वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया। यह मोदी सरकार 3.0 का दूसरा पूर्ण बजट था। अपने 1 घंटे 17 मिनट के बजट भाषण में उन्होंने कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और प्रौद्योगिकी से जुड़ी कई अहम घोषणाएं कीं। इस बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं और कारोबारियों को राहत देने के लिए कई योजनाएं पेश की गईं।
हर बार जब बजट पेश होता है और वित्त मंत्री भाषण समाप्त करती हैं तो लोगों को यह जानने में काफी दिलचस्पी होती है कि इस बार बजट स्पीच में कौन से शब्द का जिक्र कितनी बार किया गया। इस बार भी आप यह जानने के लिए उत्सुक होंगे। अगर ऐसा है तो चलिए हम आपकी यह उत्सुक्ता दूर किए देते हैं…
इस साल के बजट में वित्त मंत्री ने कुछ खास शब्दों का बार-बार जिक्र किया, जिससे सरकार की प्राथमिकताओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिससे बुजुर्ग खुश हो गए। टैक्स शब्द का जिक्र 51 बार हुआ, जिससे साफ है कि इस बजट में टैक्स व्यवस्था से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए हैं। टीडीएस/टीसीएस का जिक्र 26 बार हुआ, जो टैक्स कलेक्शन सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाने का संकेत देता है।
बजट भाषण में सीमा शुल्क और करदाता – बजट भाषण में 22 बार, जिससे कारोबार और आयकरदाताओं के लिए कुछ नई योजनाएं लागू की गई हैं। भारत शब्द 21 बार बोला गया, जबकि मेडिकल, रिफॉर्म और किसान शब्द 20 बार बोले गए। योजना का उल्लेख 18 बार, निर्यात का 17 बार और एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) का 15 बार उल्लेख किया गया।
बजट 2025 से संबंधित सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
| क्रम संख्या | शब्द | जिक्र की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | टैक्स | 51 |
| 2 | टीडीएस/टीसीएस | 26 |
| 3 | कस्टम | 22 |
| 4 | टैक्सपेयर | 22 |
| 5 | भारत | 21 |
| 6 | मेडिकल | 20 |
| 7 | रिफॉर्म | 20 |
| 8 | किसान | 20 |
| 9 | स्कीम | 18 |
| 10 | एक्सपोर्ट | 17 |
| 11 | कस्टम ड्यूटी | 17 |
| 12 | एमएसएमई | 15 |
| 13 | इन्वेस्टमेंट | 13 |
| 14 | बैंक | 13 |
| 15 | यूथ | 13 |
| 16 | बजट | 11 |
| 17 | स्किल | 11 |
| 18 | शिप | 11 |
| 19 | इकोनॉमी | 11 |
| 20 | मैन्युफैक्चरिंग | 11 |
| 21 | इन्फ्रास्ट्रक्चर | 10 |
| 22 | मोदी | 10 |
| 23 | सस्टेनेबल | 10 |
| 24 | इलेक्ट्रॉनिक्स | 10 |
| 25 | ईज ऑफ डूइंग बिजनेस | 10 |
| 26 | वॉटर | 9 |
| 27 | ग्रोथ | 9 |
| 28 | विकसित भारत | 9 |
| 29 | ईवी/बैटरी | 9 |
| 30 | मिडिल क्लास | 8 |
| 31 | बिहार | 8 |
| 32 | मिनरल्स | 8 |
| 33 | डिजिटल | 8 |
| 34 | टेक | 8 |
| 35 | टेक्साटाइल | 8 |
| 36 | टैरिफ | 8 |
| 37 | इंपोर्ट | 7 |
| 38 | स्टार्टअप | 7 |
| 39 | क्रेडिट | 7 |
| 40 | स्टेट्स | 7 |
| 41 | अर्बन | 7 |
| 42 | एग्रीकल्चर | 7 |
| 43 | मेक इन इंडिया | 7 |
| 44 | लोन | 7 |
| 45 | स्टूडेंट्स | 6 |
| 46 | इनोवेशन | 6 |
| 47 | प्रोडक्टिविटी | 6 |