अदाणी टोटल गैस ने दी बड़ी खुशखबरी: CNG और PNG की कीमतों में भारी कटौती, जानें नए दाम
Adani Gas Cut: अदाणी टोटल गैस ने CNG और PNG की कीमतों में 4 रुपये तक की कटौती की है। PNG RBI के शुल्क सुधारों के बाद यह फैसला लिया गया है, जो 1 जनवरी से देश के विभिन्न क्षेत्रों में लागू है।
- Written By: प्रिया सिंह
अदाणी टोटल गैस (सोर्स-सोशल मीडिया)
Adani Total CNG PNG Price Reduction 2026: नया साल 2026 आम उपभोक्ताओं और वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। अदाणी समूह और टोटल एनर्जीज के संयुक्त उद्यम ‘अदाणी टोटल गैस लिमिटेड’ (ATGL) ने CNG और पाइप वाली रसोई गैस (PNG) की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है।
कंपनी ने विभिन्न क्षेत्रों में गैस की दरों में 4 रुपये तक की कमी की है, जिससे घरेलू बजट और परिवहन लागत में गिरावट आएगी। यह फैसला पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) द्वारा गैस परिवहन शुल्क में किए गए ऐतिहासिक सुधारों के बाद लिया गया है।
परिवहन शुल्क में सुधार का लाभ
PNG RBI द्वारा गैस परिवहन शुल्क को सुव्यवस्थित करने से सिटी गैस वितरकों की लागत में काफी कमी आई है। इसी बचत का लाभ अब अदाणी टोटल गैस सीधे अपने ग्राहकों तक पहुंचा रही है। कंपनी का मानना है कि इस कदम से स्वच्छ ईंधन की ओर लोगों का रुझान और अधिक बढ़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर बाजार में मची हाहाकार, लाल निशान में बंद हुआ मार्केट; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला
शेयरों पर टैक्स सिस्टम पर पुनर्विचार को तैयार सरकार, वित्त मंत्री ने LTCG या STT हटाने के दिए संकेत
Gold-Silver Rate Today: आज सोना हुआ सस्ता, MCX पर चांदी में भी गिरावट, चेक करें ताजा रेट्स
Share Market Updates: शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा निफ्टी भी 24000 के नीचे
गुजरात और महाराष्ट्र में नए दाम
गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के इलाकों में सीएनजी की कीमतों में 0.50 रुपये से लेकर 1.90 रुपये प्रति किलो की कमी की गई है। वहीं इन क्षेत्रों में घरेलू PNG की दरें 1.10 रुपये प्रति मानक घन मीटर तक घटा दी गई हैं। इन औद्योगिक और सघन आबादी वाले राज्यों के उपभोक्ताओं को इससे तत्काल आर्थिक राहत मिलेगी।
उत्तर भारत में भारी कटौती
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-NCR और उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में गैस की कीमतों में सबसे अधिक गिरावट देखी गई है। यहां CNG की कीमत 1.40 रुपये से 2.55 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुई है। साथ ही PNG की दरों में अधिकतम 4 रुपये तक की कटौती की गई है, जो मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी बचत है।
यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: 11 महीने बीते पर न ऑफिस, न स्टाफ; क्या अधर में लटकेगी कर्मचारियों की सैलरी हाइक?
मध्य और पूर्वी भारत को राहत
मध्य और पूर्वी भारत के बाजारों में भी सीएनजी की कीमतों में 1.81 रुपये से लेकर 4.05 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बड़ी कटौती की गई है। यहां PNG की कीमतें भी 4 रुपये प्रति मानक घन मीटर तक कम हुई हैं। संशोधित दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो चुकी हैं, जिससे साल की शुरुआत किफायती ईंधन के साथ हुई है।
