- Hindi News »
- Business »
- Cabinet Gives Approval To Employment Linked Incentive Scheme
2 साल में मिलेंगे 3.5 करोड़ रोजगार के अवसर, इस स्कीम से बदलेंगे देश के हालात
देश के युवाओं में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक अहम सरकारी योजना की शुरुआत की है। इस स्कीम को एम्पॉलयमेंट लिंक्ड इनसेंटिव यानी ईएलआई स्कीम नाम दिया गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

ईएलआई स्कीम (सौ. सोशल मीडिया )
अक्सर विपक्ष द्वारा सरकार पर रोजगार को लेकर कई सवाल उठाए जाते हैं। इसी का उत्तर देने के लिए मोदी सरकार ने रोजगार में बढ़ावा लाने का फैसला लिया है। सरकार ने देश के युवाओं को नौकरी के बेहतर अवसर देने के लिए एक सरकारी स्कीम को मंजूरी दे दी हैं।
आपको बता दें कि सेंट्रल कैबिनेट ने 1.07 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली एम्पॉलयमेंट लिंक्ड इनसेंटिव यानी ईएलआई स्कीम को मंजूरी दे दी है। इस स्कीम के माध्यम से आने वाले 2 सालों में करीब 3.5 करोड़ नए रोजगार के अवसर पैदा करने का टारगेट रखा गया है। सबसे खास बात तो ये है कि पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को 15,000 रुपये तक का प्रॉफिट भी मिल सकता है। साथ ही कंपनियों को भी नए एम्पॉलई को रखने पर इंसेटिव दिया जाने वाला है।
ईएलआई स्कीम क्या है?
एम्पॉलयमेंट लिंक्ड इनसेंटिव यानी ईएलआई स्कीम को लागू करने का उद्देश्य देश में ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा करना है। युवाओं को रोजगार पाने की कैपेसिटी को बढ़ाना और उन्हें सोशल सिक्योरिटी देना है। ये स्कीम सभी सेक्टर्स के लिए लागू होने वाली है, हालांकि मेन फोकस मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर पर रहेगा। इस स्कीम को 2 हिस्सों में बांटा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्तीसगढ़ में वेदांता प्लांट में विस्फोट, हादसे में 9 की मौत; केंद्र सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री? ममता बनर्जी ने क्यों मांगा पीएम मोदी का इस्तीफा? बंगाल के मैदान में छिड़ी नई जंग
Retail Inflation: आम आदमी की जेब पर बोझ, मार्च में 3.4% पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम
Share Market: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में तेज गिरावट, 702 अंक टूटा सेंसेक्स; ऑटो सेक्टर का बुरा हाल
Job creation gets a major boost as the Union #Cabinet approves the Employment Linked Incentive (#ELI) Scheme! Aimed at enhancing employment, employability, and social security across sectors—with a special focus on manufacturing and first-time workers.#ELI4ViksitBharat… pic.twitter.com/xE4acfCnfT — PIB India (@PIB_India) July 1, 2025
पहली बार जॉब पाने वालों के लिए
इस स्कीम के पहले हिस्से में सरकार पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को ईपीएफ भत्ते के तौर पर 15,000 रुपये तक की मदद देगी। ये अमाउंट 2 किस्तों में दी जाने वाली है। पहली किस्त 6 महीने नौकरी करने के बाद मिलेगी, जबकी दूसरी किस्त 12 महीने की सर्विस पूरी होने के बाद दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इसका फायदा लगभग 1.92 करोड़ युवाओं को मिलेगा।
एम्पॉलर्स के लिए
स्कीम के दूसरे हिस्से के अंतर्गत ऐसे एम्पॉलर्स को प्रोत्साहन मिलेगा, जो नए एम्पॉलई को कम से कम 6 महीने के लिए जॉब पर रखते हैं। ऐसे में हर नए एम्पॉलई को जॉब देने पर उन्हें हर महीने 3,000 रुपये तक की हेल्प दी जाने वाली हैं। ये मदद 2 सालों तक दी जाने वाली हैं। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के लिए ये मदद तीसरे और चौथे साल तक के लिए आगे भी बढ़ाई जा सकती है।
मुकेश अंबानी की लगी लॉटरी, जुलाई के पहले ही दिन हुआ 38000 करोड़ का प्रॉफिट
इस स्कीम का क्या फायदा होगा
इस स्कीम के अंतर्गत उन युवाओं को फायदा मिलेगा, जिनकी सैलरी 1 लाख रुपये तक है। इससे ना सिर्फ युवाओं को फाइनेंशियल मदद मिलेगी बल्कि कंपनियों को भी नए लोगों को भी नौकरी देने के लिए बढ़ावा मिलेगा।
Cabinet gives approval to employment linked incentive scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMTamarind Benefits: इमली के फ़ायदे कर देंगे हैरान, नोट कर लीजिए
Apr 14, 2026 | 10:12 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














