Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Budget 2025: इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे 10 लाख करोड़, बजट में सरकार का ऐलान, वित्त मंत्री ने बताया कैसे आएंगे फंड

भारत सरकार 2021 के बाद एसेट मोनेटाइजेशन की यह दूसरी बड़ी पहल करने जा रही है। 2021 में भी भारत सरकार की ओर से एसेट मोनेटाइजेशन की पहल काफी सफल रही थी।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Feb 02, 2025 | 10:21 AM

निर्मला सीतारमण, (वित्त मंत्री)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: केंद्रीय निर्मला सीतारमण ने शनिवार, 1 फरवरी 2025 को संसद में बजट पेश किया। अपने बजट भाषण में उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए कई अहम घोषणाएं की। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि भारत सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए 10 लाख करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। आवंटित राशि से नई परियोजनाओं की शुरूआत किया जाएगा या जो पुरानी परियोजनाएं हैं उन्हें विस्तार देने का काम होगा। इसके बाद से सवाल उठ रहा है कि इतनी बड़ी धनराशि कहां से लाएगी? इसका जवाब देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में ही घोषणा की है।

संसद में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार इसके लिए सरकारी एसेट का मोनेटाइजेशन करेगी। इसका अर्थ यह है कि सरकार चुनी गई सरकारी संपत्तियों को या तो पूरी तरह से बेचकर पैसा कमाएगी या उनमें अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचकर पैसा निकालेगी। संपत्ति को भाड़े पर देकर पैसा जुटाना या किसी सरकारी कंपनी का विनिवेश भी मोनेटाइजेशन के तहत ही आता है। इसके लिए आम तौर पर अपेक्षा से कम फायदा देने वाली या बिल्कुल बेकार पड़ी सरकारी संपत्तियों को चुना जाता है।

इस तरह से फंड जुटाएगी सरकार

भारत सरकार 2021 के बाद एसेट मोनेटाइजेशन की यह दूसरी बड़ी पहल करने जा रही है। 2021 में भी भारत सरकार की ओर से एसेट मोनेटाइजेशन की पहल काफी सफल रही थी। इससे सरकार के खजाने में काफी राशि जमा हो गई थी और बेकार पड़ी सरकारी संपत्तियों का सही तरीके से उपयोग किया गया था। इनसे लगभग छह लाख करोड़ की आमदनी भारत सरकार को हुई थी। उससे इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं के लिए अच्छी खासी राशि भारत सरकार के खजाने में आ गई थी।

बजट से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें!

साल 2025-2030 तक चलेगा एसेट मोनेटाइजेशन

भारत सरकार ने एसेट मोनेटाइजेशन के लिए 2025-2030 तक पांच साल की अवधि तय की है। इस प्रक्रिया में अगर कोई कानून या रेगुलेशन बाधा बनते हैं तो एसेट मोनेटाइजेशन के लिए सरकार इनमें भी सुधार करेगी। सबसे पहले चरण में मोनेटाइजेशन के लिए एसेट को पहचानने का क्रम चलेगा। फिर इनकी सूची तैयार कर मोनटाइजेशन के लिए नीलामी या दूसरी प्रक्रियाओं का सहारा लेगी।

Budget 2025 rupees 10 lakh crore will be spent on infrastructure government announced in the budget

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 02, 2025 | 10:21 AM

Topics:  

  • Budget 2025
  • Nirmala Sitharaman
  • Union Budget

सम्बंधित ख़बरें

1

Union Budget 2026-27: पीएम मोदी करेंगे अर्थशास्त्रियों संग महामंथन, देश की इकोनॉमी पर बड़ी बैठक

2

हम्पी चिंतन शिविर: निर्मला सीतारमण ने AI और डिजिटल टूल्स पर दिया जोर, आसान होगा बिजनेस करना

3

Securities Markets Code Bill 2025: सेबी बनेगा और शक्तिशाली, निवेशकों को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

4

टैरिफ या कुछ और? निर्मला सीतारमण ने ‘बेनकाब’ किया ट्रंप का वो प्लान, जिससे हिल सकता है वैश्विक बाजार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.