-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Bank Minimum Balance May Be Closed Soon Finance Ministry Order To Banks
बैंक ग्राहकों को जल्द राहत, नहीं कटेंगे पैसे; खत्म होगी मिनिमम बैलैंस की झंझट
- Written By: मनोज आर्या
वित्त मंत्रालय और बैंक के शीर्ष अधिकारियों के बीच हुई एक बैठक में इस पर चर्चा हुई। मंत्रालय ने पूछा कि जब बैंकिंग सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं, तो फिर कस्टमर्स पर न्यूनतम बैलेंस का दबाव क्यों?

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: देश के अलग-अलग बैंकों से बैंकिंग सुविधा लेने वाले ग्राहकों के लिए एक राहत की खबर है। दरअसल, हर महीने बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस रखने की टेंशन से आपको जल्द ही आजादी मिलने वाली है। पब्लिक सेक्टर के बैंक अब मिनिमम बैलेंस की नियमों को हटाने पर सोच-विचार कर रहे हैं। बैंक ऑफ बड़ोदा, कैनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन बैंक जैसे दिग्गज सरकारी बैंको ने हाल ही में मिनिमम बैलेंस की अनिवार्यता को हटा दिया था। वित्त मंत्रालय और बैंक के शीर्ष अधिकारियों के बीच हुई एक बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। मंत्रालय ने बैंकों से पूछा कि जब ज्यादातर बैंकिंग सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं, तो फिर कस्टमर्स पर न्यूनतम बैलेंस का दबाव क्यों डाला जा रहा है।
मिनिमम बैलेंस का मतलब है किसी बैंक अकाउंट में रखे जानी वह रकम, जिसके न होने पर बैंक ग्राहकों पर जुर्माना लगा सकते हैं। इसको भाषा में समझे तो बैंक चाहता है कि आपके अकाउंट हमेशा कुछ न कुछ बैलेंस रहे, ताकि अकाउंट एक्टिव रहे। सरकारी बैंकों के मुकाबले प्राइवेट बैंकों में मिनिमम बैलेंस को लेकर ज्यादा सख्त नियम हैं।
RBI की रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी आर्थिक स्थिरता रिपोर्ट में संकेत दिए हैं कि अब बैंकों की देनदारी प्रोफाइल बदल रही है। अब बैंक ज्यादा भरोसा फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सर्टिफिकेट डिपॉजिट (CDs) पर कर रहे हैं, जो रिटर्न के तौर पर ब्याज भी ज्यादा देते हैं। वहीं, कम लागत वाले करेंट और सेविंग अकाउंट में जमा राशि की रफ्तार में भी कमी आई है।
सम्बंधित ख़बरें
विकसित भारत 2047: MSME क्षेत्र बनेगा आर्थिक क्रांति का इंजन, जानें दिग्गजों ने क्यों मांगी सिंगल विंडो प्रणाली
Income Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 3497 रुपये की भारी गिरावट, चांदी भी 8641 रुपये लुढ़की, जानें ताजा भाव
Share Market: शेयर मार्केट में भूचाल, 700 अंक लुढ़का सेंसेक्स; एक झटके में निवेशकों का लाखों करोड़ स्वाहा
पॉलिसी में बदलाव की जरूरत
बैंकों का कहना है कि प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) के तहत खोले गए खातों से एक नई सीख मिली है। शुरुआती दौर में भले ही यह एक्टिव नहीं रहे, लेकिन समय के साथ-साथ इन खातों में राशि जमा होनी शुरू हो गई। इसी के आधार पर अब पॉलिसी में बदलाव को लेकर विचार करने पर मजबूर कर रहा है।
स्टेट बैंक ने सबसे पहले नियमों में किया बदलाव
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने साल 2020 में एक बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया कि उसने मिनिमम बैलेंस की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। एक RTI में जब सामने आया की जुर्माने से हुई कमाई बैंक के मुनाफे से ज्यादा थी। इस पर बैंक की काफी आलोचना भी हुई थी।
विकसित भारत के लिए 10% जीडीपी ग्रोथ की जरूरत, CII अध्यक्ष का बड़ा बयान
प्राइवेट बैंक के ग्राहकों अभी राहत नहीं
बता दें कि प्राइवेट बैंक के ग्राहकों को अभी भी अपने खाते में मिनिमम बैलेंस रखना होगा, क्योंकि निजी बैंक इस नियम को लेकर अभी भी सख्त नजर आ रहे हैं। हालांकि, जनधन और सैलरी अकाउंट पर वे भी छूट देते हैं। इसके अलावा वे उन ग्राहकों को भी छूट देते हैं, जिनके खाते में निवेश, फिक्स्ड डिपॉजिट आदि के रूप में रिलेशनशिप वैल्यू बनी रहती है।
Bank minimum balance may be closed soon finance ministry order to banks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMनासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
Jul 24, 2026 | 05:24 PMWhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड
Jul 24, 2026 | 05:16 PMre NEET में बेटी को मिले कम अंक पिता को आया हार्ट अटैक, सदमे में अहिल्यानगर का परिवार
Jul 24, 2026 | 05:13 PMछात्र आंदोलन के दौरान युवती से बदसलूकी का VIDEO वायरल, मुंबई पुलिस ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
Jul 24, 2026 | 05:13 PMभारत का अनोखा गांव, जहां नाम से नहीं बल्कि सीटी की धुन से बुलाए जाते हैं लोग, जानिए इसके पीछे का रहस्य!
Jul 24, 2026 | 05:08 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














