Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Blinkit, Swiggy और Zepto की तरह ही अमेजन भी मचाएंगा क्विक कॉमर्स में धूम

अमेजन इंडिया के भारत के कंट्री मैनेजर समीर कुमार ने ये जानकारी दी है कि इस महीने में अमेजन भी क्विक कॉमर्स कंपनी के तौर पर बाजार में एंट्री ले सकती है। अब अमेजन पर भी 15 मिनटों में सामान डिलीवर हो सकता है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Dec 11, 2024 | 11:11 AM

अमेजन (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली : भारत में क्विक कॉमर्स कंपनियां तेजी से बढ़ती जा रही है। अब कंज्यूमर्स को हर ऑर्डर की डिलीवरी मिनटों में चाहिए होती है, ऑर्डर के बाद 2-3 दिन का इंतजार कोई पसंद नहीं कर रहा है। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए ई-कॉमर्स सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक अमेजन इंडिया ने भी इस बाजार में उतरने की पूरी तैयारी कर ली है। स्विगी इंस्टामार्ट, जेप्टो, ब्लिंकिट,फ्लिपकार्ट मिनट्स और बिग बास्केट जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियों को टक्करे देने के लिए अमेजन भी तैयार है। अब अमेजन भी क्विक डिलीवरी सर्विस देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

अमेजन इंडिया के भारत के कंट्री मैनेजर समीर कुमार ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि अमेजन इसी महीने में अपनी रैपिड सर्विस की शुरूआत बैंगलोर से करने वाली है। साथ ही ये भी जानकारी मिल रही है कि क्विक कॉमर्स सेक्टर में एंट्री करने वाली इस सर्विस को अमेजन तेज नाम दे सकती है। हालांकि अभी इसते बारे में कुछ भी तय नहीं हुआ है।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

Amazon Sale खत्म होने से पहले खरीद लें ये चीजें, AC से लेकर Samsung Galaxy S25 Ultra तक पर भारी छूट

Amazon का भारत में बड़ा धमाका: 2800 करोड़ का निवेश, अब मुंबई समेत बड़े शहरों में होगी मिनटों में डिलीवरी

पहले Oracle में बड़ी छंटनी, अब इन 3 दिग्गज कंपनियों के कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा; क्या है पूरी डिटेल

कल दी थी गूगल-एप्पल को चेतावनी, आज बहरीन में Amazon पर दागी मिसाइल; ईरान के निशाने पर अब अमेरिकी टेक कंपनियां

15 मिनट में डिलीवर होगा सामान

दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अमेजन के कंट्री मैनेजर समीर कुमार ने कहा है कि इस क्विक कॉमर्स सर्विस के माध्यम से कंज्यूमर अपनी डेली निड्स की चीजों को आसानी से ऑर्डर कर सकता है और ये सामान कंज्यूमर के पास 15 मिनट या उससे भी कम समय पर पहुंच सकता है।

समीर कुमार ने कहा है कि हमारा उद्देश्य क्विक कॉमर्स सेक्टर में अपने कारोबार को बढ़ाने का है। कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि बैंगलोर के बाद देश के कई अन्य शहरों में इस सर्विस की शुरूआत करना ही हमारा लक्ष्य है। रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले पर पिछले काफी दिनों से काम चल रहा है और अब ये लगभग तय हो चुका है।

कंज्यूमर्स को है बेसब्री से इसका इंतजार

भारत में कंज्यूमर्स की प्राथमिकताएं भी बदल रही है। अब कंज्यूमर 1-2 दिन में डिलीवरी की जगह मिनटों में सामान की डिलीवरी करवाना चाहते हैं। जानकारों ने इस बारे में कहा है कि क्विक कॉमर्स कंपनियों के कारण अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों की बाजार में हिस्सेदारी भी कम हो सकती है। यही कारण है कि अब अमेजन भी इस दौड़ में आगे निकलना चाहती है। समीर कुमार ने कहा है कि भारत में अमेजन के लाखों कस्टमर्स है, जिसमें प्राइम मेंबर्स का भी समावेश है। जो कस्टमर्स हम पर भरोसा करते है, वो हमारी सर्विस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Amazon entering as a quick commerce company

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 11, 2024 | 11:11 AM

Topics:  

  • Amazon

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.