-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Central Government Plans To Gst Rate Cut
GST Rate : मोदी सरकार इंश्योरेंस इंडस्ट्री को लेकर जल्द लेगी फैसला, प्रीमियम में हो सकती है कटौती
- Written By: अपूर्वा नायक
इंश्योरेंस सेक्टर की रेगुलेटर आईआरडीएआई ने भी हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी कम करने को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपी है। मंत्रियों के समूह यानी जीओएम आने वाले दिनों में अपनी मीटिंग में इसपर विचार करने वाली है।

हेल्थ इंश्योरेंस (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : पिछले कई दिनों से इंश्योरेंस सेक्टर को सरकार के फैसले का इंतजार है। आपको बता दें कि लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस पर लगने वाले जीएसटी रेट में कटौती की जा सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जल्द होने वाली जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर जीएसटी रेट को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत तक करने की योजना बनायी है। हालांकि इसपर इनपुट टैक्स क्रेडिट का प्रॉफिट मिलता रहता है। जीएसटी रेट में कमी आने से सरकार के खजाने में से 36000 करोड़ रुपये घट सकते हैं।
जीएसटी काउंसिल ने जो मंत्रियो के समूह यानी जीओएम का गठन किया है, उसके ज्यादातर सदस्य जिन्होंने टैक्स रेट को रिव्यू किया है, वो लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर लगने वाले जीएसटी को घटाने के पक्षकार हैं। हालांकि वे पूरी तरीके से हेल्थ इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर लगने वाले जीएसटी को खत्म करने के पक्षदार नहीं है।
आखिरी फैसला जीएसटी काउंसिल
उनका ये मानना है कि इससे पूरी तरीके से जीएसटी खत्म किए जाने से कॉस्ट बढ़ जाएगा। इंश्योरेंस इंडस्ट्री 18 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत तक करने के पक्ष में है। हालांकि इसपर आखिरी फैसला जीएसटी काउंसिल के द्वारा ही लिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जिमखाना क्लब मामले में केंद्र सरकार से मांगा जवाब
क्या भारत में बंद हो जाएगा इंस्टाग्राम का यह फीचर? केंद्र सरकार की META को सख्त चेतावनी, थमाया नोटिस
मराठवाड़ा को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की पहल, NITI आयोग के समक्ष CMIA ने रखा विकास का विजन
8th Pay Commission: फैमिली यूनिट फॉर्मूले से खुलेगी किस्मत, 69,000 तक होगी बेसिक सैलरी!
हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम
इंश्योरेंस सेक्टर की रेगुलेटर आईआरडीएआई ने भी हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी कम करने को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपी है। मंत्रियों के समूह यानी जीओएम आने वाले दिनों में अपनी मीटिंग में इसपर विचार करने वाली है। इसके बाद मंत्रियों की समूह यानी जीएसटी काउंसिल को अप्रैल या मई महीने में होने वाली बैठक में लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर लगने वाले जीएसटी रेट में कटौती के बारे में सोच रही है। जीएसटी काउंसिल ने इससे पहले 21 दिसंबर को अपनी बैठक में हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी में छूट देने या इसे कम करने के फैसले को रेग्यूलेटर से आगे की जानकारी मिलने तक के लिए टाल दिया था।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
देश का विपक्ष लगातार लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर लगने वाले जीएसटी रेट में कटौती की डिमांड करता आया है। संसद की स्थाई समिति भी इसकी सिफारिश कर चुकी है। पिछले 3 सालों में हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर जीएसटी लगाकर 21,256 करोड़ रुपये और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर 3274 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली की गई है। जीएसटी के लागू होने के बाद से ही हेल्थ इंश्योरेंस पर 18 प्रतिशत जीएसटी लग रहा है।
Central government plans to gst rate cut
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुराने भोपाल के कमली मंदिर में आधी रात का महा-सस्पेंस! गायब कर दी गईं मूर्तियां; श्रद्धालुओं का फूटा आक्रोश
Jul 09, 2026 | 07:08 PMहरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 07:06 PMये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है…PM मोदी ने मेलबर्न को बताया लिटिल इंडिया, कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 09, 2026 | 07:05 PMतेज रफ्तार ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा था युवक, गेटमैन ने दौड़कर बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
Jul 09, 2026 | 06:59 PMममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
Jul 09, 2026 | 06:57 PMगणपति बप्पा पर भी बाढ़ का कहर! रायगड के पेण में बही हजारों मूर्तियां, मूर्तिकारों का करोड़ों का नुकसान
Jul 09, 2026 | 06:53 PMसावन शिवरात्रि 2026: इस एक रात खुलते हैं भोलेनाथ की कृपा के द्वार! नोट कर लें जलाभिषेक का सबसे चमत्कारी समय
Jul 09, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














