- Hindi News »
- Business »
- Airtel Owner Sunil Mittal Beat Adani Ambani In Earning
Airtel: इस दिग्गज ने अडानी अंबानी को दी मात, टेलीकॉम सेक्टर का है बेताज बादशाह
शेयर बाजार के संभलते ही इसका सीधा फायदा भारतीय बिजनेसमैन को होता हुआ नजर आ रहा है। भारती एयरटेल के सुनील मित्तल ने नेटवर्थ के मामले में गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

गौैतम अडानी, मुकेश अंबानी और सुनील मित्तल (सौ . सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत समेत अन्य देशों पर टैरिफ लगाने का असर उन देशों के शेयर बाजार पर होता हुआ नजर आ रहा था। लेकिन ट्रंप के टैरिफ के प्रति नरम व्यवहार आने के बाद शेयर मार्केट में दोबारा रौनक लौट रही है। जिसका सीधा असर ये हो रहा है कि अरबपतियों को टैरिफ के कारण हुए नुकसान की शेयर बाजार के माध्यम से भरपाई की जा रही है। आज की तारीख में भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया में रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी को सबसे बड़े अमीर व्यक्ति के तौर पर देखा जाता है। अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि इन दोनों दिग्गजों को भारती एयरटेल के मालिक सुनील मित्तल ने पछाड़ दिया है।
कमाई के मामले में नंबर वन बने ये दिग्गज
एयरटेल के ओनर सुनील मित्तल ने साल 2025 में कमाई के मामले में भारत के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को भी पछाड़ दिया है। मित्तल फिलहाल भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बिजनेसमैन बन गए हैं। आपको जानकारी दें कि अब तक उन्होंने इस साल की शुरूआत से लेकर अब तक 4.20 अरब डॉलर की कमाई कर ली हैं।
96वें नंबर पर हैं राधाकृष्ण दमानी
एयरटेल के मालिक सुनील मित्तल की नेटवर्थ बढ़कर 28.2 अरब डॉलर तक हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, अरबपतियों की सूची में शामिल सुनील मित्तल का 64वां स्थान हैं। जिसके कारण ये भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इस साल भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर राधाकृष्ण दमानी का नाम हैं। दमानी की नेटवर्थ में इस साल 4.29 अरब डॉलर की बढ़त हुई है। इसके बाद उनकी नेटवर्थ 20.6 अरब डॉलर हो गई है। राधाकृष्ण दमानी 96वें नंबर पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
Gold-Silver Rate: झटके के बाद संभला सराफा बाजार, रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचे दाम! जानें लेटेस्ट रेट
Gold-Silver Rate Today: सोने में एक हफ्ते में 6,540 रुपये का बड़ा उछाल, चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई
Gold-Silver Rate Today: मजबूत डॉलर के कारण भारत में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर का भाव
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
इस साल कितनी बड़ी अडानी-अंबानी की संपत्ति
साल 2025 की शुरुआत से लेकर अब तक मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 3.54 अरब डॉलर की बढ़त हुई है। जिसके बाद अंबानी की नेटवर्थ 94.10 अरब डॉलर हो गई है। वो पूरी दुनिया में 16वें नंबर पर हैं। गौतम अडानी के नेटवर्थ की बात की जाएं तो इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक उनकी नेटवर्थ में 900 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद से उनकी नेटवर्थ 79.6 अरब डॉलर हो गई है।
Airtel owner sunil mittal beat adani ambani in earning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














