-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Today Share Market Update Sensex Fall By 127 Points Nifty Also Decline
ईरान-इजरायल युद्ध से सहमा बाजार, शुरुआती कारोबार में 127 अंक गिरा सेंसेक्स; निफ्टी भी लुढ़का
- Written By: मनोज आर्या
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, टाइटन, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नुकसान में रहे। कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयर मुनाफे में रहे।

शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो)
मुंबई: इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के मद्देनजर निवेशकों के सतर्क रुख के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, पिछले सत्र में इनमें भारी तेजी दर्ज की गई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि इस सप्ताह के अंत में अमेरिकी फेडरल बैंक के ब्याज दर पर फैसला लेने से पहले निवेशक सतर्क हैं। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 127.02 अंक की गिरावट के साथ 81,669.13 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 55 अंक फिसलकर 24,891.50 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, टाइटन, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नुकसान में रहे। कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर मुनाफे में रहे।
एशिया के अन्य बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे जबकि शंघाई एसएसई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.62 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
Share Market: आज भारतीय शेयर बाजार में दिखी तेजी, निवेशकों को मिला फायदा और निफ्टी में बहार
सोमवार को बिकवाल रहे थे FII
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,539.42 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,780.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 677.55 अंक की बढ़त के साथ 81,796.15 अंक पर जबकि निफ्टी 227.90 अंक चढ़कर 24,946.50 अंक पर बंद हुआ था।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत
घरेलू बाजारों में कमजोर रुख, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और मजबूत डॉलर के दबाव को दरकिनार करते हुए रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे की बढ़त के साथ 85.93 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया, डॉलर के मुकाबले 85.96 पर खुला। फिर 85.93 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.04 पर बंद हुआ था।
ईरान-इजरायल युद्ध से भारत पर गहराया संकट, तेल के अलावा महंगी हो जाएंगी ये चीजें
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.48 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,539.42 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
एजेंसी इनपुट के साथ-
Today share market update sensex fall by 127 points nifty also decline
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
Jul 02, 2026 | 11:19 AMकानपुर: फर्जी पहचान से शादी कर 2 महिलाओं को बंधक बनाने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में आरोपी गिरफ़्तार
Jul 02, 2026 | 11:18 AMअब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल
Jul 02, 2026 | 11:15 AMअमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
Jul 02, 2026 | 11:11 AMनागपुर एयरपोर्ट की 670 एकड़ जमीन का होगा आर्थिक कायाकल्प; भव्य कमर्शियल प्रोजेक्ट से राजस्व जुटाने की तैयारी
Jul 02, 2026 | 11:08 AMWelcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Jul 02, 2026 | 11:07 AMई-अटेंडेंस पर सरकार सख्त, 90% से कम उपस्थिति वाले शिक्षकों का वेतन जारी करने पर संकुल प्राचार्य होंगे निलंबित
Jul 02, 2026 | 11:06 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














