-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Adani Ports To Acquire Australian Terminal
देश ही नहीं विदेश में भी फैल रहा है अडानी पोर्ट्स का कारोबार, कंपनी करने वाली है ऑस्ट्रेलियाई टर्मिनल का अधिग्रहण
- Written By: अपूर्वा नायक
देश के सबसे मशहूर बिजनेसमैन गौतम अडानी की कंपनी अडानी पोर्ट्स का विदेश में भी तेजी से कारोबार फैल रहा है। हाल ही में अडानी पोर्ट्स ने ऑस्ट्रेलियाई टर्मिनल का भी अधिग्रहण हासिल किया है।

अदाणी पोर्ट्स (सौजन्य : सोौशल मीडिया)
नई दिल्ली : भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट पोर्ट डायरेक्टर अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड एशिया पैसिफिक में अपनी उपस्थिति को मजबूती देने के लिए एक ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया में कोल एक्सपोर्ट टर्मिनल का एक्वीजेशन कर सकती है। ये कॉन्ट्रेक्ट बिना कैश के 2.4 अरब डॉलर का है।
कंपनी ने गुरूवार को बयान में कहा है कि अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लि. यानी एपीएसईजेड के निदेशक मंडल ने ‘कार्माइकल रेल एंड पोर्ट सिंगापुर होल्डिंग्स पीटीई लि. यानी सीआरपीएसएचपीएल से एबॉट पॉइंट पोर्ट होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड यानी एपीपीएच, सिंगापुर के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी। सीआरपीएसएचपीएल संबंधित पक्ष है।
एबॉट पॉइंट पोर्ट होल्डिंग्स के पास उन यूनिट्स का स्वामित्व है जिनके पास नॉर्थ क्वींसलैंड एक्सपोर्ट टर्मिनल है। यह 5 करोड़ टन सालाना एक्सपोर्ट क्षमता वाला टर्मिनल है। टर्मिनल ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर नॉर्थ क्वींसलैंड में बोवेन से लगभग 25 किमी उत्तर में एबॉट पॉइंट के पोर्ट पर स्थित है।
सम्बंधित ख़बरें
फ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बनेगा टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, युवा उद्यमियों के लिए 5 करोड़ की परियोजना मंजूर
विकसित भारत 2047: MSME क्षेत्र बनेगा आर्थिक क्रांति का इंजन, जानें दिग्गजों ने क्यों मांगी सिंगल विंडो प्रणाली
Income Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
एपीएसईजेड ने मूल रूप से, 2011 में, 2 अरब डॉलर में एबॉट पॉइंट पर नॉर्थ क्वींसलैंड एक्सपोर्ट टर्मिनल का अधिग्रहण किया था। 2 साल बाद, 2013 में, अदाणी परिवार ने एपीएसईजेड से उसी राशि में इंवेस्ट की गई कैपिटल के साथ असेट्स खरीदी। इससे कंपनी को अपने घरेलू परिचालन के विस्तार पर ध्यान देने में मदद मिली। अब, एक मजबूत लेजर अकाउंट और भारत में एक प्रमुख स्थिति के साथ, एपीएसईजेड अपनी ग्लोबल डेव्हलप्मेंट स्ट्रेटेजी के अंतर्गत टर्मिनल को फिर से हासिल कर रही है।
बयान के अनुसार, यह ट्रांसेक्शन गैर-नकद आधार पर पूरा किया जाएगा। एपीएसईजेड एपीपीएच में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के बदले में सीआरपीएसएचपीएल को 14.38 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। यह 3.975 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी लगभग 2.4 अरब डॉलर के नॉर्थ क्वींसलैंड एक्सपोर्ट टर्मिनल यानी एनक्यूएक्सटी के उद्यम मूल्य पर आधारित है।
अधिग्रहण का वैल्यूएशन साल 2013 में किए गए ट्रांसफर के लगभग समान लेवल पर किया गया है। देनदारियों का विवरण दिये बिना बयान में कहा गया है कि लेन-देन के हिस्से के रूप में, एपीएसईजेड, एपीपीएच के बही-खाते पर अन्य गैर-मुख्य परिसंपत्तियों और देनदारियों को भी लेगा। कॉन्ट्रेक्ट के बाद एपीएसईजेड का इंवेस्टमेंट समान लेवल पर बना रहेगा।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण से एपीएसईजेड को वित्त वर्ष 2029-30 तक अपनी कैपिसिटी को दोगुना कर एक अरब टन सालाना करने के टारगेट को तेजी से हासिल करने में मदद मिलेगी। पिछले 2 सालों में भारत की सबसे बड़ी पोर्ट कंपनी के लिए यह चौथा विदेशी अधिग्रहण है। इसके साथ, कंपनी के पास 19 पोर्ट्स और टर्मिनल होंगे। इसमें 15 डोमेस्टिक और चार विदेशी होंगे। इजराइल में एक पोर्ट, तंजानिया और श्रीलंका में टर्मिनल अन्य 3 अंतरराष्ट्रीय स्थान हैं जहां एपीएसईजेड संचालन करती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Adani ports to acquire australian terminal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Varanasi: अधिवक्ताओं का ज्ञापन, विपक्षी नेताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई और NIA जांच की मांग
Jul 24, 2026 | 07:33 PM‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़
Jul 24, 2026 | 07:28 PMMathura: अध्यापिका की शिकायत पर महंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार; परखम चौकी पर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया हंगामा
Jul 24, 2026 | 07:17 PMबेटिकट रेल यात्रियों पर मध्य रेलवे का बड़ा एक्शन, पहली तिमाही में वसूला ₹101 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना
Jul 24, 2026 | 07:15 PMटीकमगढ़: अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार पर रेत माफिया का हमला, सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़
Jul 24, 2026 | 07:02 PMफ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
Jul 24, 2026 | 07:00 PMदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संसद चलो मार्च की NIA जांच से इनकार, कहा- यह अदालत का विषय नहीं
Jul 24, 2026 | 06:57 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













