Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सदन में राहुल के सवाल पर बौखलाए धर्मेंद्र प्रधान, कुछ ऐसे किया रिएक्ट

सदन में सांसद राहुल गांधी फुलफॉर्म में दिखे। जहां उन्होने सबसे पहले नीट पर ही केंद्र सरकार को घेरते हुए कुछ तीखे सवाल किए। राहुल गांधी ने बजट सत्र के दौरान नीट विवाद को लेकर कहा कि देश में लाखों छात्र हैं, जो इस बात से बेहद चिंतित हैं कि क्या हो रहा है और उन्हें यकीन है कि भारतीय परीक्षा प्रणाली एक धोखा है।

  • By शुभम पाठक
Updated On: Jul 22, 2024 | 01:45 PM

धर्मेंद्र प्रधान

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: आज यानी सोमवार को सदन में बजट सत्र की शुरूआत हुई। जिसके प्रारंभ में प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। कयास तो लगाए जा रहे थे कि विपक्ष बजट सत्र के दौरान केंद्र सरकार पर हमलावर होगा और ऐसा हुआ भी। जहां विपक्ष के द्वरा नीट विवाद को लेकर केंद्र सरकार से पूछे जाने वाले तीखे सवाल पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र पधान की बौखलाहट साफ तौर पर नजर आई।

सांसद राहुल गांधी के द्वारा नीट विवाद पर तंज के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सोमवार को लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। जिसके बाद दोपहर के दो बजे राज्यसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने वाली है।

विपक्ष के सवाल पर धर्मेंद्र प्रधान

विपक्ष के लगातार तीखे सवाल पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पलटवार किया या यू कहे कि विपक्ष के सवाल ने धर्मेंद्र प्रधान को अपना पक्ष रखने पर मजबूर कर दिया। नीट पेपर लीक मामले में विपक्ष के जोरदार हंगामे को देखते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पलटवार किया। उन्होने कहा पिछले सात सालों में पेपर लीक का कोई सबूत नहीं है। यह मामला पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। चीफ जस्टिस इसकी सुनवाई कर रहे हैं। एनटीए के बाद 240 परीक्षाएं आयोजित की गई हैं। 5 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया और 4.5 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें:- बजट से पहले डगमगाया शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी गिरे, रूपये में दर्ज की गई बढ़त

धर्मेंद्र प्रधान ने किया 2010 का जिक्र

राहुल के तंज पर धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा कि मैं देश की परीक्षा प्रणाली को बकवास कहने की निंदा करता हूं। जिन्होंने रिमोट से सरकार चलाई है। 2010 में कांग्रेस सरकार में शिक्षा मंत्री कपिल सिब्बल शिक्षा सुधार को लेकर तीन बिल लेकर आए थे। जिसमें उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुचित व्यवहार जैसे कैपिटेशन फीस मांगना, बिना योग्यता के छात्रों को प्रवेश देना, फीस रसीद जारी न करना, छात्रों को गुमराह करने से रोकना शामिल था। तो किसके दबाव में कांग्रेस सरकार और विपक्ष के नेता ने बिल को लागू नहीं होने दिया और हमसे सवाल पूछते हैं।

नीट विवाद पर राहुल का तंज

सदन में सांसद राहुल गांधी फुलफॉर्म में दिखे। जहां उन्होने सबसे पहले नीट पर ही केंद्र सरकार को घेरते हुए कुछ तीखे सवाल किए। राहुल गांधी ने बजट सत्र के दौरान नीट विवाद को लेकर कहा कि देश में लाखों छात्र हैं, जो इस बात से बेहद चिंतित हैं कि क्या हो रहा है और उन्हें यकीन है कि भारतीय परीक्षा प्रणाली एक धोखा है। लाखों लोग मानते हैं कि अगर आप अमीर हैं और आपके पास पैसा है, तो आप भारतीय परीक्षा प्रणाली खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- मोदी सरकार ने रद्द किया 58 साल पुराना प्रतिबंध, अब RSS के कार्यकर्मों में शामिल हो सकेंगे सरकारी कर्मचारी

अखिलेश यादव ने पूछा सवाल

राहुल के बाद सदन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नीट मुद्दे पर केंद्र सरकार से तीखे सवाल पूछे। अखिलेश यादव ने कहा कि देश के कई सेंटर्स पर कई हजार बच्चे प्रवेश परीक्षा में पास हो गए हैं, लेकिन क्या सरकार ने ये जानने की कोशिश की कि उन सेंटर्स पर इंफ्रास्ट्रक्चर कैसा है? इसके जवाब में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्व की सरकारों में हुए पेपरलीक का मुद्दा उठाकर बचाव करने की कोशिश की और कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्व की सरकारों में जितने पेपरलीक हुए उन सब की सूची उनके पास है।

Dharmendra pradhan got annoyed by rahuls question in the house reacted like this

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2024 | 12:47 PM

Topics:  

  • Budget 2024
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

देश में चल रहा अघोषित आपातकाल, स्थिति वाकई बहुत बुरी- पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव

2

बीजेपी सचिव ऋतुराज सिन्हा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर किया तीखा वार, कहा-जनता देगी करारा जबाव

3

‘सही समय पर आपत्ति…’, राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप पर इलेक्शन कमीशन का जवाब, जानें क्या कहा?

4

‘चोरी चोरी, चुपके चुपके…’ राहुल गांधी ने रिलीज की ‘लापता वोट’, एक मिनट के VIDEO ने मचाया तहलका!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.