आज की ताजा खबर 31 मई LIVE: गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर
Aaj Ki Taza Khabar Live: सूर्या चौहान हत्याकांड के आरोपी असद की मुठभेड़ में मौत हुई। मिन आंग ह्लाइंग भारत दौरे पर हैं, हिमाचल में बारिश का अलर्ट, राजेश कुमार सिंह को DRDO का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
- Written By: अक्षय साहू
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
31 May 2026 07:02 AM (IST)
31 May 2026 07:02 AM (IST)हिमाचल के चंबा में खाई में गिरी कार, 8 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे कार में सवार आठ लोगों की मौत हो गई।
31 May 2026 06:57 AM (IST)
31 May 2026 06:57 AM (IST)दिल्ली में बिल्डिंग गिरने से अब तक दो लोगों की मौत
दिल्ली में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स (FMG) के अध्यक्ष डॉ. जसवंत ने बताया कि अब तक 9 से 10 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों में एक मेडिकल डॉक्टर भी शामिल हैं, जो एफएमजी या पीजी की तैयारी कर रहे थे और घटना के समय मेस में मौजूद थे। अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दो अन्य को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
31 May 2026 06:56 AM (IST)
31 May 2026 06:56 AM (IST)सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर
गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में बकरीद के दिन सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई।
#WATCH | Ghaziabad, UP: Saroj, mother of Surya, says, "... I have only seen the encounter of one person... But I want to see the picture of Asad. I will be satisfied after I see the picture. The encounter of others should also happen like this... Seven people did this to my… https://t.co/EihYFb8lxc pic.twitter.com/oXhnrjyHma
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 31, 2026
Breaking News Today Live: गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में बकरीद के दिन सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजेश कुमार सिंह को DRDO के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी टिफनी ट्रंप आज ताजमहल का देखने जाएंगी।
