Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Budget 2026: संसद पहुंची वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कुछ ही देर में पेश करेंगी बजट

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर पूरे देश में हलचल तेज है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपित से मुलाकात के बाद संसद भवन पहुंच गई हैं। जल्द ही बजट पेश करेंगी।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Feb 01, 2026 | 10:36 AM

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, (सोर्स-ANI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nirmala Sitharaman Reached Parliament: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद संसद पहुंच चुकी है। वहां, वह कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगी और फिर संसद की कार्रवाही शुरु हो जाएगी। गौरतलब है कि वित्त मंत्री आज अपना 9वां और मोदी सरकार का 15वां बजट पेश करने वाली हैं। उनके बजट भाषण से पहले देश के हर सेक्टर की निगाहें उनकी घोषणाओं पर टिकी हुई है

इससे पहले वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कीं। इस दौरान राष्ट्रपति ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके लगातार नौवें केंद्रीय बजट पेश करने से पहले पारंपरिक ‘दही-चीनी’ खिलाई।

केंद्रीय बजट पर शशि थरूर का बयान

केंद्रीय बजट 2026 पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हम सब यह सुनने का इंतज़ार कर रहे हैं कि वित्त मंत्री हमें क्या बताते हैं। इकोनॉमिक सर्वे में अच्छी आर्थिक बढ़ोतरी का अनुमान है… क्या उस ग्रोथ के साथ रोज़गार भी मिलेंगे? बिना रोज़गार वाली ग्रोथ से किसी का भला नहीं होता। इसलिए, हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि भारत के युवाओं के लिए इस देश में ज़्यादा रोज़गार पैदा करने के लिए उनके मन में किस तरह की योजनाएं हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Budget 2026: AI सिर्फ सुविधा नहीं, अब सरकारी सिस्टम का हिस्सा बनेगा

बजट 2026: प्रियंका चतुर्वेदी की केंद्र को सलाह, कहा- राजनीति नहीं, राष्ट्रीय कल्याण पर दें ध्यान

शुगर-कैंसर की दवाएं सस्ती, 4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर….निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की अब तक की 10 बड़ी बातें

Budget 2026: कौन से तीन कर्तव्य पूरे करना चाहती है मोदी सरकार? निर्मला सीतारमण ने बजट में बताया ‘मास्टरप्लान’

इसके अलावा, और भी कई बातें होंगी। केरल में, जहां चुनाव आने वाले हैं, हम यह देखने का इंतज़ार कर रहे हैं कि केंद्र सरकार हमें क्या फायदे दे सकती है…”

‘ये बजट सिर्फ 5% लोकों के लिए बनता है’

केंद्रीय बजट 2026 को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जिस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, उसके बजट से क्या उम्मीद करें? ये बजट 5% लोगों के लिए बनता है। सरकार ने जो वादे अपने घोषणा पत्र में किए थे, क्या उसपर खरे उतरे हैं?

#WATCH दिल्ली: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “जिस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, उसके बजट से क्या उम्मीद करें? ये बजट 5% लोगों के लिए बनता है। सरकार ने जो वादे अपने घोषणा पत्र में किए थे, क्या उसपर खरे उतरे हैं?… ” pic.twitter.com/5jgDBTBdh7 — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026

यह भी पढे़ं:Budget 2026: निर्मला सीतारमण आज रचेंगी इतिहास, बजट पेश करते ही अपने नाम करेंगी ये खास रिकॉर्ड

आज भारत का ऐतिहासिक बजट

आज 1 फरवरी, 2026 का दिन भारत के इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। पहली बार रविवार के दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार 9वां और मोदी सरकार का 15वां बजट 2026 पेश करने जा रही हैं। संसद की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी, लेकिन उससे पहले ही हलचल तेज हो गई है। आज का बजट इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि NSE, BSE और MCX जैसे शेयर बाजार संडे को भी खुले हैं और निवेशक पल-पल की अपडेट पर नजर गड़ाए हुए हैं।

Budget 2026 finance minister nirmala sitharman reached parliament

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2026 | 09:59 AM

Topics:  

  • Budget 2026
  • Nirmala Sitharaman

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.