट से ज्यादा ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर यानी जीसीसी हैं जबकि फॉर्च्यून 2000 कंपनियों में से लगभग 67 परसेंट की अभी भारत में मौजूदगी नहीं है। भारत में फिलहाल लगभग 1,800 जीसीसी हैं जो सही नीतिगत परिवेश, इकोसिस्टम सपोर्ट और समन्वित कार्रवाई के साथ अगले कुछ सालों में 3,400-5,000 सेंटर्स तक बढ़ सकते हैं।
किस सेक्टर में निवेश से बढ़ेगी जीडीपी?
शेट्टी ने कहा कि भारत में Per Capita Income अभी 2,800 अमेरिकी डॉलर से कम है लेकिन इसके 4,000 डॉलर के करीब पहुंचने के साथ ही खपत दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने मैन्यूफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर जैसे सेक्टरों में बढ़ती रुचि और अच्छे मानसून के बाद कृषि उत्पादकता में सुधार का भी उल्लेख किया। उन्होंने ग्लोबल कंपनियों के भारत में सर्विस सेक्टर में निवेश करने की रणनीति का जिक्र करते हुए कहा कि रक्षा, सेमीकंडक्टर और दवा क्षेत्रों में भी निवेश की क्षमता है।
डेलॉयट के वरिष्ठ अधिकारी ने ग्लोबल ट्रेड वॉर को स्थायी प्रवृत्ति मानते हुए कहा कि अगले कुछ महीनों में मौजूदा अनिश्चितता कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध कई साल में सबसे मजबूत हैं। इसकी वजह यह है कि दोनों देशों के बीच पहले से कहीं अधिक समान आधार हैं।
ये भी पढ़ें :- Paytm की हुई बल्ले-बल्ले, भारत में बनकर उभर रहा बड़ा पेमेंट लीडर
उनकी यह टिप्पणी भारत पर हाई टैरिफ लगाने की 1 अगस्त की टाइमलिमिट पास आने के बीच आई है। उनका मानना है कि वर्तमान हाई टैरिफ रेट कम होंगे और ट्रेड वॉर जल्द ही खत्म होंगे। शेट्टी ने कहा कि भारत और अमेरिका अपने-अपने हितों की रक्षा करते हुए एक बीच का रास्ता तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच एक ऐसा समझौता होगा जिससे दोनों बाजारों को महत्वपूर्ण रूप से लाभ मिलेगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Deloitte ceo romil shetty prediction on indian economy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Adhik Masik Durgashtami 2026: दुर्गा अष्टमी के दिन इस विधि से करें मां दुर्गा की पूजा, मिलेगा शुभ फल
May 23, 2026 | 01:39 PMदहिसर-काशीगांव मेट्रो को एक महीने में 10 लाख यात्री, स्टेशन के बाहर बढ़ा ट्रैफिक जाम
May 23, 2026 | 01:32 PMइंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PMक्या बिग बी शादी से नाखुश थे?… शादी को मानते थे गलती, जया बच्चन का पुराना बयान वायरल
May 23, 2026 | 01:30 PMजनगणना वर्कशॉप में पहुंचा ‘बिन बुलाया मेहमान’, महिलाओं के बीच बैठा बंदर, वीडियो वायरल
May 23, 2026 | 01:28 PMदिल्ली के निजी स्कूलों को हाईकोर्ट से राहत, अब सत्र की शुरुआत में फीस बढ़ाने के लिए नहीं चाहिए सरकार की इजाजत
May 23, 2026 | 01:27 PMट्रैफिक सुधार के लिए प्रशासन सख्त, हिंगना में बुलडोजर एक्शन; सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया अतिक्रमण
May 23, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














