आकाश इंस्टीट्यूट के आरोपों से घिरा ईवाई, प्रोफेशन मिसकंडक्शन का लगाया इल्जाम
मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए भारत की दिग्गज एजुकेशनल इंस्टीट्यूट आकाश ने कंसल्टेंसी कंपनी ईवाई पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। आकाश ने ईवाई इंडिया और उसके पार्टनर्स को लीगल नोटिस भेजा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
आकाश इंस्टीट्यूट Vs ईवाई (सौ. डिजाइन फोटो )
नई दिल्ली : देश में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई के लिए आकाश एजुकेशनल सर्विसेज काफी प्रसिद्ध हैं। हालांकि इस इंस्टीट्यूट ने हाल ही में कंसल्टेंसी कंपनी ईवाई इंडिया और उसके पार्टनर्स और ऑफिसर्स को लीगल नोटिस भेजा है। आकाश ने इसमें उन पर हितों के टकराव और प्रोफेशनल मिसकंडक्श में कॉम्पीटिटर को सलाह देने का आरोप लगाया है।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड यानी एईएसएल ने ईवाई पर आरोप लगाया है कि उसके वित्तीय कार्यों में गहराई से शामिल थी, जिसमें बायजू ब्रांड के स्वामित्व वाली ‘थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड’ के साथ प्रस्तावित मर्जर पर सलाह देना भी शामिल था।
आकाश ने कहा कि ईवाई, डिबेंचर की संरचना और इक्विटी में रूपांतरण में शामिल रही है और अब यह बात सामने आई है कि ईवाई ने एईएसएल के प्रत्यक्ष प्रतिस्पर्धी एलन कैरियर इंस्टीट्यूट के लिए ‘अनन्य वित्तीय सलाहकार और आधिकारिक परिणाम सत्यापनकर्ता’ के रूप में भी काम किया है। एईएसएल ने बयान में कहा है कि आकाश एजुकेशनल सर्विसेज ने सीनियर एडवोकेट सी वी नागेश के माध्यम से ‘अर्न्स्ट एंड यंग’ एलएलपी यानी ईवाई के कई पार्टनर्स और ऑफिसर्स को दूसरा कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें फर्म पर कर्तव्य के टकराव और प्रोफेशनल मिसकंडक्शन का आरोप लगाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में महंगाई की तपिश: अब चाय की चुस्की भी हुई महंगी, टपरियों पर 15 रूपए तक पहुंचा एक ग्लास का दाम
Post Workout Shower Benefits: वर्कआउट के बाद नहाना क्यों जरूरी है? जानें इसके 5 वैज्ञानिक फायदे
WPI inflation: थोक महंगाई ने तोड़ा रिकॉर्ड! जून में 9.87% रही दर, पेट्रोल-डीजल महंगी होने से बढ़ेगी चौतरफा मार
Aesthetic Home Decor Ideas: कम बजट में भी घर दिखेगा Pinterest जैसा खूबसूरत, जानें 7 आसान तरीके
इस संबंध में सवाल पूछने के लिए ईवाई को भेजी गई ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला। बयान में कहा गया है कि कानूनी नोटिस में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि इस साल 12 अप्रैल, 6 मई और 17 मई को ईमेल के माध्यम से एईएसएल के बार-बार अनुरोध के बाद, ईवाई प्रमुख लेनदेन से संबंधित दस्तावेज और संचार प्रदान करने में फेल रहा है, जिससे महत्वपूर्ण जानकारी को छिपाने का संकेत मिलता है।
एईएसएल ने आरोप लगाया कि यह इनकार एईएसएल के निर्णय लेने और लेनदेन के निष्पादन में ईवाई की पर्याप्त भागीदारी के विपरीत है, जिसमें टीएलपीएल के साथ एक बार प्रस्तावित मर्जर और डिबेंचर जारी करने और रूपांतरण से संबंधित मामले शामिल हैं।
राहुल गांधी के वार पर गोयल का पलटवार, बोले- भारत किसी के आगे नहीं झुकेगा
आकाश इंस्टीट्यूट, जिसे आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड यानी एआईएसएल के नाम से भी जाना जाता है। ये भारत का एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है जो मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं, स्कूल/बोर्ड परीक्षाओं, एनटीएसई, ओलंपियाड और अन्य फाउंडेशन स्तर की परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग देता है। यह साल 1988 से छात्रों की सफलता के लिए प्रतिबद्ध है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
