कौन हैं वो 2 युवा, जिन्होंने बदल दी अनिल अंबानी की डूबती ही किस्मत
अनिल अंबानी जिनकी किस्मत के सितारें पिछले कुछ दिनों से चमक नहीं रहे थे, अब उनकी किस्मत पलटती हुई नजर आ रही हैं। इसके बदलाव के पीछे का कारण कोई और नहीं बल्कि उनके दोनों बेटे हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
अनिल अंबानी फैमिली (सौ. सोशल मीडिया )
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्टचर के चेयरमैन अनिल अंबानी जो पिछले कुछ सालों में जबरदस्त आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। यहां तक कि उन्होंने कोर्ट में नेटवर्थ को भी जीरो बता दिया था। लेकिन अब उनकी कंपनियों में ऐसा उछाल आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।
पिछले कुछ दिनों में अनिल अंबानी की किस्मत ने ऐसी करवट बदली हैं, कि उनकी कंपनी शेयर मार्केट में धमाल मचा रही हैं। सबसे दिलचस्प बात तो ये हैं कि इस बदलाव के पीछे 2 इसे यूथ इंवेस्टर्स का नाम सामने आया है, जिनकी उम्र सिर्फ 29 और 33 साल हैं।
ये 2 युवा कौन हैं?
33 और 29 वर्षीय ये दो युवा कोई और नहीं बल्कि अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल और जय अंशुल हैं। अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल और जय अंशुल दोनों अनिल अंबानी की कंपनी में पार्टनरशिप निभा रहे हैं। जय अनमोल और जय अंशुल अंबानी ने जब से कंपनी की कमान संभाली है, तब से ही चीजों में बदलाव आना शुरू हो गया है। अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड यानी आरसीएल को रिवाइव करने में बड़ी भूमिका निभायी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: तेज गिरावट या लौटेगी हरियाली, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल
Gold-Silver Rate Today: सोने में एक हफ्ते में 6,540 रुपये का बड़ा उछाल, चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई
Gold-Silver Rate Today: मजबूत डॉलर के कारण भारत में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर का भाव
डिजिटल गोल्ड निवेश अब होगा सुरक्षित! फ्रॉड रोकने के लिए बना नया SRO; जानें निवेशकों को क्या होगा फायदा
रॉकेट बन गए ये शेयर
मार्च 2025 के बाद से ही रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों ने 100 प्रतिशत से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है। जहां एक ओर इंवेस्टर को इन कंपनियों से उम्मीद नहीं थी, वहीं इन दोनों युवाओं ने समय रहते ही इन दोनों कंपनियों को पटरी पर ला दिया है। उनका ये भरोसा आम निवेशकों के लिए भी प्रेरणादायी हैं।
अब सोना नहीं चांदी देगी आपको दोगुना रिटर्न, आसमान पर पहुंचेगा सिल्वर प्राइस
क्यों विश्वास कर रहे हैं ये युवा दिग्गज?
इन फर्म्स ने ना सिर्फ तेजी से स्टॉक्स खरीदे हैं, बल्कि उनमें अपना लॉन्ग टर्म विश्वास भी जताया है। इन कंपनियों का मानना है कि अनिल अंबानी की कंपनियां अब कर्ज से फ्री होने की दिशा में काम कर रही हैं और सरकारी प्रोजेक्ट्स में भी तेजी से शामिल हो रही हैं। खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर सेक्टर में सरकार के बढ़ते हुए खर्च को देखते हुए, इन कंपनियों की ग्रोथ की उम्मीद काफी मजबूत हो रही हैं।
