- Hindi News »
- Business »
- Air Fares Increased Due To An Israel Iran Tension
ईरान इजराइल संकट से एविएशन सेक्टर की परेशानी बढ़ी, टिकट प्राइस ने उड़ा दिए पैसेंजर्स के होश
भारतीय एयरलाइंस इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने और ईरान और इजराइल तनाव के कारण इंडियन एयरलाइंस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक

प्रतीकात्मक तस्वीर
पिछले 2 महीने इंडियन एयरलाइंस के लिए काफी मुश्किल रहे हैं, क्योंकि ग्लोबल टेंशन के कारण एयरफेयर बढ़ गए थे। सबसे पहले तो पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण पाकिस्तानी एयरस्पेस भारतीय एयरलाइंस के लिए बंद कर दिया गया है।
अब ईरान और इजराइल के बीच चल रही टेंशन के कारण ईरानी एयरस्पेस के भी बंद होने की खबर सामने आयी है। अमेरिका के ईरान पर हमला करने से ये समस्या और भी ज्यादा गंभीर हो गई है। इससे इंडियन एयरलाइंस को इंटरनेशनल फ्लाइट्स ऑपरेट करने के लिए काफी परेशानियां झेलना पड़ रही है। इंटरनेशनल फ्लाइट्स की टिकट के दाम भी बढ़ गए हैं।
पाकिस्तानी एयरस्पेस भी हुआ बंद
इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स की एविएशन एंड टूरिज्म एक्सपर्ट कमिटी के चेयरमैन सुभाष गोयल ने कहा है कि पाकिस्तान और ईरान के एयरस्पेस बंद होने के कारण इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराए में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़त हो गई है। गोयल ने बताया है कि केवल पाकिस्तान और ईरान ही नहीं बल्कि इजराइल, सीरिया, इराक और जॉर्डन के भी एयरस्पेस बंद हैं। जिसके कारण इंडियन एयरलाइंस को लॉन्ग रूट तय करना पड़ रहा हैं, इसीलिए फ्यूल और बाकी एक्सपेंस में भी बढ़त हो रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ATF: समर वेकेशन का बजट बिगड़ा! नागपुर से गोवा-इंदौर जाना हुआ महंगा, टिकट के दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश
ईरान की टूटी कमर! अमेरिका-इजरायल ने एक और टॉप कमांडर को मार गिराया, तेहरान में मची खलबली
इजरायल और खाड़ी देशों पर ईरान ने दागीं ताबड़तोड़ मिसाइलें; ट्रंप के ‘खतरा खत्म’ होने के दावे को दी चुनौती
अब चुटकियों में फाइल होगा ITR! इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च की नई वेबसाइट, AI असिस्टेंट करेगा मदद
दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से ऑपरेट होने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर इसका ज्यादा असर होता हुआ नजर आ रहा है। बढ़ते खर्चों के बोझ का असर पैसेंजर्स की जेब पर भी पड़ रहा है। इसके अलावा, ऑयल इंपोर्ट का कॉस्ट भी बढ़ रहा है।
लॉन्ग रूट और वन-स्टॉप जर्नी से बढ़ेगी परेशानी
सेफ्टी मेटर्स फेडरेशन के संस्थापक और एविएशन एक्सपर्ट अमित सिंह के कहा है कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए लगातार लंबे रास्तों को चुनना पड़ रहा हैं। इसके अलावा कई फ्लाइट्स को बीच में कम से कम एक स्टॉप भी लेना पड़ रहा है। इससे इंडियन एविएशन सेक्टर के सामने काफी बड़ी चुनौतियां हैं। हालांकि विदेश की कुछ एयरलाइंस पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल कर रही हैं, लेकिन इंडियन एयरलाइंस तो ऐसा भी नहीं कर सकती हैं।
ईरान-इजरायल जंग के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में अब भी बढ़त जारी; देखें आज का लेटेस्ट प्राइस
ईरान के एयरस्पेस बंद होने से बढ़ी परेशानी
एयरलाइंस के अनुसार, पहले इंडियन एयरलाइंस पाकिस्तानी एयरस्पेस के माध्यम से ईरान होते हुए लंदन, कनाडा, सैन फ्रांसिस्को, न्यूयॉर्क और बाकी यूरोपीय देशों के लिए उड़ान भरा करती थीं, लेकिन अब पाकिस्तानी और ईरानी एयरस्पेस के साथ-साथ अफगानिस्तान, इराक, सीरिया, जॉर्डन और इजराइल का एयरस्पेस भी बंद है। इससे फ्लाइट्स को लंबे और महंगे रास्तों का भी सहारा लेना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर एयरफेयर पर पड़ रहा है।
Air fares increased due to an israel iran tension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लखनऊ के कैफे में दिव्यांग वेटर्स को देख विदेशी टूरिस्ट हुआ भावुक, कहा- “यही वजह है कि मुझे भारत पसंद है”
Apr 03, 2026 | 11:15 AMBaramati Byelection: बारामती और राहुरी में चुनाव लड़ने पर अड़ी कांग्रेस, निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीदें खत्म
Apr 03, 2026 | 11:13 AMUAE का कंगाल पाकिस्तान को अल्टीमेटम, 17 अप्रैल तक लौटाना होगा 2 बिलियन डॉलर का कर्ज, नहीं तो…
Apr 03, 2026 | 11:08 AMनवभारत विशेष: आखिर महाराष्ट्र सरकार को झुकना पड़ा, किसानों की कर्जमाफी उपकार या लूट की वापसी!
Apr 03, 2026 | 11:07 AMधुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 15वें दिन की कमाई में हल्की गिरावट, फिर भी पकड़ रही मजबूत
Apr 03, 2026 | 11:03 AMMumbai Metro Line-9 उद्घाटन टला, दहिसर-काशीगांव फेज-1 अब 6 अप्रैल को होगा लॉन्च
Apr 03, 2026 | 10:53 AMचंद्रपुर की महाकाली यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, झरपट नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, देखें तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 10:52 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














