Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप के सामने नहीं झुका भारत, 25% टैरिफ झेलने के बाद भी कई फायदे; जानें कैसे

India-US Trade Deal: हाल ही में अमेरिका ने यूरोपीय यूनियन, इंडोनेशिया, जापान और वियतनाम के साथ ट्रेड डील किए हैं। जो अमेरिका की ओर झुके हैं। इन देशों ने अमेरिकी उत्पादों पर बहुत कम टैक्स लगाया है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jul 31, 2025 | 11:28 AM

नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

America Tariff On India: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही ट्रेड डील डेडलाइन से पहले पूरी नहीं हुई। बुधवार, 30 जुलाई को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी। इसके अलावा उन्होंने रूस के साथ कारोबार करने के लिए भारत पर जुर्माना लगाने की बात भी कही है। हालांकि, जुर्माना कितना लगेगा या यह कैसे तय होगा इसको लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। भारत अमेरिका को जिन उत्पादों का ज्यादा निर्यात करता है, उसमें- दवाईयां, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो पार्ट्, और जेम्स एंड ज्वेलरी शामिल हैं। ये सभी उत्पाद ट्रंप के टैरिफ से प्रभावित होंगे।

जानकारों का कहना है कि टैरिफ के बाद भी भारत की स्थिति अमेरिका से हाल ही में ट्रेड समझौते करने वाले ब्रिटेन, यूरोपीय यूनियन, वियतनाम, जापान और इंडोनेशिया के मुकाबल बेहतर रहेगी। इन देशों ने अमेरिका को काफी छुट दी है और अपना मार्केट अमेरिका के लिए पूरी तरह से खोल दिया है। जिससे भविष्य में इन देशों को घरेलू व्यापार, कृषि और ऑटो जैसे सेक्टरों को भारी नुकसान होने की आशंका है।

समझौता करने वाले देशों बेहतर स्थिति में भारत

रिसर्च करने वाली संस्थान जीटीआरआई ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ और जुर्माना लगाने की घोषणा भले ही गंभीर लग रही हो, लेकिन भारत की स्थिति अमेरिका के साथ ट्रेड डील करने वाले देशों से ज्यादा खराब नीहं है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) ने कहा कि ब्रिटेन, यूरोपीय यूनियन, जापान, इंडोनेशिया और वियतनाम अब हाई टैरिफ का सामना कर रहे हैं और बदले में ट्रंप को भारी छूट भी दे रहे हैं। जिसमें अमेरिकी कृषि उत्पादों पर जीरो टैरिफ, बड़े पैमाने पर निवेश के वादे और अमेरिकी तेल-गैस औह हथियार की खरीद शामिल हैं। जबकि भारत ने इस तरह का कोई समझौता नहीं किया है।

सम्बंधित ख़बरें

नाइजीरिया में ट्रंप का बड़ा फैसला: आतंकी खतरों से निपटने के लिए तैनात किए 100 अमेरिकी सैनिक

Epstein Files पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा: कहा- ‘वह नहीं चाहता था कि मैं राष्ट्रपति बनूं’

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी लाल निशान पर, IT शेयरों में दिखी तेजी

Epstein Files विवाद पर डोनाल्ड ट्रंप की सफाई: कहा- मेरा उनसे कोई लेना-देना नहीं, मैं बेगुनाह हूं

ट्रेड डील से पीछे नहीं हटा भारत

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव के फाउंडर अजय श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रंप द्वारा भारत के उत्पादों पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ और जुर्माने भले ही कठोर लग सकती है, लेकिन करीब से देखने पर पता चलता है कि भारत की स्थिति अमेरिका के साथ ट्रेड डील करने वाले अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा खराब नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत ने इस समझौते से पीछे नहीं हटा और सच्चे इरादे के साथ खुलकर अपनी बात रखी और 70 करोड़ से ज्यादा लोगों की आजीविका वाले कृषि क्षेत्र को खोलने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें: ट्रंप की टैरिफ से क्रैश हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में बड़ी गिरावट; निफ्टी भी गिरा

हाल ही में अमेरिका ने यूरोपीय यूनियन, इंडोनेशिया, जापान और वियतनाम के साथ ट्रेड डील किए हैं। ये समझौते पूरी तरह से अमेरिका की ओर झुके हुए हैं। इन देशों ने जहां अमेरिकी उत्पादों पर बहुत कम टैरिफ लगाया है। वहीं, अमेरिकी टैरिफ 15 से 20 फीसदी तक है। EU से समझौते के बाद अमेरिका अब यूरोपीय उत्पादों पर 15 फीसदी की रेट से टैरिफ लगाएगा। EU ने अमेरिका से 750 अरब डॉलर की एनर्जी खरीदने और 600 अरब डॉलर के निवेश का वादा किया है। अमेरिकी कृषि उत्पादों की पहुंच ईयू देशों में आसान होगी।

After imposition of tariffs india will advantage over the countries doing trade deals with america

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2025 | 11:28 AM

Topics:  

  • America
  • Business News
  • Donald Trump
  • India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.