-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Ashwini Announced That Semiconductors Will Be Made In India Soon
Made in India’ चिप का सपना होगा सच, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान, जानें पूरी डिटेल
- Written By: Saurabh Pal
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावा किया है कि इस साल सितंबर या अक्टूबर में भारत के पहले वाणिज्यिक सेमीकंडक्टर फैब से मेड-इन-इंडिया चिप जारी हो जाएगी।

अश्विनी वैष्णव (फोटो- सोशल मीडिया)
बेंगलुरु: आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावा किया है कि इस साल सितंबर या अक्टूबर में भारत के पहले वाणिज्यिक सेमीकंडक्टर फैब से मेड-इन-इंडिया चिप जारी हो जाएगी। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन (पीएसएमसी) के साथ मिलकर गुजरात के धोलेरा में देश का पहला सेमीकंडक्टर फैब बना रही है। सरकार ने भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु को 334 करोड़ रुपये की राशि सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी गैलियम नाइट्राइड पर आरएंडडी के लिए दी है।
उन्होंने यह भी बताया कि सरकार जल्द ही कंपोनेंट्स के लिए एक उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना लाने वाली है। भारतीय विज्ञान संस्थान के अनुसार, गैलियम नाइट्राइड भारत को सेमीकंडक्टर के इस विशिष्ट क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का अवसर प्रदान कर सकता है, क्योंकि यह तकनीक अभी भी विकसित हो रही है और सिलिकॉन की तुलना में फाउंड्री स्थापित करने में कम खर्चीली है।
संस्थान की शोधकर्ता टीम ने भारत का पहला ई-मोड गैलियम नाइट्राइट पावर ट्रांजिस्टर विकसित किया है, जिसकी प्रदर्शन क्षमता अब तक आए सर्वश्रेष्ठ ट्रांजिस्टरों में से एक के बराबर है। गैलियम नाइट्राइट उच्च शक्ति और उच्च आवृत्ति वाले अनुप्रयोगों के लिए अधिक उपयुक्त है। वैष्णव ने बताया कि सरकार इंडिया एआई मिशन के तहत ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स के लिए एक पोर्टल 7-8 दिनों में लॉन्च करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
नांदेड़ से मुंबई तक बढ़ी रेल कनेक्टिविटी, अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लॉन्च की नई ट्रेनें
आचार संहिता के कारण टली थी नांदेड़-मुंबई ट्रेन, 6 जुलाई से शुरू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे उद्घाटन
नासिक जिले के इगतपुरी में मूसलाधार बारिश से रेलवे ट्रैक पर भारी जलजमाव, निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल
Meta Summoned: Instagram Ads पर सरकार का बड़ा एक्शन, बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट पर Meta को भेजा नोटिस
वैष्णव ने यह भी बताया कि हाल के दिनों में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में भारत में 13,162 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है और भविष्य में और भी निवेश आने की उम्मीद है। वर्तमान में 234 विश्वविद्यालयों के छात्रों को नवीनतम सेमीकंडक्टर डिजाइन टूल दिए जा रहे हैं।
बिजनेस की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
बता दें कि सेमीकंडक्टर हब ताईवान है। दुनिया भर में सेमी कंडक्टर का मुख्य सप्लायर ताईवान है। वहीं दूसरे नंबर चीन है। सेमी कंडक्टर मोबाइल, लैपटॉप व इस तरह के अन्य उपकरणों का अहम पार्ट है। मेड इन इंडिया सेमी कंडक्टर से भारत को आईटी सेक्टर में बड़ी सफलता मिल सकती है। इससे इलेक्ट्रानिक उपकरणों का प्रोडक्शन बढ़ेगा। जिससे हजारों लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
Ashwini announced that semiconductors will be made in india soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
Jul 07, 2026 | 07:37 PMसलमान खान की ‘सुल्तान’ के लिए पहली पसंद थीं कंगना रनौत, जानें आखिर क्यों ठुकरा दिया था सुपरहिट फिल्म का ऑफर
Jul 07, 2026 | 07:33 PMNEET UG 2026: आपकी AIR पर कौन सा मेडिकल कॉलेज मिलेगा? जानें MBBS एडमिशन की पूरी जानकारी।
Jul 07, 2026 | 07:30 PMअकोला में ग्राम पंचायत कार्यालय में भीषण आग, महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज जलकर राख
Jul 07, 2026 | 07:11 PMArshad Warsi React: प्रभास विवाद पर अरशद वारसी ने दी सफाई, बोले- मैं सिर्फ अपने दोस्तों के साथ मजाक करता हूं
Jul 07, 2026 | 07:04 PMATM को मोबाइल ऐप से किया जा सकता है बंद? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता, जानिए क्या है पूरा सच
Jul 07, 2026 | 07:03 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा भर्ती परीक्षा पर संशय समाप्त, 8 और 9 जुलाई को 29 हजार अभ्यर्थियों देंगे Online Exam
Jul 07, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM














