केक मार्केट (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : आज पूरी दुनिया ही नहीं भारत में भी क्रिसमस का जश्न मनाया जा रहा है। पश्चिमी देशों में इस त्योहार के जश्न की तैयारी काफी पहले ही शुरू हो गयी थी। क्रिसमस का ये त्योहार न्यू ईयर तक चलता है। जब क्रिसमस की बात की जाती है, तो केक के बिना इस सेलिब्रेशन को अधूरा समझा जाता है। क्रिसमस के दिन केक का कारोबार काफी तेजी से उछलता है।
क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में केक का कारोबार कितने जोरों शोरों से आगे बढ़ रहा है। ऐसी संभावना है कि आने वाले सालों में इस इंडस्ट्री की रफ्तार बुलेट ट्रेन से भी तेज हो सकती है। अगर बेकरी प्रोडक्ट्स की बात की जाए, तो इसमें केक के अलावा भी कई और प्रोडक्ट्स शामिल होते हैं। भारत में बेकरी प्रोडक्ट्स का बिजनेस काफी बड़ा है। फिर भी केक का सेगमेंट सबसे अलग होता है।
भारत में केक मार्केट एक ऐसा सेगमेंट है, जो काफी तेजी से ग्रो कर रहा है। अगर रिपोर्ट के अनुसार देखा जाए तो साल 2023 में भारत का केक कारोबार 6250 करोड़ रुपए रही थी, जो साल 2024 से साल 2029 तक 12.5 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ सकता है। एक संभावित अनुमान के आधार पर साल 2029 तक भारत का केक बाजार 12 से 13 हजार करोड़ रुपये के स्तर को पार सकता है। इससे आप ये बात साफ तौर पर समझ सकते है कि केक को लेकर देश में डिमांड कितनी बढ़ गयी है। देश में आपको हर एक मौके के लिए कई अलग अलग प्रकार के फ्लेवर वाले केक मिल सकते हैं। साथ ही हर नए दिन एक अलग वेरायटी का केक आपको मार्केट में देखने के लिए मिल सकता है। भारत में केक के सबसे बड़े बिजनेस के लिए मौजूदा समय में पारले, ब्रिटानिया, मॉन्गिनीज, एलीट जैसे ब्रांड्स उपलब्ध हैं।
अगर हमारे देश में बेकरी के बिजनेस की बात की जाए तो ये बाजार केक के बाजार के मुकाबले काफी बड़ा है। देश में फिलहाल बेकरी के कारोबार का साइज 12 से 13 बिलियन डॉलर का है। जिसके चलते ये कारोबार साल 2032 तक 30 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। आंकड़ों की बात की जाए तो बेकरी कारोबार की ग्रोथ करीब 10 प्रतिशत तक रह सकती है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भी केक का मार्केट काफी बड़ा हो गया है। इस संभावित अनुमान के आधार पर ग्लोबल केक मार्केट 67 अरब डॉलर से ज्यादा का हो गया है, जो साल 2030 तक 80 बिलियन डॉलर के स्तर को पार करेगा। एक रिपोर्ट के आधार पर कहा जा रहा है कि साल 2023 से साल 2030 तक ग्लोबल केक मार्केट में 2.9 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिल सकती हैं।