अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद डूब गई Air India, अब सस्ती टिकट का ले रहे सहारा
12 जून को हुए अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया का भारत में कारोबार लगातार घटते जा रहा है। इस हादसे के बाद एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की टिकट सस्ती हो चुकी हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
एयर इंडिया
Air India Ticket Fares: जहां एक ओर गर्मियों के सीजन में भारत और दुबई के बीच में चलने वाली फ्लाइट्स के टिकट के फेयर आसमान छू रहे हैं। साथ ही एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस इसी मार्ग के लिए सबसे सस्ती टिकट ऑफर कर रही हैं। यात्रियों को ये टिकट 50 फीसदी तक सस्ती मिल रही हैं। हालांकि, लोग सस्ती टिकट के बाद भी पैसेंजर दूसरे ऑप्शन चुन रहे हैं। जिसके कारण लगातार फ्लाइट कैंसिल और देरी होने की समस्या हो रही हैं।
12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद लोग एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर करने से कतरा रहे हैं और दूसरी एविएशन कंपनियों को ऑप्शन के तौर पर चुन रहे हैं। आपको बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसके टेकऑफ के कुछ ही देर बाद प्लेन क्रैश हो गया, जिसके चलते 241 लोगों की मौत हो गई थी। एक्सीडेंट के बाद सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें एयर इंडिया की फ्लाइट्स खराब होने, फैल एयर कंडीशनिंग सिस्टम, देरी और कैंसिल होने की शिकायत सामने आयी हैं।
एयर इंडिया ने मानी गलती?
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने मीडिया को दिए बयान में ये बात स्वीकार की है कि किसी भी तेजी से बढ़ती एयरलाइन की तरह ही कुछ ऑपरेशनल समस्याएं कभी-कभी आ सकती हैं। हालांकि, हर समस्या पर पैनी नजर रखी जाती है। उन्होंने कहा है कि हम अपनी सर्विसेज की भरोसेमंद और पैसेंजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए मेंटनेंस और सर्विसेज देने के प्रति पूरी तरह से कमिटेड हैं।
सम्बंधित ख़बरें
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग पर आया अपडेट; क्या जल्द बढ़ने वाली है सैलरी?
Indo-MIM IPO: निवेशक हुए फिदा, अंतिम दिन 4 गुणा से ज्यादा सब्सक्राइब; जानें कितना पहुंचा लेटेस्ट GMP
Share Market: सावन से पहले शेयर मार्केट में लौटी हरियाली, 600 अंक उछला सेंसेक्स; मालामाल हुए निवेशक
Share Market: लौटेगी तेजी या फिर गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
ये भी पढ़ें :- ट्रंप के टैरिफ वार पर पीयूष गोयल का पलटवार, संसद में रखा सरकार का पक्ष
समस्याएं Vs सस्ती टिकट
कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन को इस महीने कई रूटों पर परेशानी का सामना करना पड़ा। एक मामले में यूएई से भारत जाने वाली फ्लाइट में यात्रियों ने शिकायत दर्ज की गई कि एसी काम नहीं कर रहा था, जिससे केबिन बहुत ज्यादा गर्म और असहज हो गया था। एक और घटना में दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को रनवे पर 6 घंटे से ज्यादा देर तक रोके रखा गया था, जबकि आने वाली फ्लाइट समय पर पहुंच चुकी थी। ट्रेवल एजेंट्स और लोकल लोगों ने फ्लाइट्स में देरी, टेक्निकल प्रॉब्लम और सामान हैंडलिंग को लेकर चिंता जतायी है। खास तौर पर सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो के कारण कुछ यूएसई में रहने वाले लोग फ्लाइट बुक करने में ज्यादा अलर्टनेस दिखा रहे हैं।
