Budget 2026: निर्मला सीतारमण आज रचेंगी इतिहास, बजट पेश करते ही अपने नाम करेंगी ये खास रिकॉर्ड
Budget 2026: आज 1 फरवरी, 2026 का दिन भारत के इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। पहली बार रविवार के दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार 9वां और मोदी सरकार का 15वां बजट 2026 पेश करने जा रही हैं।
- Written By: मनोज आर्या
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ वित्त मंत्री और बजट टीम, (सोर्स- वित्त मंत्रालय)
Finance Minister Nirmala Sitharaman Record: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री के भाषण का इंतजार पूरा देश बेसब्री से कर रहा हैं। इस बार का बजट पेश करने के साथ ही लगातार 9वीं बार देश का बजट पेश करने का रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा। आइए जानते हैं, आखिर क्यों आज का बजट पेश करते ही निर्मला सीतारमण का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा।
निर्मला सीतारमण बनाएंगी नया रिकॉर्ड 1 फरवरी यानी आज रविवार को पेश होने वाले यूनियन बजट के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक नया इतिहास रचने जा रही हैं। वह लगातार नौवीं बार बजट पेश करेंगी, जिससे सबसे लंबे समय तक लगातार वित्त मंत्री रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हो जाएगा।
31 मई 2019 को को संभाली थीं जिम्मेदारी
उन्होंने 31 मई 2019 को इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी। 31 जनवरी 2026 तक वह वित्त मंत्री के रूप में 6 साल 8 महीने का कार्यकाल पूरा कर चुकी होंगी। इस उपलब्धि के साथ उनका नाम देश के प्रमुख वित्त मंत्रियों में खास तौर पर शामिल किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
क्या 8वें वेतन आयोग में 283% बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? कब से लागू होगा नया पे-स्केल, जानें सबकुछ
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए सोने और चांदी का ताजा भाव
Share Market: शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, बाजार को इलेक्शन रिजल्ट से भारी उम्मीद
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी की कीमतों ने स्थिरता, जानिए ताजा रेट
बजट पेश करने का अनोखा रिकॉर्ड
निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार बजट पेश करने के साथ ही अपना नाम देश के संसदीय इतिहास में दर्ज करा लेंगी। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई कुल 10 बार बजट पेश कर चुके हैं, जबकि पी. चिदंबरम ने 9 बार यह जिम्मेदारी निभाई थी। हालांकि, इन दोनों में से किसी ने भी लगातार नौ बार बजट पेश नहीं किया था। ऐसे में 1 फरवरी को बजट पेश करते ही निर्मला सीतारमण एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी।
लंबे समय तक वित्त मंत्री रहने का रिकॉर्ड
देश के इतिहास के पन्नों में सबसे लंबे समय तक वित्तमंत्री रहने वालों में सीडी देशमुख का नाम प्रमुख रूप से लिया जाता है। उन्होंने 1 जून 1950 से लेकर लगातार 6 साल और 2 महीने तक यह जिम्मेदारी निभाई थी। वहीं, मनमोहन सिंह ने 1990 से 1996 के बीच करीब पांच वर्षों तक वित्त मंत्रालय संभाला। इसके अलावा, प्रधानमंत्री रहते हुए 2008 और 2012 में उन्होंने कुछ समय के लिए वित्तमंत्री का प्रभार भी अपने पास रखा था।
यह भी पढ़ें: इस बार निर्मला सीतारमण के ‘बजट लुक’ में क्या है खास? बैंगनी रंग की साड़ी में आईं नजर
आज भारत का ऐतिहासिक बजट
आज 1 फरवरी, 2026 का दिन भारत के इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। पहली बार रविवार के दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार 9वां और मोदी सरकार का 15वां बजट 2026 पेश करने जा रही हैं। संसद की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी, लेकिन उससे पहले ही हलचल तेज हो गई है। आज का बजट इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि NSE, BSE और MCX जैसे शेयर बाजार संडे को भी खुले हैं और निवेशक पल-पल की अपडेट पर नजर गड़ाए हुए हैं।
