- Hindi News »
- Business »
- Cabinet Minister Jayant Chaudhary Statement In World Economic Forum
World Economic Forum में जयंत चौधरी ने बांधे तारीफों के पुल, बोले- इंडियन टैलेंट का दुनिया में बोलबाला
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम यानी डब्ल्यूईएफ की सालाना मीटिंग से परे इस स्की रिसॉर्ट शहर में मंत्री ने कहा है कि पूरी दुनिया देख रही है कि भारत स्किल डेव्हलप्मेंट और एजुकेशन के सेक्टर में किस तरह काम कर रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक

जयंत चौधरी (सौ. सोशल मीडिया )
दावोस : केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने भारतीय प्रतिभाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इंडियन वर्कर्स के नेतृत्व में अहम भूमिका निभायी है और हर जगह अपनी काबिलियत साबित की हैं। सक्सेस की ये कहानी ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर और भी ज्यादा आगे बढ़ने वाली है।
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम यानी डब्ल्यूईएफ की सालाना मीटिंग से परे इस स्की रिसॉर्ट शहर में पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में मंत्री ने कहा है कि पूरी दुनिया देख रही है कि भारत स्किल डेव्हलप्मेंट और एजुकेशन के सेक्टर में किस तरह काम कर रहा है। उन्होंने दुनिया के सामने भारत की विकास की कहानी पर और अधिक जोर दिए जाने की आवश्यकता को हाइलाइट करते हुए कहा है कि दावोस में होने वाली वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक एक बहुत बड़ा कार्यक्रम है। इसमें ग्लोबल इकोनॉमी से जुड़े लोग, विभिन्न देशों के नेता, सरकारी तथा गैर-सरकारी संगठन और कॉरपोरेट घरानों के लोग शामिल होते हैं।
एडवांस टेक्नोलॉजी पर काम
चौधरी ने दावोस पहुंचने के तुरंत बाद कहा है कि जो लोग एडवांस टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं और जो लोग नए विचारों पर काम कर रहे हैं, वे सभी यहां आते हैं। एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल बहुत उम्मीदों के साथ यहां आया है और मुझे यहां भारत का प्रतिनिधि बनने का शानदार अवसर मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिकी डॉलर क्यों है दुनिया की सबसे शक्तिशाली करेंसी? जानें वैश्विक व्यापार में इसके दबदबे का राज
Indian Economy: भारत की GDP ग्रोथ पर IFM का बड़ा अनुमान… 2026 में 6.3% रहने की उम्मीद
अब AI का भविष्य दिल्ली से तय होगा! भारत करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नई दिशा तय
बच्चों में कैंसर और आर्थिक असमानता: अमीर और गरीब देशों के बीच जान गवाने वालों में बड़ा फर्क
स्किल डेव्हलप्मेंट
मंत्री ने कहा है कि भारत में स्किल डेव्हलप्मेंट और हमारे युवाओं के विकास के लिए जो काम किया जा रहा है, वह जमीनी स्तर पर दिख रहा है। आज पूरी दुनिया देख रही है कि भारत स्किल डेव्हलप्मेंट के क्षेत्र में बहुत गंभीरता से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इंडियन वर्कर्स जहां भी काम करने जाते हैं, अपनी क्षमता साबित करते हैं और टॉप नेतृत्व की भूमिकाओं सहित अपना सही स्थान हासिल करते हैं।
स्किल्ड वर्कफोर्स को बढ़ावा
केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि हम उन कहानियों को साझा करने के लिए दावोस आए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि भारत को और ज्यादा इंवेस्टमेंट मिलेगा तथा जो कंपनियां अभी तक भारत में मौजूद नहीं हैं, वे भी वहां आएंगी। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की 5 दिवसीय वार्षिक बैठक 24 जनवरी को संपन्न होगी। इस दौरान चौधरी कई देशों के नेताओं के साथ-साथ यहां आने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करेंगे। स्किल डेव्हलप्मेंट एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री और शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री ने कहा कि वह स्किल्ड वर्कफोर्स को बढ़ावा देने, इनोवेशन को बढ़ावा देने और सतत विकास को आगे बढ़ाने के भारत के दृष्टिकोण को साझा करेंगे।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
गोलमेज बैठकों में हिस्सा
चौधरी ने कहा कि यह भागीदारी तेजी से बदलती दुनिया की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग तथा इनोवेशन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। वह यहां चर्चाओं तथा गोलमेज बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा है कि हमारे पास विकास तथा सामाजिक समानता की पुनःकल्पना करने, निवेश करने व टिकाऊ उद्योगों का निर्माण करने का अवसर है। मैं इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर वैश्विक नेताओं के साथ बातचीत करने को लेकर उत्साहित हूं।
Cabinet minister jayant chaudhary statement in world economic forum
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गैंगस्टर कुमार पिल्लई को हांगकांग वापस भेजने का आदेश; मुंबई की अदालत ने पुलिस को दिए निर्देश, जानें पूरा मामला
Feb 17, 2026 | 11:59 AMअब दुनिया को भी देगा भारत AI की ताकत! इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में गूंजा डिजिटल आत्मनिर्भरता का संदेश
Feb 17, 2026 | 11:57 AMभारत के जेन-जी का सोने पर भरोसा बढ़ा: म्यूचुअल फंड और क्रिप्टो से ज्यादा सुरक्षित मान रहे युवा
Feb 17, 2026 | 11:56 AMकुर्सी संभालते ही तारिक ने यूनुस को दिया झटका…लोकतंत्र में सुधार प्रस्ताव को किया रिजेक्ट, उठा बड़ा कदम
Feb 17, 2026 | 11:54 AMशिंदे सेना के विधायक अब्दुल सत्तार को लगा बड़ा झटका, पत्नी नफीसा बेगम के निधन से समर्थकों में गम की लहर
Feb 17, 2026 | 11:53 AMसंभाजीनगर: 2,740 करोड़ की जल योजना को HUDCO का सहारा, राज्य ने नहीं दिया अनुदान, कर्ज से चलेगा जल प्रोजेक्ट
Feb 17, 2026 | 11:40 AMसमंदर में तेल का ‘काला साम्राज्य’! मुंबई तट पर पकड़े गए 3 संदिग्ध ऑयल टैंकर, क्या ईरान से है इनका कनेक्शन?
Feb 17, 2026 | 11:37 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














