बंपर ओपनिंग के साथ बजाज हाउसिंग के शेयर हुए लिस्टेड, पहले ही दिन की जबरदस्त कमाई

साल 2015 से हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के रुप में कार्यरत कंपनी बजाज हाउसिंग ने कुछ समय पहले ही अपने आईपीओ को बाजार में उतारा है। आईपीओ की एंट्री के बाद आज शेयर बाजार में भी कंपनी के शेयर लिस्टेड हुए है।
Bajaj Housing Finance shares made a strong debut
बजाज हाउसिंग फाइनेंस (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : हाल ही में बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ ने मार्केट में जबरदस्त एंट्री ली थी, जिसके बाद से ही कंपनी ने रिकॉर्डब्रेकिंग परफॉर्मेंस भी किया है। सोमवार को इस कंपनी के शेयरों ने घरेलू बाजार में लिस्टिंग की है। आपको बता दें कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर 114 फीसदी के बंपर उछाल के साथ लिस्ट हुए है। इस उछाल का निवेशकों को जबरदस्त लाभ हुआ है।

इस दौरान कंपनी के शेयर 70 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 114.28 फीसदी के भारी प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुए। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर बीएसई और एनएसई पर 150 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुए, जो निर्गम मूल्य के मुकाबले 114.28 फीसदी अधिक है।

हर शेयर पर 80 रुपये की कमाई

बजाज हाउसिंग के इस आईपीओ के लिए कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 66-70 रुपये प्रति शेयर रखा था। लिस्टिंग होने के बाद निवेशकों को हर शेयर पर 80 रुपये की कमाई हुई है। इस कंपनी के आईपीओ के एक लॉट में 214 शेयर शामिल थे। आपको बता दें कि बजाज हाउसिंग के इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने के लिए निवेशकों को कम से कम 14,980 रुपये का निवेश करना जरूरी था। बाजार में कंपनी की लिस्टिंग होने के बाद एक लॉट की वैल्यू बढ़कर 32,100 रुपये हो गई है। जिसकी सीधा मतलब है कि निवेशकों को 17,120 रुपये का भारी फायदा हुआ है।

आईपीओ 63.60 गुना अभिदान मिला

कारोबार के दौरान शेयर बीएसई पर 129.88 फीसदी बढ़कर 160.92 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर कंपनी के शेयर 130 फीसदी बढ़कर 161 रुपये पर थे। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,30,751.90 करोड़ रुपये रहा। बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के 6,560 करोड़ रुपये के आईपीओ 63.60 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए 66-70 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया

आईपीओ ने भी बनाए रिकॉर्ड

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को 3 दिनों में करीब 89 लाख से अधिक एप्लीकेशन मिले थे। ये आंकड़ों से पता चला है कि ये किसी भी भारतीय आईपीओ के लिए आए गए एप्लीकेशन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 6500 करोड़ रुपये की लागत वाले इस आईपीओ के निवेशकों ने तकरीबन 3.23 लाख करोड़ रुपये की बोलियां लगायी थी।

2015 से कार्यरत है बजाज हाउसिंग

बजाज हाउसिंग फाइनेंस एक ऐसी कंपनी है, जो 2015 से एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के रुप में काम कर रही है। ये कंपनी नेशनल हाउसिंग बैंक के पास रजिस्टर्ड भी है। इस कंपनी के आईपीओ को जारी करने के पीछे का लक्ष्य आईपीओ के द्वारा जुटाई गई राशि को कर्ज बांटने के बिजनेस में उपयोग करने का है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com