- Hindi News »
- Business »
- According To The Budget There Will Be No Census In The Year 2025
बजट के हिसाब से 2025 में जनगणना की कोई संभावना नहीं, मात्र 574 करोड़ रुपये का आवंटन
जनगणना का हाउस लिस्टिंग चरण और एनपीआर को अपडेट करने का काम एक अप्रैल से 30 सितंबर, 2020 तक पूरे देश में किया जाना था, लेकिन कोविड-19 के प्रभाव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
- Written By: अपूर्वा नायक

जनगणना (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : 1 फरवरी को पेश किए जाने वाले बजट के प्रस्तावों को देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि 10 सालों में होने वाली जनगणना 2025 में भी नहीं होने की संभावना है, क्योंकि शनिवार को पेश होने वाले बजट में इसके लिए सिर्फ 574.80 करोड़ रुपये ही आवंटित किए गए हैं।
केंद्रीय मंत्रिमंडल की 24 दिसंबर, 2019 को हुई बैठक में 8,754.23 करोड़ रुपये के खर्च से भारत की 2021 की जनसंख्या की गिनती कराने और 3,941.35 करोड़ रुपये के खर्च से नेशनल पॉपुलैरिटी रजिस्टर यानी एनपीआर को अपडेट करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। जनगणना का हाउस लिस्टिंग चरण और एनपीआर को अपडेट करने का काम एक अप्रैल से 30 सितंबर, 2020 तक पूरे देश में किया जाना था, लेकिन कोविड-19 के प्रभाव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
नए कार्यक्रम की घोषणा नहीं
जनसंख्या की गिनती करने का काम अभी भी स्थगित है और सरकार ने अभी तक नए कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को पेश किए गए बजट 2025-26 में जनगणना, सर्वेक्षण और सांख्यिकी/भारत के महापंजीयक यानी आरजीआई के लिए 574.80 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो कि बजट 2021-22 से काफी कम है, जब 3,768 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। यह इसका संकेत है कि इसमें देरी के बाद भी यह कवायद शायद न की जाए। 2024-25 में इस मद में आवंटन 572 करोड़ रुपये था।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: 1 अप्रैल से देश की पहली डिजिटल जनगणना का आगाज, 18 हजार कर्मचारी तैनात
72 करोड़ लोगों बड़ी राहत! अब मिनिमम बैलेंस की टेंशन खत्म, वित्त मंत्री ने पेनाल्टी हटाने का किया बड़ा ऐलान
मिडिल ईस्ट में जंग से क्या भारत में बढ़ेगी महंगाई? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में दिया ये बड़ा जवाब
छत्रपति संभाजीनगर: अप्रैल 2026 से शुरू होगी जनगणना प्रक्रिया, नागरिक ऐप से खुद भर सकेंगे जानकारी
पहली डिजिटल जनगणना
जनगणना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, जनगणना और एनपीआर की पूरी प्रक्रिया पर सरकार के 12,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने की संभावना है। यह प्रक्रिया, जब भी होगी, नागरिकों को स्वयं निर्दिष्ट करने का अवसर देने वाली पहली डिजिटल जनगणना होगी।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
एनपीआर उन नागरिकों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है जो सरकारी गणनाकारों के बजाय स्वयं जनगणना फॉर्म भरने के अधिकार का प्रयोग करना चाहते हैं। इसके लिए जनगणना प्राधिकरण ने एक स्व-निर्दिष्ट पोर्टल तैयार किया है जिसे अभी शुरू किया जाना है। स्व-निर्दिष्ट करने के दौरान आधार या मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से एकत्र किया जाएगा। महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय ने नागरिकों से पूछे जाने वाले लगभग तीन दर्जन प्रश्न तैयार किए थे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
According to the budget there will be no census in the year 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गुड़ी पड़वा के दिन तेल से क्यों करते हैं स्नान? जानिए असली वजह और इसका महत्व
Mar 16, 2026 | 10:13 PMबंगाल में नया सियासी समीकरण, सीपीआई-एमएल ने लेफ्ट फ्रंट से मिलाया हाथ, 10 सीटों पर उतरेंगे उम्मीदवार
Mar 16, 2026 | 10:11 PMवसई-विरार मनपा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का ट्रांसफर, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
Mar 16, 2026 | 10:10 PMस्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PMBAN vs NZ: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच ODI और T20 सीरीज का हुआ ऐलान, 17 अप्रैल को खेला जाएगा पहला मैच
Mar 16, 2026 | 10:02 PMमुंबई में अतिक्रमण की सैटेलाइट मैपिंग, पालकमंत्री आशीष शेलार ने दिया एक्शन प्लान का निर्देश
Mar 16, 2026 | 10:01 PMईरान-अमेरिका जंग: UAE पर बरसीं 2000 से ज्यादा मिसाइलें, फुजैराह बंदरगाह बना निशाना; आखिर ईरान क्यों है नाराज?
Mar 16, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM
थूक जिहाद, वोट जिहाद…मीडिया चैनलों पर भड़के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, जमकर लताड़ा
Mar 16, 2026 | 01:37 PM
पटना में NDA की बड़ी बैठक, सम्राट चौधरी के घर विधायकों को मिली ट्रेनिंग, क्या विपक्षी खेमे में होगी सेंधमारी?
Mar 15, 2026 | 10:12 PM














