-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Adani Enterprises March Quarter Net Profit Rises 75 Times To Rs 3845 Crore
Gautam Adani: गौतम अडानी की इस कंपनी ने तोड़ दिया रिकॉर्ड, कमाई में हुआ भारी इजाफा
- Written By: अपूर्वा नायक
भारत के दिग्गज बिजनेसमैन गौतम अडानी की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड यानी एईएल ने इस साल मार्च तिमाही में प्रॉफिट कमाने के मामले में बाकी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है।

गौतम अडाणी, (चेयरमैन, अदाणी ग्रुप)
नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन में से एक गौतम अडानी को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आयी है। अडानी ग्रुप की एक कंपनी ने सभी कंपनियों को पछाड़ कर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। दरअसल, अडानी ग्रुप की मुख्य कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज यानी एईएल ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 7.5 गुना बढ़ गया है। इस बढ़त के साथ कंपनी का वैल्यूएशन 3,845 करोड़ रुपये हो गया।
कंज्यूमर गुड्स के उद्यम विल्मर में हिस्सेदारी सेल्स से हुए एकमुश्त प्रॉफिट और सोलर मैन्युफैक्चरिंग एवं एयरपोर्ट बिजनेस में मजबूत बढ़त के दम पर कंपनी के प्रॉफिट में जबरदस्त उछाल देखा गया है। कंपनी ने गुरूवार को शेयर मार्केट को दी एक जानकारी में ये बताया है कि जनवरी से मार्च, 2025 तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 3,845 करोड़ रुपये रहा।
वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में भी एईएल को 450.58 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। हालांकि विल्मर की हिस्सेदारी सेल्स से एकमुश्त प्रॉफिट को समायोजित करने के बाद अडानी एंटरप्राइजेज का नेट प्रॉफिट 1,313 करोड़ रुपये रहा। विल्मर में हिस्सेदारी सेल्स से कंपनी को 3,286 करोड़ रुपये मिले थे।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
इस मजबूत प्रदर्शन में कंपनी के सोलर एंड विंड एनर्जी और एयरपोर्ट बिजनेस का योगदान रहा। आलोच्य तिमाही में इन दोनों व्यवसायों के लिए कर-पूर्व आय यानी ईबीआईटीडीए में क्रमशः 73 प्रतिशत और 44 प्रतिशत की बढ़त हुई। इससे कंपनी की एकीकृत प्री टैक्स इनकम 19 प्रतिशत बढ़कर 4,346 करोड़ रुपये हो गई।
इस परफॉर्मेंस ने कोयले की कीमतों और मात्रा में गिरावट आने से ट्रेडिंग बिजनेस में आयी गिरावट की भरपाई की, जो सालाना आधार पर 38 प्रतिशत कम है। पूरे वित्त वर्ष यानी 2024-25 में अडानी एंटरप्राइजेज का नेट प्रॉफिट दोगुना से ज्यादा बढ़कर 7,099 करोड़ रुपये हो गया जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 3,240.78 करोड़ रुपये था।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने इन नतीजों के बारे में कहा है कि अडानी एंटरप्राइजेज में हम ऐसे बिजनेस बना रहे हैं जो भारत के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सेक्टर के लिए आगे का रूट तय करेंगे। वित्त वर्ष 2024-25 में हमारा शानदार परफॉर्मेंस पैमाने, रफ्तार और स्थिरता में हमारी ताकत का डायरेक्ट रिजल्ट है। कंपनी ने कहा कि वह अपनी सोलर मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को 150 प्रतिशत बढ़ाकर 10 गीगावाट कर रही है। इसने विंड कैपेसिटी को भी 1.5 गीगावाट से बढ़ाकर 2.5 गीगावाट कर दिया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Adani enterprises march quarter net profit rises 75 times to rs 3845 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














