Gold-Silver Rate: हफ्ते के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ी हलचल, खरीदनें से पहले चेक करें ताजा रेट
Gold-Silver Price Today: कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जानिए MCX, IBJA और सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने व चांदी के ताजा भाव।
- Written By: अक्षय साहू
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी (AI जनरेटेड इमेज)
Gold-Silver Rate Today 3 August 2026: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में काफी हलचल देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उतार-चढ़ाव का असर अब भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण निवेशक फिलहाल सावधानी से निवेश कर रहे हैं। इसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी पड़ रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में हल्की तेजी दर्ज की गई है। वहीं चांदी भी मजबूत स्थिति में बनी हुई है। हालांकि भारतीय वायदा बाजार में कीमतों की चाल अलग नजर आ रही है। इसके बावजूद घरेलू बाजार में सोना और चांदी दोनों ही ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
सोने की कीमतों में आया उछाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने की कीमत में 0.30 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। 10 ग्राम सोने फिलहाल 1,43,804 पर बना हुआ है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1 लाख 43 हजार 430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 31 हजार 478 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता, जानिए आज का ताजा भाव
नाथू ला और शिपकी ला दर्रों से गूंजा व्यापार; चीन के लिए फिर खुले रास्ते, 36 वस्तुओं का होगा आदान-प्रदान
Bengal Raid: पश्चिम बंगाल में 28 करोड़ कैश और 15 किलो सोना बरामद, कारोबारी तुलु मंडल का घर सील
महंगा हुआ सोना तो घटी मांग, अप्रैल-जून तिमाही में 6% कम हुई खरीद, फिर भी भारतीयों ने खर्च किए ₹1.98 लाख करोड़
इसके अलावा 20 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 19 हजार 525 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोना 1 लाख 7 हजार 573 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोना 83 हजार 668 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अगर आप सोने के गहने बनवाने की सोच रहे हैं तो खरीदारी से पहले इन रेट्स की जानकारी लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
दो लाख के पार पहुंची चांदी
चांदी की बात करें तो इसकी कीमत भी लगातार मजबूत बनी हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 999 शुद्धता वाली एक किलोग्राम चांदी का ताजा भाव 2 लाख 18 हजार 160 रुपये दर्ज किया गया है। हाल के दिनों में चांदी की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें- ट्रंप के एक फैसले से बदला बाजार का मिजाज…सेंसेक्स 788 अंक चढ़ा, निफ्टी ने भी तेजी, 6 प्रतिशत फिसला कच्चा तेल
ध्यान देने वाली बात यह है कि ये केवल बेस रेट हैं। इनमें जीएसटी और ज्वैलरी बनाने का शुल्क शामिल नहीं है। जब आप किसी ज्वैलरी शोरूम या सर्राफा बाजार से सोना या चांदी खरीदेंगे तो अंतिम कीमत में तीन प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से जोड़ा जाएगा। इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर के ज्वैलर से अंतिम रेट की जानकारी जरूर लें ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।
