IHCL-AAHL Deal: अदाणी और टाटा ने मिलाया हाथ, मिलकर बनाएंगे 8 फाइव स्टार बजट होटल

IHCL And AAHL Deal: अदाणी और टाटा ने मिलकर 8 फाइव स्टार बजट होटलों के विकास के लिए समझौता किया। यह साझेदारी भारत के प्रमुख एयरपोर्ट शहरों में विश्व स्तरीय आतिथ्य सुविधाएं प्रदान करेगी।
adani and tata deal
टाटा और अदाणी के बीच समझौता(सोर्स- नवभारत ब्यूरो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • देश के दो प्रमुख औद्योगिक समूह टाटा और अदाणी साथ मिलकर बिजनेस करेंगे।

  • दोनों समूह के बीच यह महत्वपूर्ण समझौता हॉस्पिटैलिटी बिजनेस के लिए हुआ है।

  • टाटा ग्रुप की IHCL ने 8 होटलों के विकास के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

IHCL And AAHL Deal: देश के दो प्रमुख औद्योगिक समूह टाटा और अदाणी अब साथ मिलकर भी बिजनेस करेंगे। दोनों समूह के बीच यह महत्वपूर्ण समझौता हॉस्पिटैलिटी बिजनेस के लिए हुआ है। गुरुवार को अदाणी ग्रुप की एयरपोर्ट संचालक कंपनी अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड और टाटा ग्रुप की हॉस्पिटैलिटी कंपनी द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ने 8 होटलों के विकास के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस डील की घोषणा अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के निदेशक जीत अदाणी और इंडियन होटल्स के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ पुनीत चटवाल ने की। यह होटल संचालन के क्षेत्र में हुए सबसे बड़े समझौतों में से एक है।

8 होटलों में होंगे 2,000 से अधिक कमरे

इन 8 फाइव स्टार और बजट फ्रेंडली होटलों में कुल 2,000 से अधिक कमरे होंगे और ये मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ तथा गुवाहाटी में बनाए जाएंगे। ये होटल टाटा ग्रुप के होटल ब्रांड ताज, विवांता, गेटवे और जिंजर के अंतर्गत संचालित होंगे। इससे व्यावसायिक, पर्यटन और ट्रांजिट यात्रियों के लिए विभिन्न प्रकार की आवास एवं आतिथ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कुल 20,000 करोड़ रुपये का होगा निवेश

यह साझेदारी अदाणी एयरपोर्ट्स के विस्तारित होते इकोसिस्टम और इंडियन होटल्स के बहु-ब्रांड आतिथ्य पोर्टफोलियो को एक साथ लाकर प्रमुख विमानन केंद्रों पर उच्च गुणवत्ता वाली आतिथ्य सुविधाएं विकसित करेगी। अदाणी एयरपोर्ट्स ने 7 राज्यों में 8 एयरपोर्ट्स पर 655 एकड़ से अधिक भूमि के विकास के लिए अदाणी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड की स्थापना की है।

इसमें मुंबई और नवी मुंबई में लगभग 440 एकड़ भूमि शामिल है। पहले चरण में अदाणी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड मुंबई, नवी मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर और गुवाहाटी में लगभग 2.2 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र विकसित करने के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी।

एकीकृत गंतव्यों के रूप में विकसित हो रहे एयरपोर्ट: जीत अदाणी

इस समझौते पर अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के निदेशक जीत अदाणी ने कहा कि दुनिया भर में प्रमुख एयरपोर्ट्स ऐसे एकीकृत गंतव्यों के रूप में विकसित हो रहे हैं, जो व्यापार, पर्यटन और शहरी विकास के उत्प्रेरक के रूप में कार्य करते हैं। इंडियन होटल्स के साथ हमारी साझेदारी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

adani and tata deal
40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?

इसके माध्यम से हमारे आतिथ्य-केंद्रित बहुउपयोगी विकास स्थलों और भारत की अग्रणी हॉस्पिटैलिटी कंपनी को एक साथ लाया जा रहा है। हमारा उद्देश्य ताज जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड सहित इसके विभिन्न ब्रांडों के माध्यम से प्रमुख एयरपोर्ट शहरों में विश्व स्तरीय होटल विकसित करना है।

भारत के यात्रा एवं पर्यटन क्षेत्र का करेंगे विकास: पुनीत चटवाल

इंडियन होटल्स के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ पुनीत चटवाल ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में से एक के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। ऐसे में एयरपोर्ट-केंद्रित विकास परियोजनाएं महत्वपूर्ण वाणिज्यिक और आतिथ्य केंद्रों के रूप में उभर रही हैं।

adani and tata deal
Noel Tata Retirement: टाटा ग्रुप में बड़ा फेरबदल, 29 साल बाद पद छोड़ेंगे नोएल टाटा; अब किसे मिलेगी जिम्मेदारी?

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के साथ हमारी साझेदारी दो अग्रणी भारतीय कंपनियों को एक साथ लाती है, जिनका साझा दृष्टिकोण भारत के यात्रा एवं पर्यटन क्षेत्र का विकास करना है।