-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Air India Plane Crash Insurance Claim Of 4000 Crore Rupees The Biggest In History
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: अब तक के इतिहास में सबसे बड़ा, ₹4,080 करोड़ का इंश्योरेंस क्लेम करेगी एअर इंडिया
- Written By: मनोज आर्या
12 जून को अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान हादसे का शिकार हो गया। घटना के वक्त विमान में कुल 242 लोग सवार थे।

अहदाबाद में हादसे का शिकार हुई एअर इंडिया की विमान की तस्वीर, (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: गुजरात के अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुई एअर इंडिया विमान को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस भयावह घटना के बाद अब एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया $475 मिलियन ( करीब 4,080 करोड़ रुपये) के एविएशन इंश्योरेंस क्लेम करने की तैयारी में है। भारतीय जनरल इंश्योरेंस निगम (GIC) के चीफ रामास्वामी नारायणन ने बताया कि यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा एविएशन इंश्योरेंस क्लेम हो सकता है। हालांकि, इस क्लेम को लेकर एयर इंडिया के ओर से ब्लूमबर्ग के सवालों को भी कोई जवाब नहीं दिया गया है।
गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान हादसे का शिकार हो गया। घटना के वक्त इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे। इनमें से 241 की मौत हो गई। इसके अलावा, रिहायशी इलाके में हुए प्लेन क्रैश में लगभग 30 अन्य लोगों की जान चली गई।
क्लेम का ब्रेकडाउन
- जहाज की कीमत: एअर इंडिया जो क्लेम करने जा रही है उसमें $125 मिलियन (1,075 करोड़ रुपये) विमान के अवशेष और इंजन के लिए है।
- जानमाल का नुकसान: इसके अलावा बाकी के $350 मिलियन ( 3,014 करोड़) विमान में यात्रा करने वाले यात्रियों और दुर्घटनास्थल पर मारे गए लोगों के मुआवजे के लिए हैं।
भारतीय जनरल इंश्योरेंस निगम के प्रमुख रामास्वामी नारायणन ने ब्लूमबर्ग को बताया कि विमान का इंश्योरेंस क्लेम जल्द निपट जाएगा, लेकिन मुआवजे के क्लेम में समय लगेगा।
बढ़ सकते हैं एयरलाइंस के बीमा प्रीमियम
बता दें कि यह क्लेम की राशि 2023 में पूरे इंडियन एविएशन इंडस्ट्री द्वारा दिए गए प्रीमियम से तीन गुना अधिक है। अब इस घटना का असर यह होगा कि भारतीय एयरलाइंस के बीमा प्रीमियम में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जब भी एयरलाइंस कंपनी अपने इंश्योरेंस पॉलिसी को रिन्यू करेंगी, कीमतों में इजाफा हो सकता है। वहीं विदेशी यात्रियों को मुआवजा देने के मामले में उनके देश के कानून के अनुसार तय होगा, जिससे की क्लेम की राशि में और बढ़ोतरी हो सकती है।
ईरान-इजरायल युद्ध से सहमा बाजार, शुरुआती कारोबार में 127 अंक गिरा सेंसेक्स; निफ्टी भी लुढ़का
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
भारतीय बीमा कंपनियों पर ज्यादा असर नहीं
विशेषज्ञों ने कहा कि इस क्लेम का ज्यादा असर भारतीय बीमा कंपनियों पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि GIC जैसे कंपनियों ने 95 फीसदी से ज्यादा जोखिम ग्लोबल रिइंश्योर्स को बेच दिया था। उनका विमानन बीमा प्रीमियम कुल प्रीमियम का सिर्फ 1 प्रतिशत है।
Air india plane crash insurance claim of 4000 crore rupees the biggest in history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMगंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 09:47 AM2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
Jul 02, 2026 | 09:46 AMभंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
Jul 02, 2026 | 09:45 AMराम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Jul 02, 2026 | 09:39 AMकीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Jul 02, 2026 | 09:39 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













