Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagrik Pension Scheme : यहां के सीनियर सिटीजन के लिए आयी गुड न्यूज, अब मिलेगी 300 रुपये तक पेंशन

5 नवंबर 2024 को आम आदमी पार्टी की पुरानी सरकार ने बुजुर्गों को ये सौगात दी थी। उस समय दिल्ली सरकार ने सीनियर सिटीजन के लिए नागरिक पेंशन स्कीम शुरू की थी।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Mar 26, 2025 | 07:23 AM

पेंशन स्कीम (सौजन्य : सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : हाल ही में बनी दिल्ली की नई बीजेपी सरकार ने सीनियर सिटीजन के लिए मासिक वित्तीय सहायता बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके अंतर्गत 60 से 69 साल की उम्र वाले लोगों के लिए सहायता राशि को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये की गई है, जबकि 70 साल से ज्यादा आयु के लोगों को 3,000 रुपये प्रति महीने मिलेंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली का बजट पेश करते हुए कहा है कि सरकार सीनियर सिटीजन के लिए फाइनेंशियल हेल्प स्कीम को मजबूत करने के लिए प्रतिबध्द है। उन्होंने कहा है कि 60 से 69 साल के बुजुर्गों के लिए मासिक मदद को बढ़ाकर 2,500 रुपये की जा रही है और 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को अब 3,000 रुपये हर महीने तक देंगे।

इनको मिलेंगे 500 रुपये एक्स्ट्रा

साथ ही 60 से 69 साल की आयु वर्ग के अनुसूचित जाति यानी एससी, अनुसूचित जनजाति यानी एसटी और अल्पसंख्यक समुदायों के सीनियर सिटीजन को हर महीने 500 रुपये एक्स्ट्रा मिलने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इन स्कीम्स के लिए टोटल 3,227 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

तड़पते युवक को गड्ढे में छोड़ सोने चला गया था ठेकेदार, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में मौत का गड्ढा, जल बोर्ड की लापरवाही ने ली 25 साल के कमल की जान; पुलिस ने रात भर नहीं सुनी फरियाद

नोएडा के बाद दिल्ली में मौत का गड्ढा! जलबोर्ड के गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत, पुलिस पर उठे सवाल

Aaj Ka Mausam: UP-बिहार में चलेंगी सर्द हवाएं, 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट, देखें IMD का ताजा अपडेट

पिछली सरकार ने शुरू की थी स्कीम

5 नवंबर 2024 को आम आदमी पार्टी की पुरानी सरकार ने बुजुर्गों को ये सौगात दी थी। उस समय दिल्ली सरकार ने सीनियर सिटीजन के लिए नागरिक पेंशन स्कीम शुरू की थी। इस स्कीम के अंतर्गत 60 साल से ऊपर के सभी दिल्लीवासियों को पेंशन मिलती थी। इस स्कीम के अंतर्गत 60 से 69 साल के सीनियर सिटीजन को 2,000 रुपये हर महीने और साथ ही 69 साल से ऊपर के सीनियर सिटीजन को 2,500 रुपये मिलने थे। साथ ही एससी/एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को एक्स्ट्रा लाभ दिया जाना था। पहले ही दिन इस स्कीम के लिए 10,000 से ज्यादा एप्लीकेशन प्राप्त हुए हैं। सरकार ने इस स्कीम के अंतर्गत टोटल 80,000 न्यू रजिस्ट्रेशन के लिए स्लॉट ओपन थे।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

इस योजना का लाभ कौन-कौन उठा पाएगा?

इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए सीनियर सिटीजन की उम्र 60 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आवेदक कम से कम 5 सालों से दिल्ली में रहने वाला होना चाहिए। उस आवेदक के पास दिल्ली के पते वाला आधार कार्ड होना चाहिए। आवेदक के परिवार की सालाना इनकम 1 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक राज्य या केंद्र सरकार के किसी दूसरी योजना का लाभार्थी नहीं होना चाहिए। आवेदक को केंद्र या राज्य सरकार से कोई दूसरी पेंशन या फाइनेंशियल हेल्प प्राप्त नहीं होनी चाहिए। आप आवेदन करने के लिए दिल्ली सरकार के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।

Delhi senior citizen gets 3000 rs monthly pension

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 26, 2025 | 07:23 AM

Topics:  

  • Budget
  • Delhi
  • Rekha Gupta

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.