Share Market Update: शेयर बाजार में सुस्ती, 83500 के नीचे फिसला सेंसेक्स, निफ्टी 25,725 के स्तर पर

Indian Share Market: भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार को सुस्ती रही और सेंसेक्स 83500 अंक के नीचे आ गया। आईटी शेयरों में अस्थिरता के बीच निफ्टी भी 25,725 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Indian Stock Market Update: Sensex Falls Below 83500 as IT Stocks Drag Nifty Lower
भारतीय शेयर बाजार में आज सुस्ती (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sensex And Nifty Updates: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार यानी 18 फरवरी को कारोबार की शुरुआत काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। शुरुआती मिनटों में बढ़त बनाने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी मुनाफावसूली के कारण रेड जोन में आ गए। निवेशक इस समय सेंसेक्स और निफ्टी पर नजर गड़ाए हुए हैं क्योंकि बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि IT सेक्टर की अस्थिरता और वैश्विक संकेतों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है।

बाजार की शुरुआती चाल

सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला लेकिन जल्द ही सुस्त पड़ गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक की बढ़त के साथ 83,600 के पार गया लेकिन फिर 83500 के नीचे आ गया। निफ्टी 25,752 अंक पर खुला और 25,759.75 तक जाने के बाद वापस 25,725 के स्तर पर आ गया।

मंगलवार का प्रदर्शन

मंगलवार को शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई थी और सेंसेक्स 173.81 अंक चढ़ा था। तीस शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,450.96 अंक पर बंद हुआ था। वहीं NSE निफ्टी भी 42.65 अंक यानी 0.17 प्रतिशत बढ़कर 25,725.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

शेयरों का हाल

शुरुआती ट्रेडिंग में टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल, इंफोसिस और विप्रो जैसे दिग्गज टेक शेयर रेड जोन में दिखे। दूसरी तरफ टाटा स्टील, भेल, आईटीसी और बजाज फिनसर्व जैसे शेयरों में खरीदारी से ग्रीन जोन बना रहा। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण बढ़कर अब 4,70,11,313.57 करोड़ रुपये यानी 5,180 अरब डॉलर हो गया है।

एक्सपर्ट की राय

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के डॉ. वी.के. विजयकुमार के अनुसार तीसरी तिमाही के नतीजे बाजार को स्थिर रखने में मददगार हैं। आईटी क्षेत्र में अधिक अनिश्चितता होने के कारण बड़े निवेशक फिलहाल इस सेक्टर में बड़ा निवेश करने से बच रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि खुदरा निवेशक सोने और चांदी के ETF में निवेश बढ़ा रहे हैं जो जोखिम भरा है।

बाजार की हलचल के बीच 8वें वेतन आयोग में 3.25 के फॉर्मूले से सैलरी 18 हजार से 58500 होने की चर्चा है। टाटा समूह के बोर्ड की 24 फरवरी को होने वाली अहम बैठक में चंद्रशेखरन के भविष्य पर बड़ा फैसला हो सकता है। चांदी की कीमतों में 10500 की बड़ी कमी दर्ज हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com