-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Crisil Roti Rice Rate Homemade Food Becomes Costlier In December Due To High Prices Of Tomatoes And Potatoes
टमाटर, आलू के कारण बिगड़ा बजट, ऊंची कीमतों से दिसंबर में महंगा हुआ घर का खाना
- Written By: मनोज आर्या
रोटी, राइस रेट, जो आम आदमी के भोजन पर खर्च का आकलन करती है में क्रिसिल ने पाया कि मांसाहारी थाली की लागत दिसंबर में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत और मासिक आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 63.3 रुपये हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर, ( सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई: घरेलू किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले टमाटर और आलू जैसी खाने वाली चीजों के दाम बढ़ने से दिसंबर में घर का बना हुआ खाना महंगा हो गया। सोमवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रेटिंग एजेंसी, क्रिसिल की एक इकाई की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शाकाहारी थाली तैयार करने की औसत लागत दिसंबर में छह प्रतिशत बढ़कर 31.6 रुपये प्रति प्लेट हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 29.7 रुपये प्लेट थी। हालांकि, यह कीमत नवंबर महीने की 32.7 रुपये की दर से कम है।
बता दें कि रोटी,राइस रेट रिपोर्ट, जो आम आदमी के भोजन पर खर्च का आकलन करती है में क्रिसिल ने पाया कि मांसाहारी थाली की लागत दिसंबर में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत और मासिक आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 63.3 रुपये हो गई। खाद्य पदार्थों के महंगे होने के कारणों की जानकारी देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर में टमाटर की कीमतें 24 प्रतिशत बढ़कर 47 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं, जबकि आलू 50 प्रतिशत बढ़कर 36 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
वेजिटेबल ऑयल 16 प्रतिशत महंगा
रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार द्वारा इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी के कारण वेजिटेबल ऑयल की कीमत में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे आम आदमी के लिए परेशानी बढ़ गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सालाना परिप्रेक्ष्य से एलपीजी ईंधन की दरों में 11 प्रतिशत की गिरावट ने उच्च लागत के प्रभाव को कम करने में मदद की है। मांसाहारी थाली के मामले में ब्रॉयलर की कीमत में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसका ओवरऑल भोजन लागत की गणना में 50 प्रतिशत भार होता है। रिपोर्ट के मुताबिक, पॉल्ट्री की कीमतों में उछाल पहले के निचले आधार की वजह से है।
सम्बंधित ख़बरें
Food Inflation: टमाटर तो हुआ लाल, क्या अब आलू-प्याज भी रुलाएंगे? जानिए क्यों महंगी होने जा रही है आपकी थाली
Petrol-Diesel Price: फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! ₹2.50 की नई बढ़ोतरी का अनुमान, रिपोर्ट में दावा
महंगाई के मोर्चे पर मिली बड़ी राहत, नवंबर में सस्ती हुई घर की बनी थाली; जानें कितनी कम हुई लागत
6.5% की रेट से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था, महंगाई में भी आएगी गिरावट; क्रिसिल का दावा
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
टमाटर की कीमतों में 12 प्रतिशत की गिरावट
नवंबर की तुलना में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से ताजा आपूर्ति के बीच टमाटर की कीमतों में 12 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे शाकाहारी थाली की लागत तीन प्रतिशत कम करने में मदद मिली। इसमें कहा गया है कि प्याज की कीमतों में 12 प्रतिशत और आलू की कीमतों में दो प्रतिशत की गिरावट ने नवंबर और दिसंबर के बीच कीमतों में कमी लाने में मदद की। रिपोर्ट के अनुसार, शीतलहर से उत्पादन में गिरावट, त्योहारी और शादी-ब्याह की मांग में वृद्धि और चारे की ऊंची लागत के कारण ब्रॉयलर की कीमतों में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जिससे दिसंबर में मांसाहारी थाली की लागत में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई।
Crisil roti rice rate homemade food becomes costlier in december due to high prices of tomatoes and potatoes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














