8th Pay Commission: भुवनेश्वर में 8वें वेतन आयोग की बड़ी बैठक, क्या कर्मचारियों के लिए आएगी खुशखबरी?
8th Pay Commission: भुवनेश्वर में रही बैठक से पहले आयोग श्रीनगर और लखनऊ जैसे देश के अलग-अलग शहरों में कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुका है। इसी के आधार पर आयोग सरकार को रिपोर्ट भेजेगा।
- Written By: मनोज आर्या
आठवां वेतन आयोग, (कॉन्सेप्ट फोटो)
8th Pay Commission Latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की चर्चाओं के बीच आज सोमवार को भुवनेश्वर में आठवें वेतन आयोग की बड़ी बैठक शुरू हो गई है। यह दो दिवसीय बैठक 7 जुलाई तक चलेगी। भुवनेश्वर के बाद आयोग की अगली बैठक 9 और 10 जुलाई को कोलकत्ता में होगी। नए वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, सदस्य सचिव पंकज जैन सहित आयोग के अन्य सीनियर अधिकारी भाग ले रहे हैं।
इस बैठक में अलग-अलग विभागों के कर्चमारियों और उनके संगठनों के सुझाव और मांगों पर चर्चा होगी। इसी के आधार पर आठवां वेतन आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा और सरकार के सामने रखेगा। इसी रिपोर्ट के आधार पर देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का सैलरी बढ़ोतरी की रास्ता निकलेगा।
भुवनेश्वर बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
आपको बताते चलें कि भुवनेश्वर में रही बैठक से पहले आयोग श्रीनगर और लखनऊ जैसे देश के अलग-अलग शहरों में कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुका है। देशव्यापी कंसल्टेशन के लिए आयोग विभिन्न कर्मचारी यूनियनों, पेंशनभोगी संघों और अन्य हितधारकों के साथ बैठककर बातचीत कर रहा है। इन बैठकों में मिले फीडबैक से कई अहम मुद्दों पर सुझाव तैयार करने में मदद मिलने की उम्मीद है, जिनमें न्यूनतम बेसिक पे, फिटमेंट फैक्टर, महंगाई भत्ता, पेंशन में बदलाव, भत्ते और नौकरी से जुड़ी दूसरी शर्तें शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Post Office RD: सिर्फ ₹100 से शुरू करें निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेगा मोटा फंड; जानें ब्याज और लोन तक के नियम
Share Market: हफ्ते के पहले दिन बाजार में हरियाली, बढ़त के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; बैंक स्टॉक्स में तेज उछाल
Gold-Silver Rate: मुंबई, नागपुर से दिल्ली तक सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; देखें अपने शहर का ताजा भाव
Share Market Outlook: बंपर तेजी या गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
बेसिक सैलरी ₹69,000 करने की चर्चा क्यों?
इस बहस के केंद्र में एक नंबर है- फिटमेंट फैक्टर। यह एक मल्टीप्लायर है जिसका इस्तेमाल नए वेतन आयोग के लागू होने पर कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी को बदलने के लिए किया जाता है। यह वह आधार बनाता है जिस पर सैलरी, पेंशन और कई अलाउंस को फिर से कैलकुलेट किया जाता है। सातवें वेतन आयोग के तहत, फिटमेंट फैक्टर 2.57 तय किया गया था, जिससे छठवां वेतन आयोग के तहत मिनिमम बेसिक सैलरी 7,000 रुपये से बढ़कर जनवरी 2016 से 18,000 रुपये हो गई।
कर्मचारियों की सैलरी कैसे तय करता है आयोग?
आम धारणा के उलट, आयोग केवल नई सैलरी की घोषणा नहीं करता है। यह पहले मंत्रालयों, विभागों, कर्मचारी यूनियनों, पेंशनभोगियों के संगठनों और विषय के जानकारों से राय लेता है। आयोग के सरकार के लिए अपनी सिफारिशें तैयार करने से पहले अलग-अलग शहरों में बैठक कर कर्मचारियों और उनके संगठनों से सुझाव ले रहा है।
यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: क्या सच में ₹18,000 की बेसिक सैलरी सीधे ₹69,000 हो जाएगी? समझिए क्या है इस दावे का पूरा सच
8वां वेतन आयोग कब लागू होगा?
आठवें वेतन आयोग को जनवरी 2025 में नोटिफाई किया गया था और शुरू में इसके 1 जनवरी, 2026 से लागू होने की उम्मीद थी, लेकिन इसके तुरंत लागू होने की उम्मीद कम है। पिछले पे कमीशन को सरकार की मंजूरी और रोलआउट से पहले अपनी रिपोर्ट जमा करने में आम तौर पर दो से तीन साल लगते थे। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को अपनी पे स्लिप में रिवाइज्ड सैलरी दिखने से पहले ज़्यादा इंतज़ार करना पड़ सकता है। अगर इसे पिछली तारीख से लागू किया जाता है, तो योग्य कर्मचारियों को बीच के समय का एरियर मिल सकता है।
